बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं कीजिए डायबिटीज के इन शुरुआती लक्षणों को!

डायबिटीज के शुरूआती लक्षण पहचान लिए जाएं तो इससे समस्या से छुटकारा पाया जा सकता हैं, नहीं तो बाद में ये समस्या गंभीर बन सकती हैं।

अगर किसी व्यक्ति को ये परेशानी घेर लें तो जिंदगीभर के लिए साथ नहीं छोड़ती है। कई बार तो ये रोग जानलेवा बन जाती है। अगर वक्त रहते इसके लक्षणों को पहचान लिया जाएं तो काफी हद तक इससे अपना बचाव किया जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही लक्षणों के बारे में बताएंगे, जिनको बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं कीजिए।

खून में शुगर की मात्रा अधिक होने की वजह से आंखों की कोेशिकाओं में रक्त प्रवाह का असर दिखाई देने लगता है, जिस कारण से धुंधला नजर आने लगता है।

खून में शुगर की मात्रा बढ़ने की वजह से शरीर की तंत्रिका प्रणाली को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए इस संकेत को नजरअंदाज नहीं कीजिए, क्योंकि ये मधुमेह की बीमारी हो सकती है।

जब शरीर की कोशिकाओं को ग्लूकोज नहीं मिलता तो शरीर बॉडी में मौजूद वसा तथा मांसपेशिओं से उसकी आपूर्ति करने लगता है, जिस कारण से वजन धीरे-धीरे कम होने लगता है।

अगर आपको ज्यादा प्यास लगती है या यूरिन आता है तो इन लक्षणों को अनदेखा नहीं करना चाहिए,क्योंकि ये डायबिटीज के लक्षण होते है

कई बार ऐसा होता है कि कहीं काम करते वक्त छोटी-मोटी चोट लग जाती है। अगर वे घाव जल्दी से न भरें तो इसे अनदेखा बिल्कुल न कीजिए।

कोशिकाओं में सही तरह से ग्लूकोज का प्रवाह नहीं होने की वजह से शरीर में ऊर्जा की आपूर्ति पूरी नहीं होती, जिस कारण से थकान महसूस होने लगती है। अगर अधिक वक्त तक ऐसा होता रहे तो ये मधुमेह रोग के संकेत हो सकते है।