मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकभवन सभागार से नवनिर्मित आयुष आरोग्य मंदिरों का लोकार्पण किया गया। इसके अंतर्गत जनपद के भी 21 आयुष्मान आरोग्य मंदिर शामिल हैं। विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कराया गया। जनपद स्तरीय कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमावती रहीं। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि आरोग्य मंदिरों के लोकार्पण से जनपद सम्पूर्ण आरोग्यता की ओर अग्रसर होगा। सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत कार्य कर रही है। मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी में मुख्य…
Category: हरदोइ
हरदोई : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ किसान दिवस का आयोजन।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने हाल में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा सम्मानित किये गए किसान धर्मेन्द्र सिंह को सम्मानित किया। उन्होंने कृषक धर्मेन्द्र की सराहना की। कृषक ने प्राकृतिक खेती से पैदा किये गए गेहूँ का प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों की समस्याओ का निस्तारण प्रथमिकता के आधार पर कराया जाये। सड़कों को गड्ढामुक्त करने की कार्रवाई जल पूरी की जाये। जल जीवन मिशन के अंतर्गत खोदी गयी सड़कों की मरम्मत जल्द कराई जाये। अनुमन्य सीमा…
हरदोई : अनुशासन का हमारे जीवन में बहुत महत्व: सभापति। । केन सोसाइटीज नेहरू पीजी कॉलेज में युवा महोत्सव का शुभारम्भ हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद के माननीय सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह रहे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अनुशासित रहना चाहिए। अनुशासन का हमारे जीवन में बहुत महत्व है।माननीय सभापति ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल छात्र-छात्राओं को मैडल पहनाकर सम्मानित किया। गुब्बारे उड़ाकर उन्होंने क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक केशव चन्द्र गोस्वामी, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, प्रधानाचार्य कौशलेन्द्र कुमार सिंह, कॉलेज के शिक्षक गण व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
हरदोई : सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वाधान में हुई बैठक संपन्न
दिनाँक 06/03/2024 को मा. सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वाधान में, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई सुधाकर दुबे की अध्यक्षता में कार्य स्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकथाम, निषेध और निवारण अधिनियम 2013 विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम/प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आर्यावर्त बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय हरदोई के सभागार में किया गया। कार्य स्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकथाम निषेध और निवारण अधिनियम 2013 आयोजित जागरूकता/प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं का उत्पीड़न रोकथाम,निषेध…
हरदोई :बी आर सी माधोगंज प्रागण में हमारा आंगन -हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मुख्य अतिथि रमेश वर्मा ( ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ) की गरिमामयी उपस्थिति में खण्ड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में विकास खण्ड माधौगंज में बी० आर ० सी० पर ” हमारा आंगन हमारे बच्चे ” कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन के साथ हुयी। बी० ई ० ओ० द्वारा मुख्य अतिथि महोदय को पुष्प गुच्छ और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विकास खण्ड के निपुण बच्चों , और उनके अभिभावकों , अध्यापकों , आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों आदि सहित लगभग 150…
हरदोई : मतदाता जागरूकता की दिलायी गयी शपथ
आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत आज जनपद में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। तहसील सवायजपुर में आज बाईक रैली निकाली गयी जिसे उपजिलाधिकारी अरुणिमा श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विभिन्न विद्यालयों में मतदाता जागरूकता की शपथ दिलायी गयी। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के मार्गदर्शन में उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है जहाँ गत चुनावों में मतदान प्रतिशत कम रहा।
हरदोई : जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगीः-सतीश कुमार।
जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड 2 सतीश कुमार के निर्देशन में आम जनमानस को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न स्थानों पर छापा मारकर 3 नमूने संग्रहित किए गए ,जिन्हें जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहे हैं जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी। साथ ही केला पकाने की दो निर्माण इकाइयों का सघन निरीक्षण किया गया निरीक्षण में पाई गई कमियों की दृष्टिगत चेतावनी जारी की गई तथा कैल्शियम कार्बाइड एवं अन्य प्रतिबंधित…
