फर्रुखाबाद:यूपीडा बैनामा दरों को लेकर डीएम का स्पष्ट निर्देश, अफवाहों से सावधान रहने की अपील

 
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 मई 2026 जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर की अध्यक्षता में यूपीडा के अंतर्गत कराए जा रहे भूमि बैनामा कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान कुछ लेखपालों द्वारा अवगत कराया गया कि विभिन्न किसान यूनियनों के माध्यम से कुछ स्थानों पर निर्धारित सर्किल रेट से अधिक दर की मांग की जा रही है। साथ ही यह अफवाह भी फैलाई जा रही है कि आगामी दिनों में सर्किल रेट बढ़ाए जाएंगे।इस पर जिलाधिकारी महोदया ने स्थिति को पूरी तरह स्पष्ट करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित सर्किल रेट का चार गुना तथा नगरीय क्षेत्रों में दो गुना दर पर ही भूमि का बैनामा कराते हुए भुगतान किया जाएगा। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि किसी भी परिस्थिति में अनुमोदित दर से अधिक मुआवजा नहीं दिया जाएगा।जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि निकट भविष्य में इन दरों में किसी प्रकार की वृद्धि की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस संबंध में आमजन को सही जानकारी दी जाए और भ्रामक अफवाहों पर रोक लगाई जाए।प्रशासन ने किसानों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल अधिकृत स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही विश्वास करें।