हरदोई :मुख्य विकास अधिकारी ने किया आकस्मिक निरीक्षणआर0आर0सी0 सेन्टर का निर्माण एक सप्ताह में कम्पलीट करवाकर संचालन करायेंः-मुख्य विकास अधिकारी।

खण्ड बिलग्राम का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने बच्चों से किताब पढ़वाकर उनका शैक्षक स्तर एवं विद्यालय की साफ-सफाई तथा भोजन की गुणवत्ता की जॉच की। कक्षा-03 की छात्रा सोनाली, साधना, प्रथम एवं साधना द्वितीय से हिन्दी की किताब का पहला पाठ पढवाने पर तीनों बच्चों किताब नहीं पढ़ सके इसके साथ ही कक्षा-05 के बच्चे साधारण भिन्न का योग भी नही कर सके। बच्चों के शैक्षिक स्तर पर पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त की गयी। प्राथमिक विद्यालय का दिव्यांग शौचालय अत्यंत ही गन्दा पाया गया। मुख्य विकास…

हरदोई:सेंट जेवियर्स स्कूल, पिहानी ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

हरदोई जिला ब्यूरो पिहानी में सेंट जेवियर्स स्कूल में 77वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रिंसिपल मनीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्कूल ने इस ऐतिहासिक दिन को मनाने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। उत्सव का मुख्य आकर्षण प्रतिभाशाली छात्रों द्वारा अपने कौशल और बहादुरी का प्रदर्शन करते हुए किया गया। एक रोमांचक स्टंट शो था। हैरतअंगेज करतब देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।स्टंट शो के अलावा, छात्रों ने देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हुए मंत्रमुग्ध कर देने वाली नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं। उनका समर्पण और अभ्यास मनमोहक…

हरदोई जनपद की सवायजपुर तहसील मे ,संचालित शकुंतला देवी इंटर कॉलेज में, धूमधाम से मना स्वतन्त्रता दिवस

हरदोई जनपद की सवायजपुर तहसील मे ,संचालित शकुंतला देवी इंटर कॉलेज में, आज स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में, विद्यालय के प्रबंधक राजवर्धन सिंह राजू एवं संस्थापक राजेंद्र सिंह सोमवंशी ने, ध्वजरोहन के साथ साथ दीप प्रज्ज्वलन के साथ ,कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। यहां सरस्वती की वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरआत हुई, फिर गायन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने बच्चों ने खूब तालियां बटोरी। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक राजवर्धन सिंह राजू ने बताया की शिक्षा से दिमाग का जीवन का विकास होता है, और मानसिक विकास…

हरदोई :किसान दिवस का आयोजन 16 अगस्त को

हरदोई : उप निदेशक कृषि डॉ0 नन्द किशोर ने बताया है कि शासन द्वारा माह के तृतीय बुधवार को किसान दिवस प्राविधानित है। इसी क्रम मे 16 अगस्त 2023 को किसान दिवस का आयोजन अपरान्ह 12.00 बजे से 02.00 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किया जायेगा। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों से कहा है कि अध्यावधिक सूचनाओं के साथ ससमय किसान दिवस में उपस्थित होने का कष्ट करें।

हरदोई :जिलाधिकारी के नेतृत्व में सभी ने दिए जलाकर किया बलिदानियों को याद

हरदोई :आजादी का अमृत महोत्सव के समापन अवसर पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत आज शहीद उद्यान में एक दिया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा सौरभ मिश्रा, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, नगर मजिस्ट्रेट प्रशान्त तिवारी एवं जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल ओ०पी० मिश्रा ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर देश के लिए बलिदान करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों को पंच प्रण की शपथ दिलाई गई। सभी उपस्थित…

हरदोई :मत्स्य पालन में निवेश के लिए बैंकों से क्रेडिट लिमिट के माध्यम से ऋण लें:-जिलाधिकारी

हरदोई : सहकारी समितियों की संख्या बढ़ाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है:- एम0पी0 सिंहमत्स्य पालक क्रेडिट कार्ड के लिए अधिक से अधिक आवेदन करें:- सौम्या गुरूरानी02. आज कलेक्ट्रेट परिसर में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत मत्स्य पालकों/मत्स्य व्यवसायियों व अन्य मात्स्यिकी गतिविधियों में सम्मिलित व्यक्तियों हेतु किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में किसान क्रेडिट कार्ड मेला का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने किसानों से संवाद करते हुए कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से मत्स्य पालन…

हरदोई:जिलाधिकारी के नेतृत्व में सभी ने दिए जलाकर किया बलिदानियों को याद

आजादी का अमृत महोत्सव के समापन अवसर पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत आज शहीद उद्यान में एक दिया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा सौरभ मिश्रा, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, नगर मजिस्ट्रेट प्रशान्त तिवारी एवं जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल ओ०पी० मिश्रा ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर देश के लिए बलिदान करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों को पंच प्रण की शपथ दिलाई गई। सभी उपस्थित लोगों…

