फर्रुखाबाद:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आकांक्षा समिति ने किया नारी सम्मान समारोह का आयोजन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 मार्च 2026 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आकांक्षा समिति फर्रुखाबाद के तत्वावधान में ऑफिसर क्लब में भव्य नारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आकांक्षा समिति की अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. वन्दना द्विवेदी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पूरे विश्व की महिलाओं के आत्मसम्मान, अधिकार और उपलब्धियों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को सदैव सर्वोच्च स्थान दिया गया है। मनुस्मृति के प्रसिद्ध श्लोक “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः” का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जहाँ नारी का सम्मान होता है, वहीं देवताओं का वास होता है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय शिक्षा और ज्ञान का युग है, इसलिए महिलाओं को अपने आत्मसम्मान के साथ आगे बढ़ना चाहिए। मिशन शक्ति जैसी योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन प्रदान करना है। आज भारतीय बेटियाँ विज्ञान, खेल, राजनीति, प्रशासन और रक्षा जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं।

डॉ. वन्दना द्विवेदी ने कहा कि एक शिक्षित महिला पूरे परिवार को शिक्षित करती है, एक आत्मनिर्भर महिला समाज को मजबूत बनाती है और एक सुरक्षित महिला राष्ट्र की सुरक्षा की आधारशिला होती है। उन्होंने कहा कि “जब नारी सशक्त होगी तभी भारत सशक्त होगा और भारत के सशक्त होने पर ही वह विश्व गुरु के अपने गौरवशाली स्थान को पुनः प्राप्त कर सकेगा।”

इस अवसर पर शिक्षा, कविता, संगीत, चिकित्सा, गंगा स्वच्छता, पर्यटन और स्वयं सहायता समूह सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में सुमन त्रिपाठी, दीपिका राजपूत, बिंदु गुप्ता, डॉ. शशि किरण सिंह (शिक्षा), ऐश्वर्या उपाध्याय, दीप्ति वत्स, नम्रता सिंह, निहारिका पटेल, प्रियंका गांधी, जे.एस. ग्रुप फर्रुखाबाद की चेयरमैन डॉ. सुनीता यादव, पूनम पाल, शुभांगी अग्निहोत्री, गीतांजलि पटेल, स्मृति अग्निहोत्री सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं। साथ ही ताइक्वांडो की बालिकाओं और संचालन के लिए राना हिजाब को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में आकांक्षा समिति की कोषाध्यक्ष रश्मि सिंह, सहसचिव गुंजा जैन, मंजू सिंह, साक्षी गुप्ता, डॉ. ज्योति गुप्ता, श्रद्धा, अनीता पाठक, भावना गुप्ता, दीपिका त्रिपाठी, डॉ. मीनू गुप्ता सहित समिति की कई सदस्याएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन राना हिजाब ने कुशलतापूर्वक किया।

Leave a Comment