फर्रुखाबाद:कायमगंज पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 जनवरी 2026 जनपद के थाना कोतवाली कायमगंज पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस दौरान तीन अभियुक्तों को भारी मात्रा में अवैध हथियार, कारतूस एवं शस्त्र बनाने के उपकरणों सहित गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर श्री आलोक सिंह के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री हरीश चन्द्र के कुशल पर्यवेक्षण में की गई।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

दिनांक 28.01.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कोतवाली कायमगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के मोहल्ला कलाखेल में छापेमारी कर तारीक खान, मुख्तयार खान एवं असद को अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित करते हुए गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

तारीक खान पुत्र जुम्मा खान, मुख्तयार खान पुत्र जुम्मा खान, असद पुत्र अच्छे मियां (सभी निवासी मोहल्ला कलाखेल, कोतवाली कायमगंज, जनपद फतेहगढ़)

भारी मात्रा में अवैध हथियार व कारतूस बरामद

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से बड़ी संख्या में अवैध हथियार, जिन्दा व पुनः भरे हुए कारतूस तथा शस्त्र निर्माण में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए, जिनमें शामिल हैं—01 देशी नाजायज राइफल 315 बोर,01 देशी नाजायज बंदूक 12 बोर,01 देशी नाजायज पिस्टल 32 बोर, 07 देशी नाजायज तमंचे, 111 से अधिक जिन्दा व पुनः भरे हुए कारतूस अवैध शस्त्र निर्माण के लिए प्रयुक्त ड्रिल मशीन, रेती मशीन, हथौड़े, क्लैंप, गैस सिलेंडर, वेल्डिंग पाइप, नाल, स्प्रिंग, लकड़ी की बट सहित अन्य उपकरण

आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर कोतवाली कायमगंज पर मु0अ0सं0 27/26 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ में जुर्म स्वीकार

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने अपने जुर्म को स्वीकार करते हुए माननीय न्यायालय में अधिवक्ता के माध्यम से अपना पक्ष रखने की बात कही है।

अपराधिक इतिहास

अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में भी आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज पाए गए हैं।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे—प्र0नि0 श्री मदन मोहन चतुर्वेदी, उ0नि0 श्री सोमवीर सिंह, उ0नि0 श्री जितेन्द्र कुमार, हे0का0 धर्मेन्द्र तिवारी

का0 विकास बाबू, सचिन कुमार, पवन चाहर, जितेन्द्र सिंह, विजय गुर्जर

जनपद पुलिस का स्पष्ट संदेश

जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध हथियारों के निर्माण, बिक्री एवं उपयोग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।