फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जनवरी 2026 को जनपद में 10वां वेट्रन्स डे जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में जिलाधिकारी आवास स्थित कैंप कार्यालय में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी फतेहगढ़ कर्नल रविंद्र सिंह (अ०प्रा०) सहित वीर नारियों एवं पूर्व सैनिकों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों की पत्नियों (वीर नारियों) को सम्मानित किया गया। सम्मानित की गई वीर नारियों में श्रीमती दयारानी (पत्नी शहीद गार्ड्समैन हीरालाल), श्रीमती विट्टा देवी (पत्नी शहीद हवलदार जगदीश सिंह), श्रीमती सुशीला देवी (पत्नी शहीद सिपाही सुखपाल सिंह), श्रीमती रिंकी देवी (पत्नी सिपाही छविनाथ सिंह) शामिल रहीं।
इसके साथ ही सेना मेडल अवार्डी सूबेदार सुखपाल सिंह एवं नायक अनूप सिंह को भी शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने वीर नारियों एवं पूर्व सैनिकों के त्याग, बलिदान और राष्ट्र सेवा को नमन करते हुए कहा कि देश सदैव अपने सैनिकों और उनके परिवारों का ऋणी रहेगा।
कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी महोदय ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और जलपान के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
