फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 मार्च 2026 विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल फर्रुखाबाद द्वारा शमशाबाद में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक के उपरांत सभी कार्यकर्ताओं ने आपसी भाईचारे और उत्साह के साथ फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
बैठक में आगामी 19 मार्च को हिंदू नव वर्ष के शुभ अवसर पर राम उत्सव कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई गई। इसके साथ ही संगठन विस्तार को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा की गई। संगठन को मजबूत बनाने की दृष्टि से प्रखंड शमशाबाद स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में कई कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व सौंपे गए।
इस अवसर पर विभाग अध्यक्ष योगेश कटियार, विभाग संगठन मंत्री ऋषभ जी, विभाग संयोजक बजरंग दल अभिषेक जी, जिला मंत्री अखिलेश जी, जिला उपाध्यक्ष शिवाकांत जी, जिला कोषाध्यक्ष रूक मंगल जी, सहमंत्री प्रवीण अवस्थी, जिला संयोजक सुदीप कुमार, जिला संयोजक रोहन मिश्रा, जिला सुरक्षा प्रमुख आकाश कट्टर हिंदू, जिला टोली से अनुज जी, श्रवण जी, आकाश जी, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका विधि सिंह, सह संयोजिका रुनझुन दुबे, नगर मंत्री सिद्धांत सिंह, नगर मंत्री विनोद जी, नितिन जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