हरदोई : घास पतवार एवं मछली आदि लाटों की सार्वजनिक नीलामी 17 अगस्त को:-डीएफओ

प्रभागीय निदेशक वन ने अवगत कराया है कि सामाजिक वानिकी एवं वन्यजीव प्रभाग की गौण वन उपज घास पतवार एवं मछली आदि लाटों की सार्वजनिक नीलामी 17 अगस्त 2023 को पूर्वान्ह 11 बजे प्रभागीय कार्यालय प्रागंण की जायेगी। उन्होने कहा है कि इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि एवं समय पर नीलामी बोली में भाग लेना सुनिश्चित करें।

हरदोई : कवियों ने वीर व श्रृंगार रस की कविताएं सुनाकर लोगों को देशभक्ति से सराबोर किया

आजादी का अमृत महोत्सव के समापन अवसर पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत एक शाम शहीदों के नाम के तहत विगत दिवस देर सायं गाँधी भवन सभागार में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उदघाटन अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, नगर मजिस्ट्रेट प्रशान्त तिवारी व एसडीएम प्रेरणा गौतम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कवि सम्मेलन में कुल 17 कवियों ने भाग लिया। अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व नगर मजिस्ट्रेट प्रशान्त तिवारी ने साल उढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर कवियों को सम्मानित किया। उन्होंने देशभक्ति आधारित वीर रस…

हरदोई : प्रशासन एकादश ने पत्रकार एकादश को 10 विकेट से हराया विपिन मैन ऑफ द मैच, नगर मजिस्ट्रेट बेस्ट बैट्स मैन, प्रिंस बेस्ट बॉलर के रूप में सम्मानित

आजादी के अमृत महोत्सव के समापन अवसर पर आज हरदोई के स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशासन एवं पत्रकार एकादश के मध्य सदभावना मैच खेला गया। प्रशासन एकादश का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी एवं पत्रकार एकादश का नेतृत्व आमिर किरमानी ने किया। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने टॉस किया। टॉस जीतकर पत्रकार एकादश की टीम ने बैटिंग करने का फैसला किया। पत्रकार एकादश की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 93 रन बनाए। टीम की ओर से अग्रिम ने 10, गीतेश सिंह ने 4, देवेन्द्र सिंह ने 5,…

हरदोई : प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की समीक्षा बैठक 17 अगस्त :- प्रियंका सिंह

अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने अवगत कराया है कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुद्वता एवं पारदर्शिता के दृष्टिकोण से यह आवश्यक है कि अवशेष 126678 बीटीसी लाभार्थियों के बैंक खातों को आधार से लिंक करा लिया जाये ताकि केन्द्र सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सब्सिडी सीधे उपभोक्ताओं के खातों में पारदर्शी तौर पर भेजी जा सके। उन्होने नामित सभी अधिकारियों से कहा है कि उक्त कार्य हेतु अनुश्रवण एवं क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं का प्रतिदिन निराकरण सुनिश्चित कराने के लिए एक आवश्यक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता…

हरदोई : निबंध प्रतियोगिता व चार्ट वर्क प्रतियोगिता आयोजित की गई।

आज उच्च प्राथमिक विद्यालय सदरियापुर माधौगंज में अगस्त माह के दूसरे शनिवार को पूर्व की भांति चार्ट वर्क प्रतियोगिता व आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘हर घर तिरंगा’ एवं व ‘मेरी माटी मेरा देश’ के कार्यक्रम के क्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व शहीदों के जीवन पर आधारित भाषण प्रतियोगिता व निबंध प्रतियोगिता भी करवाई गई। चार्ट वर्क प्रतियोगिता में विज्ञान विषय में भोजन के घटक, अंग्रेजी विषय में पार्टस आफ स्पीच, हिन्दी विषय में व्याकरण के अन्तर्गत मुहावरे व लोकोक्तियां आदि प्रकरणों का चार्ट वर्क प्रतियोगिता विद्यालय…

हरदोई :पट्टे एवं अन्य सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरूद्व कार्यवाही करें:-डीएमगरीबांे को न्याय एवं सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना शासन की प्राथमिकताः-एम0पी0सिंहचौकीदार तथा बीट सिपाहियों से शान्ति व्यवस्था के सम्बन्ध में प्रतिदिन आख्या लें:-एस0पी0

आज थाना सुरसा में आयोजित थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने उपस्थित कानूनगो एवं लेखपालों को निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों की पट्टे एवं अन्य सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों को चिन्हित करें और पुलिस टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण करने के उपरान्त अवैध कब्जा करने वालों के विरूद्व एफआईआर दर्ज कराते हुए सख्त कार्यवाही करें जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी समन्वय बनाकर नियमित रूप से गांवों का भ्रमण करें और ग्राम चौपाल…

हरदोई :आज खण्ड शिक्षा अधिकारी माधौगंज श्री गिरजेश कटियार व उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष/ब्लॉक अध्यक्ष अनूप दीक्षित ने अंतर्जनपदीय स्थानांतरित शिक्षिकाओं को विदाई दी

