राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय बकौली में सड़क सुरक्षा शपथ,निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई।बच्चों ने सड़क सुरक्षा की शपथ ली एवं सभी को दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट पहनने एवं सड़क पर वाहनों को तेज गति न चलाने की अपील की।प्रधानाध्यापक अवधेश सिंह राठौर के नेतृत्व में निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई।पोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा 7 की ईशा शर्मा ने पहला एवं कक्षा 6 की प्रतिज्ञा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।प्राथमिक स्तर की निबंध प्रतियोगिता में शिव शर्मा ने पहला,आकांक्षा ने दूसरा,काजल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।जूनियर स्तर की निबंध प्रतियोगिता में मोहिनी ने पहला,ईशा शर्मा ने दूसरा एवं काजल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।समस्त विजेताओं को शिक्षिका गीता दोहरे के द्वारा पुरस्कृत किया गया।ब्लॉक स्काउट मास्टर अवनीश दुबे के द्वारा सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।उन्होंने सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
सवांददाता : अभिषेक शाक्य