हरदोई : 07 मार्च को आयोजित की जायेगी मतदाता जागरूकता रैली:- सुनील कुमार त्रिवेदी
नगर मजिस्टेट सुनील कुमार त्रिवेदी ने अवगत कराया है कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत स्वीप योजनान्तर्गत व्यापक स्तर पर जन जागरूकता फैलाने हेतु यह आवश्यक है कि लोग अपने मताधिकार के प्रति जागरूक हों और आगामी समय में होने वाले लोक सभा निर्वाचन में अपने मत का शत प्रतिशत प्रयोग करने के उद्देश्य से दिनांक 07 मार्च, 2024 की पूर्वान्ह 11 बजे मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन प्रस्तावित है, जिसमें जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार समस्त कलेक्ट्रेट विकास भवन नगर पालिका कोषागार एवं कलेक्ट्रेट कैम्पस में स्थित समस्त शासकीय…
हरदोई : पोषण ट्रैकर ऐप पर लाभार्थियों की आधार सीडिंग का कार्य जल्द पूरा करायेः-जिलाधिकारी
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि पोषण ट्रैकर ऐप पर लाभार्थियों की आधार सीडिंग का कार्य जल्द पूरा किया जाये। पोषाहार का नियमित वितरण सुनिश्चित किया जाये। सभी केन्द्रो पर हॉट कुक्ड फूड वितरण कराया जाये। हॉट कुक्ड फूड के वितरण का नियमित निरीक्षण किया जाये। सैम व मैम बच्चों को सुपोषित की श्रेणी में लाने के गंभीरता से प्रयास किये जाएं। सबसे पुराने सैम व मैम बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाये। ई-कवच पोर्टल पर…
हरदोई : शाहाबाद मे निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली
आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत आज शाहाबाद में उपजिलाधिकारी शाहाबाद पूनम भास्कर के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली में विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। उपजिलाधिकारी ने सभी मतदाताओं से आगामी चुनाव में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील करते हुए कहा कि मतदान हमारा संवैधानिक व लोकतान्त्रिक अधिकार है। हमारा वोट ही सच्चे लोकतंत्र का आधार है।
हरदोई : अन्नदाता बने मतदाता, सास-बहू चली एवं यूथ चला बूथ की ओर थीम पर आधारित कार्यक्रम कराये जायेगें:- मंगला प्रसाद सिंह। स्वीप कार्यक्रम की सभी गतिविधियों को पोर्टल पर अपडेट कराया जायेगा:-डी0एम0।
विकास भवन के स्वर्ण जयंती सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आगामी लोकसभा निर्वाचन में स्वीप गतिविधियों के सम्बन्ध में बैठक आहूत की गयी।बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि चुनाव के लिए एक टाइम टेबल बना लें और चुनाव आयोग के निर्देशों का गहनता से अध्ययन करें तथा सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्वीप गतिविधियों का आयोजन प्रारम्भ करायें। उन्होने कहा कि पिछले चुनाव में कम मतदान वाले बूथों पर विशेष ध्यान देकर इन बूथों के लिए रणनीति बनाकर बूथ स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराये…
हरदोई से मौजूदा सांसद पर जताया भरोसा, जय प्रकाश को मिला टिकट
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हरदोई क्षेत्र से मौजूदा सांसद को फिर से टिकट देने की घोषणा की है। भाजपा ने हरदोई सीट से मौजूदा सांसद जय प्रकाश को प्रत्याशी घोषित किया गया है। जय प्रकाश ने अपना सियासी करियर 1991 में हरदोई से ही शुरू किया था। तब वह भाजपा के प्रत्याशी के रूप में विजयी हुई थे। 1996, 1999 में भी वह इस सीट से सांसद रह चुके हैं। 9वीं बार संसदीय चुनाव लड़ेंगे जय प्रकाश भाजपा प्रत्याशी घोषित किए गए सांसद जय प्रकाश का 9वां चुनाव होगा।…
हरदोई में चचेरे भाई के ससुर से होगा भाजपा प्रत्याशी का मुकाबला
मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र से भाजपा और सपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद अब रिश्तों की अग्नि परीक्षा होगी। दरअसल भाजपा प्रत्याशी का मुकाबला मिश्रिख सीट पर उनके चचेरे भाई के ससुर से होगा। मिश्रिख से भाजपा ने मौजूदा सांसद अशोक रावत को फिर प्रत्याशी घाेषित किया है, जबकि सपा ने इस सीट से पूर्व मंत्री रामपाल राजवंशी को पहले से ही प्रत्याशी घोषित कर रखा है। हरदोई जनपद की राजनीति में रिश्तों के बीच चुनावी मुकाबला पहले भी हो चुका है, लेकिन इस बार रिश्तों की रोचक लड़ाई मिश्रिख लोकसभा…
हरदोई के खेत में पड़ा मिला फसल की रखवाली करने गए युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
फसल की रखवाली करने गए युवक का शव खेत में पड़ा हुआ देखा गया। इसका पता होते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में ले कर जांच शुरु कर दी है। इस बारे में एएसपी पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया कि युवक के कोई जहिरा चोंट नहीं थी, फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आनए के बाद कुछ कहा जा सकता है। बताया गया है कि पाली थाने के शंकरपुरा निवासी प्रेममूर्ति का 24 वर्षीय पुत्र शोभित खेती-किसानी करता था। रविवार की रात में घर…
हरदोई : नई शिक्षा नीति के अनुरूप विद्यालय के भवन सभी प्रकार की सुविधाओं से होंगे लैस ?
