फर्रुखाबाद (द दस्तक 24):
आगामी धनतेरस एवं दीपावली पर्व के दौरान शहर के प्रमुख बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ने वाली भीड़ और सुचारू यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए फतेहगढ़ पुलिस प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र के कई प्रमुख मार्गों पर 6 नवंबर से 8 नवंबर 2026 तक ई-रिक्शा और सभी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश व संचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
इन प्रमुख मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध (वर्जित स्थान):
- लाल गेट से टाउन हाल मार्ग
- कादरीगेट तिराहे से साहबगंज चौराहा होते हुए पक्का पुल तक
- चौक चौराहा से रेलवे स्टेशन तिराहा तक
- आईटीआई तिराहे से मदारवाड़ी तिराहा तक
पुलिस प्रशासन की अपील:
फतेहगढ़ पुलिस एवं मीडिया सेल की ओर से समस्त ई-रिक्शा चालकों और भारी वाहन स्वामियों से अपील की गई है कि वे यातायात विभाग द्वारा निर्धारित इन प्रतिबंधों का कड़ाई से पालन करें और प्रतिबंधित मार्गों पर वाहनों का संचालन न करें। इसके साथ ही आमजन से भी अपील की गई है कि पर्व के दौरान शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।