हरदोई: शिकायतों के निस्तारण के साथ रैकिंग में सुधार के विशेष प्रयास करेंः-मंगला प्रसाद सिंहलगातार खराब श्रेणी मे रहने वाले विभागों की जवाबदेही तय की जायेगी:-जिलाधिकारी

विगत दिवस कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह उपस्थित जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि विभागीय पोर्टल पर ससमय सूचनाओं की फीडिंग सुनिश्चित करायें और रैकिंग में सुधार के लिए विशेष प्रयास किये जाएं। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि लगातार खराब श्रेणी मे रहने वाले विभागों की जवाबदेही तय करते हुए कार्यवाही की जायेगी इसलिए आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का प्रति दिन संज्ञान लें और शिकायतों का निस्तारण ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कृषक दुर्घटना…

हरदोई: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह मेगा इवेन्ट का आयोजन 28 फरवरी को होगा:-धीरेन्द्र श्रीवास्तव

हरदोई जिला समाज कल्याण अधिकारी धीरेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया है कि जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय के निर्देशों के क्रम में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह मेगा इवेन्ट का आयोजन 27 फरवरी 2024 को जनपद स्तर पर सी०एस०एन०पी०जी० कालेज, हरदोई में होना निश्चित हुआ था, किन्तु राज्य सभा निर्वाचन होने के कारण माननीय जनप्रतिनिधि आयोजन में उपस्थित न हो पाने के फलस्वरूप मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह मेगा इवेन्ट के आयोजन 27 फरवरी 2024 में आंशिक संशोधन करते हुए 28 फरवरी 2024 को सम्पन्न होना प्रस्तावित किया गया है।

हरदोई: आगामी त्योहारों व लोकसभा चुनाव के दौरान जनपद में कानून एवम् व्यवस्था की प्रभावी तैयारियों के तहत पुलिस अधीक्षक ने भारी पुलिस बल के साथ किया फ्लेगमार्च

हरदोई: दिनांक 25.02.24 को आगामी त्योहारों व लोकसभा चुनाव के दौरान जनपद में कानून एवम् व्यवस्था की प्रभावी तैयारियों के परिपेक्ष्य में नगर क्षेत्र में दंगा नियंत्रण योजना के क्रियान्वयन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थानों आदि पर दंगा नियंत्रण योजना का निरीक्षण कर सभी अधिकारी/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए, जिससे त्योहारों व लोकसभा चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो, इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक स्थानीय अभिसूचना इकाई व…

हरदोई : शिकायतों के निस्तारण के साथ रैकिंग में सुधार के विशेष प्रयास:-मंगला प्रसाद सिंह। लगातार खराब श्रेणी मे रहने वाले विभागों की जवाबदेही तय की जायेगी:-जिलाधिकारी

विगत दिवस कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह उपस्थित जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि विभागीय पोर्टल पर ससमय सूचनाओं की फीडिंग सुनिश्चित करायें और रैकिंग में सुधार के लिए विशेष प्रयास किये जाएं।बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि लगातार खराब श्रेणी मे रहने वाले विभागों की जवाबदेही तय करते हुए कार्यवाही की जायेगी इसलिए आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का प्रति दिन संज्ञान लें और शिकायतों का निस्तारण ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कृषक दुर्घटना सहायता…

हरदोई : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह मेगा इवेन्ट का आयोजन 28 फरवरी को होगा:-धीरेन्द्र श्रीवास्तव

जिला समाज कल्याण अधिकारी धीरेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया है कि जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय के निर्देशों के क्रम में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह मेगा इवेन्ट का आयोजन 27 फरवरी 2024 को जनपद स्तर पर सी०एस०एन०पी०जी० कालेज, हरदोई में होना निश्चित हुआ था, किन्तु राज्य सभा निर्वाचन होने के कारण माननीय जनप्रतिनिधि आयोजन में उपस्थित न हो पाने के फलस्वरूप मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह मेगा इवेन्ट के आयोजन 27 फरवरी 2024 में आंशिक संशोधन करते हुए 28 फरवरी 2024 को सम्पन्न होना प्रस्तावित किया गया है।

हरदोई : सभी सेक्टर अधिकारी व सेक्टर पुलिस अधिकारी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर लेंः-जिलाधिकारी