प्रोजेक्ट अलंकार योजनान्तार्गत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में पुनर्निमाण, जीर्णोद्वार, मरम्मत आदि तथा अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में ‘प्रोजेक्ट अलंकार की सहयोगी अनुदान’ योजना के अंतर्गत नवीन निर्माण, मरम्मत आदि कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा गोरखपुर से किया गया। माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कार्यक्रम को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाये। जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में किया गया जहाँ लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि माननीय सांसद…
हरदोई : उपमुख्यमंत्री ने जनपद के किसान धर्मेन्द्र को किया सम्मानित। धर्मेन्द्र जैसे प्रगतिशील किसान जनपद में खेती को दे रहे नई दिशा: जिलाधिकारी।
हरदोई जनपद के प्रगतिशील किसान धर्मेन्द्र सिंह ने जनपद का नाम एक बार फिर रोशन किया। उन्हें आज माननीय उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री बृजेश पाठक द्वारा उत्तरप्रदेश इनोवेटिव फार्मर अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया। माननीय उपमुख्यमंत्री द्वारा सम्मान के रूप में उन्हें एक स्मृति चिन्ह व 11 हजार का चेक प्रदान किया गया। धर्मेन्द्र को सम्मान मिलने के साथ ही जनपद में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कृषक धर्मेन्द्र सिंह को बधाई देते हुए कहा कि धर्मेन्द्र जैसे प्रगतिशील किसान जनपद में खेती को…
हरदोई : प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता परक एवं निर्धारित समय में कराना सुनिश्चित करें:- अपर जिलाधिकारी सरकारी तथा पट्टे की भूमि व गरीबों की भूमि एवं मकान आदि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करें:- प्रियंका सिंह।
आज तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने उपस्थित जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता परक, मानक के अनुरूप एवं निर्धारित समय में कराना सुनिश्चित करें।सम्पूर्ण समाधान दिवस में सरकारी, पट्टे की भूमि एवं अन्य गरीबों की भूमि तथा मकान आदि पर अवैध कब्जों की शिकायत पर काफी नाराजगी जताते हुए अपर जिलाधिकारी ने तहसील के सभी कानूनगो एवं लेखपालों की को निर्देश दिये कि अपनी ग्राम पंचायतों का नियमित भ्रमण…
हरदोई में आग से फटा सिलिंडर, ग्रामीण की मौत, पांच घायल
हरदोई के हरपालपुर अरवल थाना क्षेत्र के अंदनिया गांव में शुक्रवार को एक मकान में आग लग गई। आग की चपेट में आने से रसोई गैस सिलिंडर भी फट गया। इससे एक ग्रामीण की मौत हो गई है जबकि, पांच अन्य घायल हो गए। अंदनिया गांव निवासी बृजलाल के मकान में दोपहर किसी वजह से आग लग गई। इस समय परिवार के सभी सदस्य खेत में फसल की सिंचाई करने के लिए गए थे। आग देख पड़ोसियों ने उसे बुझाने का प्रयास किया, तभी आग की चपेट में आने से…
हरदोई, आगरा, मथुरा, ललितपुर के पर्यटक आवास गृह पीपीपी मोड पर विकसित होंगे
पर्यटन विभाग के हरदोई, आगरा, मथुरा, ललितपुर स्थित राही पर्यटक आवास गृहों को पीपीपी मोड पर विकसित व संचालित किया जाएगा। शुक्रवार को विभाग ने इसके लिए संस्थाओं के साथ अनुबंध किया। निवेशकों को राज्य पर्यटन नीति-2022 के तहत लाभ व प्रोत्साहन भी दिया जाएगा। विभाग ने मथुरा स्थित राही पर्यटक आवास गृह का रुद्र लॉज एंड होटल्स प्राइवेट लिमिटेड, आगरा के बटेश्वर स्थित राही पर्यटक आवास गृह का सीएस हास्पिटलिटी बटेश्वर प्राइवेट लिमिटेड, ललितपुर में देवगढ़ स्थित राही पर्यटक आवास गृह का एसएंडपी इन्फ्रास्टक्चर डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड और हरदोई…
महात्मा गांधी मार्ग हरदोई पे होती है गैस रिफलिंग व सैलिंग
रोड के सटे तक कब्जा हरदोई नगर के मुख्य चौराहे से चंद कदम की दूरी पर गैस रिफलिग का काम जोरों पर चल रहा है गैस रिफलिग की दुकान से चन्द कदम की दूरी पर बेड़ीमाधो विद्यालय वा बालबिहार ज्ञानस्थली एकेडमी विद्यालय वा चकबंदी आफिस कई सत्ता के नेताओ का भी आवास है हरदोई नगर का प्रमुख वस्तत्म चौराहा नुमाइस चौराहा है जहा से अधिकारी नेताओ वा आम पब्लिक का आना जाना अधिक रहता है आजकल वार्षिक परीक्षा के चलते काफी भीड़ भाड़ रहती है आज कल हरदोई जनपद की…
