फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2026 तहसील सदर क्षेत्र के विकासखंड मोहम्मदाबाद अंतर्गत ग्राम पंचायत सिरौली में वर्ष 2023-24 के दौरान मनरेगा योजना के तहत निर्मित अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण अमृतपुर विधायक श्री सुशील शाक्य द्वारा किया गया।
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विधायक सुशील शाक्य ने अन्नपूर्णा भवन का निरीक्षण किया और ग्रामीणों को योजना के माध्यम से उपलब्ध होने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाओं को मजबूत करना और पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान शीतला देवी, प्रधान प्रतिनिधि सर्वेश सिंह, पूर्व प्रधान सत्येंद्र सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी अनिल कुमार यादव, पूर्ति निरीक्षक अभिषेक मिश्रा तथा कोटेदार संघ के जिला अध्यक्ष अनिल तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
अन्नपूर्णा भवन के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्र में खाद्यान्न वितरण एवं संबंधित व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने भवन के लोकार्पण पर खुशी जताते हुए इसे गांव के लिए उपयोगी सुविधा बताया।
