फर्रुखाबाद:गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, एडीएम व एएसपी ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 10 सितंबर 2026  आगामी गणेश चतुर्थी पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार, 10 सितंबर 2026 को अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह, फर्रुखाबाद एवं अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह, फतेहगढ़ की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आगामी गणेश चतुर्थी पर्व के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, जुलूस एवं शोभायात्रा के मार्ग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

अधिकारियों ने संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा पर्व के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जुलूस एवं शोभायात्रा के निर्धारित मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध करने को कहा गया।

बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि गणेश चतुर्थी पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता न हो और सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहकर व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करें।

प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने पर्व को आपसी सौहार्द, शांति एवं भाईचारे के साथ संपन्न कराने पर जोर दिया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक पुलिस प्रबंध सुनिश्चित करने तथा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए गए।

Leave a Comment