फर्रुखाबाद: भूमि विकास बैंक अध्यक्ष पद पर दिनेश कटियार का निर्विरोध निर्वाचन तय, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जनवरी 2026 मंगलवार को बढ़पुर विकासखंड में सहकारिता के अंतर्गत भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कटियार ने अपना नामांकन पत्र जिला चुनाव अधिकारी सतीश कुमार को सौंपा। नामांकन प्रक्रिया के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. भूदेव सिंह राजपूत, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, आलू विपणन संघ के सभापति विमल कटियार सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नामांकन पत्र दाखिल करने की निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने तक किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किया गया। इसके चलते पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कटियार का भूमि विकास बैंक अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता बढ़पुर विकासखंड परिसर में उपस्थित रहे और उत्साहपूर्वक समर्थन जताया।

भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया कि पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य दिनेश कटियार का निर्विरोध निर्वाचन निश्चित है। इससे पूर्व भी वह भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष रह चुके हैं और उनके कार्यों को देखते हुए पार्टी ने एक बार फिर उन्हें प्रत्याशी बनाया था। किसी अन्य नामांकन के न होने से उनका अध्यक्ष बनना तय हो गया है, जो भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए खुशी का क्षण है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित दल है, जहां एक सामान्य कार्यकर्ता भी संगठन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में सुशासन व विकास की सरकार चल रही है। पिछली सरकारों के दौरान सहकारिता विभाग भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया था, लेकिन वर्तमान नेतृत्व में यह विभाग समृद्धि की ओर अग्रसर है।

इस निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान आलू विपणन संघ के सभापति विमल कटियार, पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता, डॉ. भूदेव सिंह राजपूत, सत्यपाल सिंह, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक ठाकुर वीरेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंह राठौड़, संकिसा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल राजपूत, जिला महामंत्री डी.एस. राठौर व हिमांशु गुप्ता, पूर्व सभासद प्रबल त्रिपाठी, विजेंद्र अग्निहोत्री उर्फ मामा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अभय प्रताप सिंह, डॉ. उदय प्रताप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास पांडे, सोशल मीडिया संयोजक अभिषेक बाजपेई, पूर्व जिला महामंत्री प्रदीप सक्सेना, अरविंद कटिहार, जिला उपाध्यक्ष अशनील दिवाकर, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।