इटावा :कंपोजिट विद्यालय बकौली में प्रधानाध्यापक अवधेश सिंह राठौर के नेतृत्व में किया गया पौधारोपण

विकास खण्ड ताखा के परिषदीय विद्यालयों में एक पेड़ मां के नाम एवं वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण किया गया।क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला पंछी,कंपोजिट विद्यालय आढरपुर, कुदरैल,नगरिया यादवान, भीखमपुर, बनीकेशोपुर बंसियापुर, पीसापुरा, बैदपुरा नगला चंद,मामन समेत कई विद्यालयों में पौधारोपण किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों में 1450 पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।प्रत्येक विद्यालयों को जगह के अनुसार लक्ष्य निर्धारित किया गया।सभी विद्यालयों में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष पौधा रोपण कार्यक्रम किया जा रहा।कंपोजिट विद्यालय बकौली में प्रधानाध्यापक अवधेश सिंह राठौर की देखरेख में इको क्लब के सदस्यों द्वारा पौधारोपण किया गया।विद्यालय में 33 पौधों को लगाया गया तथा प्रत्येक बच्चे को एक एक पौधे की देखरेख की जिम्मेदारी दी गई।प्रधानाध्यापक ने वृक्षों के महत्व को समझाते हुए कहा कि पौधारोपण एक महत्वपूर्ण गतिविधि है जो न केवल पर्यावरण को लाभ पहुंचाती है, बल्कि मानव स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के लिए भी आवश्यक है।इस मौके पर जिला स्काउट मास्टर अच्युत त्रिपाठी,दीप्ति तिवारी,मोहम्मद अली,अंजुल यादव,ब्रजेश यादव,सुधीर शरण,गीता दोहरे,विनोद राजपूत,ओमप्रकाश,दिनेश चौधरी,प्रदीप पाल,अवनीश दुबे समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।

रिपोर्टर : माता प्रसाद