फर्रुखाबाद: अपर पुलिस अधीक्षक का तबादला, अरुण कुमार सिंह लखनऊ स्थानांतरित, गिरीश कुमार सिंह को मिली जिम्मेदारी।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अप्रैल 2026 प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए गए हैं। इस क्रम में अरुण कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक पद से स्थानांतरित कर यातायात निदेशालय लखनऊ में नई तैनाती दी गई है।

वहीं, गिरीश कुमार सिंह, जो वर्तमान में सहायक पुलिस आयुक्त/अपर पुलिस आयुक्त के रूप में कमिश्नरेट आगरा में कार्यरत थे, उन्हें फतेहगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस प्रशासनिक बदलाव को विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय और कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया है। अधिकारियों के नए पदभार ग्रहण करने के बाद संबंधित जिलों में पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।