फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 मार्च 2026 अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुशील शाक्य आज सांसद मुकेश राजपूत द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों, कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट कर सभी को होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विधायक सुशील शाक्य ने सभी से मिलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं और आपसी प्रेम, भाईचारे तथा सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व समाज में एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और आपसी प्रेम लेकर आए तथा समाज में सदैव भाईचारा और सौहार्द बना रहे।
