लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 सितंबर 2025 उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 16 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। गृह विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार कई जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं और कुछ अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। हेमराज मीना (IPS-2012), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आज़मगढ़ से स्थानांतरित होकर पुलिस अधीक्षक, सम्मिलित मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ बनाए गए हैं। संतोष कुमार मिश्रा (IPS-2012), कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक से पुलिस अधीक्षक, सम्मिलित मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ भेजे गए…
Category: लखनऊ
लखनऊ:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी जानकारी: नेक्स्ट जेन GST से उत्तर प्रदेश के व्यापारियों और कारीगरों को बड़ा लाभ
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 सितंबर 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने सरकारी आवास, लखनऊ में आयोजित पत्रकार वार्ता में “नेक्स्ट जेन GST” के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा लागू की गई यह नई व्यवस्था देशवासियों के लिए दीपावली का बड़ा उपहार है, जिसका सर्वाधिक लाभ उत्तर प्रदेश को मिलने वाला है। मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि अब प्रदेश के हस्तशिल्पियों और कारीगरों द्वारा बनाए जाने वाले सभी उत्पादों पर मात्र 5% GST ही देय होगा। इससे…
लखनऊ:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया ‘मिशन शक्ति 5.0’ का शुभारंभ, महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण पर खास जोर
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर विभिन्न विभागों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर ‘मिशन शक्ति’ अभियान की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने आगामी शारदीय नवरात्रि से ‘मिशन शक्ति’ के पांचवें चरण के शुभारंभ की घोषणा की। यह चरण 22 सितंबर से 30 दिनों तक सतत रूप से संचालित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2020 से प्रारंभ हुए इस अभियान ने प्रदेश में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के क्षेत्र में उल्लेखनीय परिणाम…
लखनऊ: परिवहन विभाग ने जनता को दी बड़ी राहत, 2017–2021 के गैर-कर ई-चालान होंगे समाप्त
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने एक ऐतिहासिक और जन-हितैषी कदम उठाते हुए लाखों वाहन स्वामियों को राहत दी है। विभाग ने 2017 से 2021 तक बनाए गए गैर-कर (Non-Tax) ई-चालानों को समाप्त करने का फैसला किया है। इस निर्णय से उन वाहन स्वामियों को बड़ी राहत मिलेगी, जिनके वाहन चालान के कारण फिटनेस, परमिट, ट्रांसफर और हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) जैसी सेवाओं में अवरोध आ रहा था। कौन से चालान होंगे समाप्त? विभाग के अनुसार यह निर्णय केवल गैर-कर ई-चालानों पर लागू…
लखनऊ:यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 IAS अफसरों का तबादला
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य के 16 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। सरकार के इस निर्णय के बाद कई मंडलायुक्त, सचिव और आयुक्त स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रमुख तबादले IAS विजय विश्वास पंत को मंडलायुक्त लखनऊ बनाया गया। IAS सौम्या अग्रवाल को मंडलायुक्त प्रयागराज नियुक्त किया गया। IAS अनामिका सिंह को बरेली मंडल का कमिश्नर बनाया गया। IAS किंजल सिंह को परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी…
‘दिव्यांग हैं…कुछ बोलूंगा विवाद हो जाएगा’, रामभद्राचार्य को लेकर बोले अखिलेश यादव
राजधानी लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी. इस दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव ने जगतगुरु रामभद्राचार्च को लेकर भी एक बड़ा बयान दिया है. सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि उनके ऊपर कुछ बोलूंगा तो विवाद हो जाएगा. रामभद्राचार्य को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा वो दिव्यांग है और सम्मानित हैं, उन्होंने मुझे डॉक्टरेट की डिग्री दी है, हालांकि मैं वो डिग्री नहीं लगाता हूं. हमने उनको ऊपर लगा मुकदमा वापस लिया था, उनके…
लखनऊ:उत्तर प्रदेश शासन ने 9 चिकित्साधिकारियों के तबादले किए, नए स्थानों पर मिली जिम्मेदारी
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 सितम्बर 2025। उत्तर प्रदेश शासन ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 9 वरिष्ठ चिकित्साधिकारियों के तबादले किए हैं। चिकित्सा अनुभाग-2 से जारी आदेश के मुताबिक तत्काल प्रभाव से इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी आदेश के अनुसार तबादले 1. डॉ. नीरज अग्रवाल – वरिष्ठ परामर्शदाता, जिला चिकित्सालय मथुरा से स्थानांतरित होकर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला चिकित्सालय मथुरा बने। 2. डॉ. रजनीश सिंह – वरिष्ठ परामर्शदाता, जिला संयुक्त चिकित्सालय श्रावस्ती से स्थानांतरित होकर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला संयुक्त चिकित्सालय श्रावस्ती…
