फर्रुखाबाद में डायल 112 सेवा को मिली मजबूती, 17 नई गाड़ियों को दिखाई गई हरी झंडी

 
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 मई 2026 जनपद में आपातकालीन पुलिस सेवा को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से आज पुलिस लाइन फतेहगढ़ परिसर से डायल 112 की 17 नई चार पहिया वाहनों को विधिवत हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, नवागत अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह तथा स्थानांतरित अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह फतेहगढ़ मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि डायल 112 सेवा आमजन की सुरक्षा और त्वरित सहायता का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। नई गाड़ियों के शामिल होने से पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम और बेहतर होगा, जिससे घटनास्थल पर शीघ्र पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।उन्होंने यह भी बताया कि इन वाहनों के संचालन से शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी गश्त व्यवस्था मजबूत होगी, जिससे अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। पुलिस अधीक्षक ने सभी कर्मियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक कॉल को गंभीरता से लेते हुए तत्काल, संवेदनशील और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।इस पहल से जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।