फर्रुखाबाद में अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 140 किलो लहन बरामद

 
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 मई 2026 जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती तेज कर दी है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश एवं जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आज बड़ी कार्रवाई की गई।जिला आबकारी अधिकारी श्री जी.पी. गुप्ता के पर्यवेक्षण में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 श्री सुधांशु चौधरी ने अपनी टीम के साथ ग्राम ममापुर में संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान करीब 20 लीटर अवैध शराब और लगभग 140 किलोग्राम लहन बरामद किया गया। मौके पर ही लहन को नष्ट कर दिया गया और इस मामले में संबंधित धाराओं में दो अभियोग दर्ज किए गए।इसके बाद टीम ने क्षेत्र के बरझाला और धमगवा स्थित देशी शराब दुकानों के साथ-साथ बरझाला कंपोजिट शॉप का औचक निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर, पीओएस मशीन से बिक्री, ऑनलाइन भुगतान प्रणाली और सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। साथ ही दुकानों की कैंटीनों में भी सघन चेकिंग की गई।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध मदिरा के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।