Friday, 30 October 2026 | 8:53 PM
भारत

फर्रुखाबाद में अपराध समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अप्रैल 2026 जनपद में अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में सभी विवेचकों के साथ एक महत्वपूर्ण अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने जनपद में लंबित विवेचनाओ
Share:
फर्रुखाबाद में अपराध समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अप्रैल 2026 जनपद में अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में सभी विवेचकों के साथ एक महत्वपूर्ण अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने जनपद में लंबित विवेचनाओं की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की और निर्देश दिए कि सभी मामलों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समयबद्ध कार्रवाई को प्राथमिकता दी जाए।

इसके साथ ही वांछित अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। महिला संबंधी अपराधों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने सभी अधिकारियों को त्वरित रिस्पॉन्स देने, पीड़ितों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने तथा मामलों में तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा।

अपर पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने पर भी जोर दिया, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके और आम जनता के बीच सुरक्षा का माहौल मजबूत हो। उन्होंने कहा कि पुलिस की सक्रिय उपस्थिति से जनता में विश्वास बढ़ता है और अपराधियों में भय उत्पन्न होता है।

बैठक के अंत में सभी विवेचकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ कार्य करें, जिससे जनपद में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण कायम रहे।