फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 मार्च 2026 शनिवार को लाल गेट रेटगंज स्थित सहकारी क्रय-विक्रय समिति में सभापति एवं उपसभापति पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी की ओर से सभापति पद के लिए पूर्व जिला महामंत्री प्रदीप कुमार सक्सेना को प्रत्याशी बनाया गया, जिन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सभापति पद के लिए प्रदीप कुमार पुत्र ललित प्रसाद का नामांकन एकमात्र होने के कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
वहीं उपसभापति पद पर नंदकिशोर पुत्र ब्रजराज किशोर निर्वाचित हुए। इसके अतिरिक्त प्रतिनिधि पदों के लिए कृष्ण दत्त, अमित कुमार, अशोक कुमार कटियार और कशिश को निर्वाचित घोषित किया गया।
नामांकन कार्यक्रम के दौरान कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनमें पूर्व जिला अध्यक्ष सतपाल सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. भूदेव सिंह राजपूत, आलू विपणन संघ के सभापति विमल कटियार, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक, मीरा सिंह, ममता सक्सेना, अभिषेक बाजपेई, संतोष राजपूत, विकास पांडे, पूर्व जिला महामंत्री संदीप शाक्य, जिला मंत्री अभिषेक बाथम, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला महामंत्री डीएस राठौर, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी गई और सहकारी समिति के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