आज रसखान प्रेक्षागृह मे जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता मे वलनरेबिलिटी मैपिंग के सम्बन्ध मे सेक्टर अधिकारी एवं सेक्टर पुलिस अधिकारी की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा की सभी सेक्टर अधिकारी व सेक्टर पुलिस अधिकारी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर लें। मतदान दलों से मोबाईल के माध्यम से जुड़े रहें। संवेदनशीलता की अच्छी तरह से पहचान सुनिश्चित कर लें। सेक्टर अधिकारी कमजोर वर्ग की बस्तियों मे बैठक कर लें। मतदान केंद्रों के पूर्व के वर्षों का रिकार्ड अवश्य देखें। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र को असुरक्षित या संवेदनशील…

हरदोई: सन्देहास्पद डाटा ठीक कराकर 01 मार्च तक प्रस्तुत करें

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विनीत कुमार तिवारी ने जनपद के समस्त प्रधानाचार्यों (कक्षा 9-10) को सूचित किया है कि वर्ष 2023-24 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) से सम्बन्धित 1472 छात्रों का सन्देहास्पद डाटा शिक्षण संस्थावार जिला विद्यालय निरीक्षक, के विभागीय ई-मेल पर एवं समस्त शिक्षण संस्थाओं की ई-मेल आई०डी० पर साफ्टकापी एक्सेल फाईल में तथा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को हार्डकापी संलग्न कर सम्बन्धित सभी शिक्षण संस्थान उक्त सन्देहास्पद डाटा के सापेक्ष वांछित आख्या (अभिलेखों सहित) कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को 01 मार्च, 2024 तक उपलब्ध करायें,…

हरदोई : डीएम ने प्रथम रेन्डमाइजेशन से ईवीएम के विधानसभा वार आवंटन की प्रक्रिया देखी

आज जनपद के एनआइसी कक्ष मे डेमो सर्वर पर प्रथम व द्वितीय रेन्डमाइजेशन का ड्राई रन कराया गया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी पूरी प्रक्रिया के दौरान उपस्थित रहे। डेमो सर्वर पर ड्राई रन जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अमित मिश्रा व उनकी टीम द्वारा कराया गया। प्रथम रेन्डमाइजेशन के माध्यम से ईवीएम के विधानसभा वार आवंटन की प्रक्रिया देखी गयी। इसके माध्यम से विधानसभा वार ईवीएम एवं वीवीपैट की संख्या के बारे मे पता चला। द्वितीय रेन्डमाइजेशन मे…

हरदोई : मुख्य विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण

मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी द्वारा विकास खण्ड कार्यालय हरपालपुर, आर0आर0सी0 सेन्टर पलिया एवं अस्थायी गौ आश्रय स्थल पालिया ब्लाक हरपालपुर का निरीक्षण किया गया। ब्लाक परिसर का निरीक्षण करते हुए प्रेरणा कैन्टीन का संचालन न कराये जाने व एन0आर0एल0एम0 सेल में अभिलेखों का रख-रखाव व प्रकाश व्यवस्था ठीक न पाये जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कैन्टीन संचालन एवं सुव्यवस्थित अभिलेखों के रख-रखाव तक राजेश कुमार गौतम, सहायक विकास अधिकारी, आई0एस0बी0 एवं खण्ड विकास अधिकारी हरपालपुर राजीव गुप्ता का वेतन वाधित करते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी…

हरदोई : भारतीय किसान यूनियन राष्टीयतावादी संगठन ने किसानों की मागों को लेकर जिला अधिकारी को दिया ज्ञापन

किसानों की समस्या को लेकर हरदोई मुख्यालय पर भारतीय किसान यूनियन राष्टीयतावादी के मण्डल अध्यक्ष लखनऊ राघवेंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया गया किसानों की मांगे पूरी ना होने पर आज विसाल प्रदर्शन हुआ हजारों की संख्या में किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया वही हरदोई जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन राष्टीयतावादी ने कहा की फसल किसान पैदा करता है लेकिन उसका जब बिकने का समय आता है तो उसका भाव दूसरा तय करता है क्या अपनी फसल का भाव किसान को बताने अधिकार नहीं…

हरदोई :नगर पालिका क्षेत्र में लगायी जायेगी भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री भारत सरकार मा० अटल बिहारी बाजपेई तथा अमर शहीद मेजर पंकज पाण्डेय की मूर्ति

