जिलाध्यक्ष रालोद कासगंज शमीम अहमद अल्वी नें कार्यकर्ताओ की विभिन्न जन समस्याओ को लेकरओम प्रकाश राजभर से की शिष्टाचार मुलाकात!

सगंज:- दिनांक 16 सितम्बर 2025 दिन मंगलवार स्थान प्रदेश कार्यालय राष्ट्रीय लोकदल लखनऊ पहुँचकर जिलाध्यक्ष रालोद कासगंज शमीम अहमद अल्वी नें कार्यकर्ताओ के साथ मा0 रामाशीष राय जी पूर्व विधायक/प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल उ.प्र को बुकें देकर शिष्टाचार भेंट कर जनपद- कासगंज के कार्यकर्ताओ की विभिन्न जन समस्याओ से अवगत करया! मा0 अध्यक्ष जी ने जन समस्याओ का मौके पर निस्तारण करने का कार्य किया! और जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी नें जनपद- कासगंज में अगले माह होने बाले पार्टी कार्यक्रम को लेकर मा0 अध्यक्ष जी से गहन चर्चा कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया! और 02 अक्टूबर 2025 दिन गुरुवार को मा0 चौधरी जयंत सिंह जी राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल/ केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सरकार के अलीगढ़ में होने बाले पार्टी कार्यक्रम एकता यात्रा में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल वनाने का संकल्प लिया!तत्पश्चात जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल शमीम अहमद अल्वी नें कार्यकर्ताओ के साथ स्थान सरकारी स्थित आवास गौतम पल्ली लखनऊ पहुँचकर मा0 ओम प्रकाश राजभर जी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा कैबिनेट मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण,मुस्लिम बक्फ,हज एवं पंचायतीराज विभाग को उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में उनको बुकें भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की!वही मा0 रामाशीष राय जी एवं मा0 ओम प्रकाश राजभर जी से मिलने वालो में प्रमुख रूप से उपस्थित अरविंद कुमार शाक्य जिलाध्यक्ष पंचायतीराज प्रकोष्ठ कासगंज,युवा जिलाध्यक्ष कासगंज नरेश कुमार मौर्य, शिव सिंह,प्रवीन बघेल,रमनपाल दिवाकर सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थें!