हरदोई : अंतर्जनपदीय स्थानांतरण में प्राथमिक विद्यालय नौमलिकपुर की सहायक अध्यापिका शालिनी शुक्ला, प्राथमिक विद्यालय ठठिया जाहिदपुर की सहायक अध्यापिका की सुष्मिता बाजपेई, प्राथमिक विद्यालय धनीगंज की सहायक अध्यापिका प्रिया दीक्षित, प्राथमिक विद्यालय बड़नपुर की सहायक अध्यापिका श्रद्धा , प्राथमिक विद्यालय सरैया बेल्लवार की सहायक अध्यापिका नीतू पटेल, प्राथमिक विद्यालय गुलाब नगर की सहायक अध्यापिका अनुराधा, प्राथमिक विद्यालय नई बस्ती की सहायक अध्यापक का स्नेहा यादव, प्राथमिक विद्यालय कुतुआपुर की सहायक अध्यापिका सपना मिश्रा, प्राथमिक विद्यालय मवैया की सहायक अध्यापिका रेशमा मौर्या को विदाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।…

हरदोई :पेंशनधारकों की सूची से मतदाता सूची का मिलान किया जाए:- जिलाधिकारी

आज विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण के संबंध में बैठक की उन्होंने निर्देश दिए कि वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनधारकों की सूची से मतदाता सूची का मिलान किया जाए। किसान सम्मान निधि प्राप्त करने वाले लोगों का भी सूची से मिलान किया जाए। सभी 136 महाविद्यालयों में अभियान चलाकर 18 वर्ष से अधिक आयु के नव मतदाताओं को जोड़ा जाए। जिला पूर्ति अधिकारी को पात्र गृहस्थी व अंत्योदय कार्ड धारकों की सूची सॉफ्ट कॉपी…

हरदोई :प्रस्तावित स्टैण्ड परिसर में घास व झाड़ियों की कटाई व सफाई करायी जाए:-एम0पी0 सिंह।

आज जिलाधिकारी मंगला ने मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में प्रस्तावित दो पहिया वाहन स्टैंड का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रस्तावित स्टैण्ड परिसर में घास व झाड़ियों की कटाई व सफाई करायी जाए। भूमि के समतलीकरण का कार्य जल्द पूरा किया जाए। नाली के रखे टूटे पत्थर को जल्द बदलने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अपर जिलाधिकारी दिव्या निगम आदि उपस्थित रहे।

हरदोई :हर खेत पर मेड़, हर मेड़ पर पेड़ के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए:-जिलाधिकारी22 जुलाई को लगाए गए पौधों की जियो टैगिंग 2 दिन के अन्दर करायें:-एम0पी0 सिंह13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराया जायेगा:- मंगला प्रसाद सिंह

आज विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि 15 अगस्त को अवशेष लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण की तैयारी कर ली जाए। 22 जुलाई को लगाए गए पौधों की जियो टैगिंग 2 दिन के अन्दर करा ली जाए। 15 अगस्त को होने वाले पौधरोपण की जियो टैगिंग अगले 5 दिनों में करायी जाए। हर खेत पर मेड़, हर मेड़ पर पेड़ के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए। 15 अगस्त के वृक्षारोपण की फोटोग्राफ…

हरदोई :निबंध प्रतियोगिता व चार्ट वर्क प्रतियोगिता आयोजित की गई बच्चों में दिखा उत्साह

हरदोई जिला ब्यूरो आज उच्च प्राथमिक विद्यालय सदरियापुर माधौगंज में अगस्त माह के दूसरे शनिवार को पूर्व की भांति चार्ट वर्क प्रतियोगिता व आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘हर घर तिरंगा’ एवं व ‘मेरी माटी मेरा देश’ के कार्यक्रम के क्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व शहीदों के जीवन पर आधारित भाषण प्रतियोगिता व निबंध प्रतियोगिता भी करवाई गई। चार्ट वर्क प्रतियोगिता में विज्ञान विषय में भोजन के घटक, अंग्रेजी विषय में पार्टस आफ स्पीच, हिन्दी विषय में व्याकरण के अन्तर्गत मुहावरे व लोकोक्तियां आदि प्रकरणों का चार्ट…

हरदोई :बैठक कक्ष को सुविधाजनक बनाने पर पूरा जोर दिया जा रहा है:-डी0एम0

आज जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन नए मीटिंग हॉल का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बैठक कक्ष, वेटिंग कक्ष, स्टोर आदि के कार्यों की प्रगति देखी। उन्होंने बताया कि बैठक कक्ष में लगभग 250 लोग बैठ सकेंगे। बैठक कक्ष को सुविधाजनक बनाने पर पूरा जोर दिया जा रहा है। इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि डॉ नंदकिशोर, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार व अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम आदि उपस्थित रहे।

हरदोई :वीरों को समर्पित रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

आजादी का अमृत महोत्सव के समापन अवसर पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को समर्पित रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चो ने 4 के समूह या एकल रूप से अत्यंत मनोहारी रंगोली बनाई। सभी रंगोली इतनी सुंदर थीं कि जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं नगर मजिस्ट्रेट के निर्णायक मण्डल ने कई बार सभी रंगोलियों का मुआयना किया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी रंगोली अत्यंत सुन्दर थी जिसकी वजह से काफी सोच विचार के बाद निर्णय लिया जा सका। कांसेप्ट,…