हरदोई : सुख सागर मिश्र मधुर, अध्यक्ष न०पा०परि० हरदोई की अध्यक्षता में नगर पालिका कार्यालय में बोर्ड की साधारण बैठक निर्धारित समय के अनुसार सम्पन्न हुई। बैठक में अधिशासी अधिकारी द्वारा शासन से प्राप्त पत्रों का प्रस्तुतीकरण किया गया। सर्वसम्मति से पारित कर मा० अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी को अधिकृत किया गया। मा० नितिन अग्रवाल आबकारी एवं मद्य निषेध राज्यमंत्री स्वतंन्त्र प्रभार के प्रयासों से शासन से स्वीकृत कार्य योजना बावत पेयजल व्यवस्था के अन्तर्गत 198 लाख की लागत से 21 स्थानों पर मिनी नलकूप की स्थापना कराये जाने की…

हरदोई :24 फरवरी को मल्लावां मे होगा कृषि मेले का आयोजन

हरदोई : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया है कि मा0 विधायक बिलग्राम मल्लावां आशीष सिंह आशू के पत्र के क्रम मे 24 फरवरी 2024 को जूनियर हाईस्कूल मैदान मल्लावां मे एक दिवसीय विशाल कृषि मेले का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि उक्त मेले मे मा0 प्रधानमंत्री जी एवं मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा किसानों की आय दो गुनी करने के लक्ष्य के सापेक्ष अत्याधुनिक खेती, बागवानी, सब्जी, पशुपालन, मत्स्य पालन, गन्ना आदि खेती के सम्बन्ध मे कृषि विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जायेगी। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है…

हरदोई : नोडल अधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करें:- जिलाधिकारी

विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आगामी लोकसभा चुनाव से जुड़े नोडल अधिकारियों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी नोडल अधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी कार्मिकों का प्रशिक्षण ससमय कराया जाये। वाहनों की व्यवस्था ससमय करा ली जाये। निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पूरी तरह से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। एफएसटी व एसएसटी टीमों का गठन कर लिया जाये। सभी कार्यालयों के बाहर चुनाव आयोग का क्यू आर कोड लगवाए जाएं। कार्यालयों…

हरदोई : जिला विकास अधिकारी ने कछौना ब्लॉक का निरीक्षण कर जानी हकीकत।

हरदोई। आज जिला विकास अधिकारी अरविंद कुमार ने विकास खंड कछौना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ब्लाक के आवश्यक अभिलेख सर्विस बुक, जीपीएफ व स्थापन पंजिका, गार्ड फाइल, निरीक्षण पंजिका, भूमि भवन पंजिका, उपस्थिति पंजिका, ग्राट रजिस्टर आदि अभिलेखों का अवलोकन किया तथा ब्लॉक परिसर में सभी पटलों का निरीक्षण किया। उन्होंने एडीओ पंचायत कार्यालय के निरीक्षण मे कक्ष की जर्जर हालत, फाइलों का उचित रखरखाव न होने पर दुरुस्त करने का निर्देश दिया। सभागार का निरीक्षण के दौरान टूटे दरवाजे को तत्काल ठीक करने का निर्देश दिया।…

हरदोई :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जल जीवन मिशन की बैठक

हरदोई : कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि गांवों में विद्युत कनेक्शनों की संख्या को बढ़ाया जाए। हरियावां, मल्लावां व पिहानी विकास खण्डों का 3 मार्च तक संतृप्तीकरण कराया जाए। शेष विकास खण्डों में भी कनेक्शनों की संख्या बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किये जायें। उन्होंने कहा कि परियोजना पूर्ण होने के उपरांत सड़क का मरम्मत कार्य जल्द कराया जाए। सड़कों के मरम्मत कार्य का सत्यापन कराया जाए। लोगों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों…

हरदोई : जिलाधिकारी बिजली विभाग के अधिकारी किसानों के फोन अवश्य उठाएं:- मंगला प्रसाद सिंह। जीवामृत व घन जीवामृत किसानों को देकर जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाएः-एम0पी0सिंह।

आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिय कि ग्रामीण क्षेत्रों में पुराने जर्जर तारों को बदलने के लिए आवश्यक कार्यवाई करें और बिजली विभाग के अधिकारी किसानों के फोन अवश्य उठाएं तथा विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनायें एवं आपूर्ति का एक रोस्टर बनाया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि पशुपालन विभाग की किसान प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत किसानों को लक्ष्य के अनुरूप लाभान्वित किया जाए और किसान सम्मान निधि के अंतर्गत…

हरदोई :”ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के तहत जनपदीय पुलिस की गुणवत्तापूर्ण विवेचना, मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन द्वारा की गयी प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप अभियुक्त को मा0 न्यायालय द्वारा दोषी करार देते हुए 05 वर्ष कठोर कारावास की सजा व 05 हजार रुपए के अर्थदंड से दण्डित किया गया।

जनपद हरदोई के थाना माधौगंज में पंजीकृत पॉक्सो एक्ट के अभियोग के संबंध में दोषसिद्धि का विवरण- 1- दिनांक 13.10.2019 को थाना माधौगंज पर पॉक्सो एक्ट के संबंध में आरोपी जगमोहन पुत्र अजयपाल के विरुद्ध मु0अ0सं0 406/19 धारा 376/506 भादवि0 व 5m/6 पॉक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।2- अभियोग में अभियुक्तों को गिरफ्तार कर दिनांक 09.01.2020 को आरोप पत्र मा0 न्यायालय में दाखिल किया गया।3- अभियोजन विभाग से समन्वय करके समयबद्ध रूप से साक्षियों का साक्ष्य कराकर प्रभावी पैरवी किए जाने के फलस्वरूप दिनांक 20.02.2024 को मा0 विशेष न्यायालय…

हरदोई :थाना पिहानी पुलिस टीम द्वारा 01 शातिर अन्तर्जनपदीय चोर को गिरफ्तार किया

हरदोई : थाना पिहानी क्षेत्रांतर्गत ई-रिक्शा, मोबाइल फोन चुराने व ई-रिक्शा के मालिक शैलेन्द्र पुत्र सुरेन्द्र उम्र करीब 21 वर्ष निवासी ग्राम साहूपुर थाना मैगलगंज जनपद लखीमपुरखीरी का सदोष मानव वध करने के संबंंध में दिनांक 18.12.2023 को थाना पिहानी पर मु0अ0सं0 760/23 धारा 379/304 भादवि0 पंजीकृत किया गया था जिसमें प्रकाश में आये एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर पूर्व में ही मा0 न्यायालय द्वारा जेल भेजा जा चुका है जिसकी निशादेही पर ई-रिक्शा भी बरामद किया गया तथा उक्त घटना में अन्य 02 वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस…

हरदोई: 1010 आवेदकों के बैंक खातों में भेजी गयी शादी अनुदान की धनराशिः-विनीत कुमार तिवारी

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विनीत कुमार तिवारी ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के अन्तर्गत अन्य पिछड़े वर्ग (अल्पसंख्यक वर्ग को छोड़कर) के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले व्यक्तियों की पुत्रियों के विवाह अनुदान हेतु संचालित शादी अनुदान योजनान्तर्गत जिलाधिकारी के अनुमोदनोपरान्त अब तक प्राप्त आवेदन पत्रों के सापेक्ष 1010 पात्र आवेदकों के बैंक खातों में धनराशि रू0 20,000-00 (रू० बीस हजार मात्र) प्रति आवेदक की दर से कुल धनराशि रू0 2,02,00,000=00 (रू० दो करोड़ दो लाख मात्र) ई-कुबेर (कोषागार) के माध्यम से प्रेषित कर…

हरदोई:लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के सम्बन्ध मे जिलाधिकारी ने की बैठक

हरदोई : कलेक्टेªट सभागार मे जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता मे लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल के सम्बन्ध मे निर्माणाधीन कार्य को समयान्तर्गत पूर्ण कराने के सम्बन्ध मे बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि मण्डी परिसर मे निर्माणाधीन दुकानों का कार्य जल्द पूर्ण कराया जाये, ताकि इनका प्रयोग स्टंªाग रूम के रूप मे किया जा सके। उन्होंने कहा कि मण्डी परिसर मे साफ-सफाई का कार्य कराया जाये। सड़कों की मरम्मत का कार्य समय से पूर्ण कर लिया जाये। आवश्यकता अनुसार मण्डी प्लेटफार्मो…