फर्रुखाबाद:मुकेश राजपूत की मौजूदगी में आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 फरवरी 2026 आज रेडिएन्टो हॉस्पिटल में सृजित सेवा संस्थान के सहयोग से भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत के अंतर्गत निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण (आंखों का ऑपरेशन) शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत ने पहुंचकर मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें फल वितरित किए।

सांसद ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने उपस्थित लाभार्थियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की।

शिविर में पात्र लाभार्थियों का पूर्णतः निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण किया गया। आयोजकों ने बताया कि यह कैंप लगातार संचालित किया जा रहा है और इसमें सभी सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क प्रदान की जा रही हैं।

मरीजों और उनके परिजनों ने इस पहल के लिए सरकार एवं आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त किया। क्षेत्र के जरूरतमंद व्यक्तियों से अपील की गई है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी आंखों का उपचार कराएं और स्वस्थ जीवन की ओर कदम है।

Leave a Comment