फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जुलाई 2026 पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा ने कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र में पैदल गश्त की।
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा ने पुलिस बल के साथ मुख्य बाजारों एवं प्रमुख मार्गों पर पैदल भ्रमण कर सुरक्षा, शांति, सौहार्द तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। गश्त के दौरान आमजन एवं व्यापारियों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का भी संदेश दिया गया।
पुलिस का कहना है कि जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की पैदल गश्त आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हो और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
