एटा और कासगंज जिले में लगातार बारिश से आफत, आकाशीय बिजली गिरने से सैकड़ों उपकरण फुंके, लाखों का नुकसान
वही एटा और कासगंज जिले में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए मुसीबत का कारण बन गई है। रविवार को हुई तेज बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली ने दोनों जिलों में भारी नुकसान पहुंचाया। कई गांवों और कस्बों से खबरें आई हैं कि बिजली गिरने से सैकड़ों लोगों के कीमती इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अचानक फुंक गए। ग्रामीणों और कस्बाई क्षेत्रों में टीवी, फ्रिज, पंखे, मोटर पंप और इनवर्टर जैसे उपकरण खराब हो गए, जिससे लोगों को लाखों रुपये का नुकसान झेलना पड़ा।
वही राजा का रामपुर नगर क्षेत्र में भी आकाशीय बिजली का असर दर्जनों घरों पर देखने को मिला, जहां लोगों के उपकरण जलकर बेकार हो गए। अचानक हुई इस आपदा से लोग परेशान हैं।