लखनऊ में सहकारिता विभाग की उच्चस्तरीय बैठक, सीएम योगी ने दिए बड़े निर्देश
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने सरकारी आवास पर सहकारिता विभाग की उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सहकारिता क्षेत्र के अध्ययन, अध्यापन और शोध को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सहकारी महाविद्यालय की स्थापना के निर्देश दिए। इस पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने खुशी व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में एम-पैक्स सदस्यता महाअभियान पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री…
लखनऊ: मलिहाबाद में समाजवादी पार्टी का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, 2027 चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 सितम्बर 2025 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र के माल ब्लॉक में बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन आयोजित किया गया। यह सम्मेलन रतन राज पैलेस, देवरीगंजा, बदैयां मार्ग पर हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मोहनलालगंज सांसद आर.के. चौधरी और आंवला सांसद नीरज मौर्या मौजूद रहे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला सभा जूही सिंह और पूर्व मंत्री रामसिंह राणा…
लखनऊ:प्रशिक्षु IPS अधिकारियों ने यूपी DGP राजीव कृष्ण से की मुलाकात।
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) श्री राजीव कृष्ण से आज विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षु भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर डीजीपी ने सभी प्रशिक्षुओं का स्वागत करते हुए उन्हें पुलिस सेवा की जिम्मेदारियों और समाज में उनकी भूमिका के महत्व के बारे में मार्गदर्शन दिया। मुलाकात में कुल 16 प्रशिक्षु IPS अधिकारी शामिल हुए। इनमें गुजरात कैडर से 6, कर्नाटक से 3, मणिपुर से 3, केरल से 2 तथा असम, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना से 1-1 अधिकारी…
लखनऊ:उत्तर प्रदेश में तम्बाकू उत्पादों पर सख्ती: सरकार ने विभागों को दिए कड़े निर्देश।
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में तम्बाकू नियंत्रण कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित विभागों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा द्वारा नगर विकास, गृह, पंचायतीराज, शिक्षा एवं जनसम्पर्क विभागों सहित कई विभागों को निर्देशित किया गया है कि सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA)-2003 तथा इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम (PECA)-2019 का प्रदेश में कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। शिकायतों के बाद केंद्र का निर्देश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार को…
लखनऊ:यूपी में नया बिजली कनेक्शन महंगा, प्रीपेड मीटर से बढ़ेगा बोझ
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 सितंबर 2025 उत्तर प्रदेश में नया बिजली कनेक्शन लेना अब आम लोगों की जेब पर भारी पड़ेगा। यूपी पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने घोषणा की है कि अब हर नए कनेक्शन पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर ही लगाए जाएंगे। यह मीटर मौजूदा मीटर की तुलना में करीब 6 गुना महंगा होगा। UPPCL के प्रबंध निदेशक आईएएस पंकज कुमार ने बताया कि प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा और पारदर्शिता के लिए अब केवल स्मार्ट प्रीपेड मीटर ही लगाए जाएंगे। लेकिन इसकी लागत ने उपभोक्ताओं की चिंता…
लखनऊ:यूपी पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय की नई पहल : डीजीपी ने किया ऑनलाइन पोर्टल और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का शुभारंभ।
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 सितंबर 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक (DGP) श्री राजीव कृष्ण ने आज पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय द्वारा तैयार किए गए नए प्रशिक्षण कार्यक्रमों, ऑनलाइन पोर्टल और प्रशिक्षण सामग्री का शुभारंभ किया। इस अवसर को प्रदेश पुलिस व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। डीजीपी ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह पहल केवल तकनीकी उन्नयन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पुलिस प्रशिक्षण और कार्यप्रणाली में एक गुणात्मक परिवर्तन का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि नया प्रशिक्षण ढांचा अब…
लखनऊ:प्रदेश में हज समिति के बजट वृद्धि की मांग, सांसद चन्द्रशेखर ने सीएम को भेजा पत्र
