एक्टर बने ‘कुली’ फेम निर्देशक लोकेश कनगराज, ‘DC’ के टीजर में दिखा जुनूनी आशिक

डायरेक्टर के तौर पर लोकेश कनगराज ने साउथ सिनेमा में कई हिट फिल्में बनाई हैं। ‘कैथी’, ‘विक्रम’ और ‘कुली’ जैसी फिल्मों में उन्होंने कार्थी, कमल हासन और रजनीकांत जैसे एक्टर के साथ काम किया। अब लोकेश एक्टिंग की दुनिया में एंट्री ले चुके हैं। शनिवार को उनकी अपकमिंग फिल्म ‘डीसी’ का टाइटल टीजर सामने आया। इसमें लोकेश का अलग ही अंदाज दिखा। फिल्म ‘डीसी’ के टाइटल टीजर में लोकेश की एंट्री दमदार तरीके से होती है, उनका किरदार खून से लथपथ नजर आता है। लोकेश ने एक्सप्रेशन भी इंटेंस दिए हैं। आगे टीजर में वामिका गब्बी दिखाई देती हैं। उनका लुक काफी सिंपल दिखा। दोनों किरदार एक आइने में एक-दूसरे को देखते हैं और टीजर खत्म हो जाता है।