फर्रुखाबाद:तथागत सामाजिक समिति के वार्षिक उत्सव/सामाजिक सम्मेलन का आमंत्रण, राहुल शाक्य को दिया गया निमंत्रण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 मार्च 2026 तथागत सामाजिक समिति-TSS द्वारा आगामी 22 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले वार्षिक उत्सव/ सामाजिक सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में समिति के नगर मीडिया प्रभारी डॉ धर्मवीर सिंह शाक्य ने नवाबगंज ब्लॉक के जिला पंचायत सदस्य तृतीय क्षेत्र के प्रत्याशी राहुल शाक्य से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण पत्र दिया।

नगर मीडिया प्रभारी डॉ धर्मवीर सिंह शाक्य ने राहुल शाक्य को कार्यक्रम का आमंत्रण पत्र सौंपते हुए बताया कि 22 मार्च को आयोजित होने वाला यह वार्षिक उत्सव/ सामाजिक सम्मेलन समाज में एकता, शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक उत्थान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्धजन, युवा, महिलाएं और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

इस अवसर पर राहुल शाक्य ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए तथागत सामाजिक समिति-TSS के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक सम्मेलन समाज को संगठित करने और नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह कार्यक्रम में उपस्थित होकर समाज के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सम्मेलन में सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, संगठन की मजबूती और समाज के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति द्वारा क्षेत्र के समाजसेवियों और गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है।

तथागत सामाजिक समिति ने समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Comment