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 सितंबर 2025 नगीना से लोकसभा सांसद एडवोकेट चन्द्रशेखर (आज़ाद समाज पार्टी) ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर राज्य हज समिति के बजट में वृद्धि की मांग की है। सांसद ने पत्र में कहा कि हज यात्रा प्रदेश की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण हिस्सा है तथा बड़ी संख्या में प्रदेश से हज यात्री पवित्र यात्रा हेतु प्रस्थान करते हैं। सांसद चन्द्रशेखर ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि वर्तमान में राज्य हज समिति का बजट केवल 1 करोड़ रुपये है,…
लखनऊ:यूपी में SC/ST छात्रों की मेडिकल शिक्षा पर संकट, सांसद चन्द्रशेखर ने सीएम योगी को लिखा पत्र
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 सितम्बर 2025 नगीना से लोकसभा सांसद एवं आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चन्द्रशेखर आज़ाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर अनुसूचित जाति एवं जनजाति छात्रों के अधिकारों की रक्षा करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि स्पेशल कम्पोनेन्ट प्लान (SCP/SCAP) के तहत स्थापित मेडिकल कॉलेजों में SC/ST छात्रों के लिए सुरक्षित 70% सीटें वर्तमान में खतरे में हैं। हाईकोर्ट के आदेश से आरक्षण पर संकट पत्र में सांसद ने बताया कि अम्बेडकरनगर, जालौन, कन्नौज और सहारनपुर में विशेष रूप से…
लखनऊ:यूपी के चार आईएएस अफसरों पर कार्रवाई की संस्तुति, लोकायुक्त ने सौंपी रिपोर्ट
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 सितंबर 2025 उत्तर प्रदेश लोकायुक्त संगठन ने 2024 की वार्षिक रिपोर्ट राज्यपाल को सौंप दी है। इस रिपोर्ट में 4 IAS अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है। लोकायुक्त जस्टिस संजय मिश्रा ने इन अफसरों के नाम का खुलासा नहीं किया है। रिपोर्ट विधानसभा में पेश होने के बाद ही इनके नाम सार्वजनिक किए जाएंगे। गवर्नर हाउस से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, वर्ष 2024 के दौरान लोकायुक्त संगठन को कुल 4484 शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिनमें से 2316 शिकायतों का निस्तारण किया गया।…
लखनऊ:आईएएस ऑफिसर आरती डोगरा: हौसले और जज़्बे की मिसाल
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 सितंबर 2025 भारत में जब भी प्रेरणादायक शख्सियतों की बात होती है, तो IAS ऑफिसर आरती डोगरा का नाम बड़ी इज्ज़त और गर्व के साथ लिया जाता है। 3.5 फीट की लंबाई वाली आरती डोगरा ने अपनी मेहनत, ईमानदारी और आत्मविश्वास के दम पर समाज को यह सिखाया है कि इंसान की काबिलियत उसकी शारीरिक बनावट से नहीं, बल्कि उसके हौसले और सोच से तय होती है। बचपन के संघर्ष और आत्मविश्वास बचपन में आरती को उनकी हाइट की वजह से कई बार ताने और…
लखनऊ:उत्तर प्रदेश सरकार ने निजी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों की जांच के दिए आदेश
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी निजी विश्वविद्यालयों, निजी एवं अशासकीय महाविद्यालयों तथा उच्च शैक्षणिक संस्थानों की मान्यता और प्रवेश प्रक्रिया की सख्त जांच कराने का निर्णय लिया है। मुख्य सचिव एम0पी0 अग्रवाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रत्येक जनपद में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष जांच समिति का गठन किया जाएगा। इस समिति में तीन सदस्य होंगे 1. जिलाधिकारी (अध्यक्ष) 2. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक (या पुलिस आयुक्त वाले जिले में नामित अधिकारी) 3. शिक्षा विभाग का एक अधिकारी जांच प्रक्रिया…
इलाहाबाद हाईकोर्ट को मिले दो नए न्यायाधीश
इलाहाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 सितम्बर 2025 इलाहाबाद हाईकोर्ट को दो नए न्यायाधीश मिले हैं। राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 217(1) के तहत अपनी शक्ति का उपयोग करते हुए अमिताभ कुमार राय और राजीव लोचन शुक्ला को न्यायाधीश नियुक्त किया है। क़ानून एवं न्याय मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, दोनों न्यायाधीश अपनी-अपनी जिम्मेदारी का कार्यभार संभालने की तिथि से पदभार ग्रहण करेंगे। यह अधिसूचना 6 सितंबर 2025 को जारी की गई है। नई नियुक्तियों के साथ इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्यायिक कार्यवाही की गति और मजबूती…
लखनऊ:यूपी में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला, 28 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार देर रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। कुल 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। गृह विभाग द्वारा जारी सूची के मुताबिक कई जिलों के पुलिस अधीक्षक से लेकर मुख्यालय स्तर तक अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है। मुख्य बदलाव इस प्रकार हैं— श्री राजीव सभरवाल को पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण एवं आधुनिकरण, यूपी का प्रभार दिया गया है। ए. सतीश गणेश को अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा,…
