फर्रुखाबाद: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक अभियुक्त तमंचा व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 फरवरी 2026 कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से एक देशी तमंचा एवं एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर श्री आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस महानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर श्री हरीश चन्द्र के कुशल पर्यवेक्षण में कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस द्वारा दिनांक 02.02.2026 को रात्रि चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक युवक को दबोच लिया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध देशी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्त अवनीश राजपूत पुत्र बाबूराम राजपूत निवासी बरेली थाना भोगांव जनपद मैनपुरी के विरुद्ध थाना कोतवाली फतेहगढ़ पर मु0अ0सं0 38/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी का विवरण :

एक देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस 315 बोर

पुलिस अभिलेखों के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध पूर्व में भी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज पाए गए हैं।

फतेहगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।