Friday, 30 October 2026 | 9:38 PM
भारत

सीएम योगी ने क्रिकेटरों को दी नई सौगात, क्या है खास खबर

यूपी भारत में क्रिकेट के सबसे बड़े केद्रों में से एक रहा है। राज्य में पहले से ही कानपुर और लखनऊ में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम हैं। ऐसे में यूपी के मुख्यमंत्रीय योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि गोरखपुर में एक नया स्टेडियम बनाया जाएगा। वहीं, वाराणसी में नए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडिमय का नि
Share:
सीएम योगी ने क्रिकेटरों को दी नई सौगात, क्या है खास खबर

यूपी भारत में क्रिकेट के सबसे बड़े केद्रों में से एक रहा है। राज्य में पहले से ही कानपुर और लखनऊ में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम हैं। ऐसे में यूपी के मुख्यमंत्रीय योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि गोरखपुर में एक नया स्टेडियम बनाया जाएगा। वहीं, वाराणसी में नए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडिमय का निर्माण कार्य तेजी पर है। योगी आदित्यनाथ ने 3 जनवरी को गोरखपुर में बने पहले मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के उद्घाटन कार्यक्रम में इसकी घोषणा की। गोरखपुर के राप्तीनगर में इस अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का निर्माण होना माना जा रहा है। इसके लिए 33 एकड़ भूमि अनुमानित की जा रही है। घोषणा के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी स्तरों पर खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।