लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 मई 2025 उत्तर प्रदेश अपने स्वयं के प्लेटफार्म का उपयोग करके वैक्सीन प्रिवेन्टेबिल डिजीजेस (VPDs) की रीयल टाइम डिजिटल सर्विलान्स शूरु करने वाला पहला राज्य बना। 1 मई से उत्तर प्रदेश सरकार यूनीफाइड डिजीज सर्विलान्स पोर्टल (यूडीएसपी) पर वैक्सीन प्रिवेन्टेबिल डिजीजेस (वीपीडी) का डिजिटल सर्विलान्स शुरू करेगी। यह पहल, रीयल टाइम केस रिपोर्टिंग, सटीक और विश्वसनीय डेटा संग्रह को सक्षम करेगी, जिससे रोगों/प्रकोपों का शीघ्र पता लगाया जा सके और त्वरित गति से प्रभावी रणनीतियां तैयार कर क्रियान्वयन किया जा सके। वैक्सीन से रोके जा…
Category: लखनऊ
लखनऊ:सूचना निदेशक का पेजा प्रतिनिधि मण्डल ने पद भार ग्रहण करने पर किया स्वागत व सम्मान।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अप्रैल 2025 प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक जनलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में सूचना निदेशक विशाल सिंह से प्रतिनिधि मंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की और राम मंदिर एवं रामनाम पटका तथा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत व सम्मानित किया। इस अवसर पर गिरीश चंद्र कुशवाहा, राजेश अग्रवाल,आर पी सिह, एके सेठ, हरीराम त्रिपाठी, हैदर जैदी, मोअबरार आदि ने शिषटा मुलाकात की और बधाई दी।
लखनऊ में पंकज के सिंह जी(राहिब मैत्रेय) के गजल संग्रह “दरमियानी रविश” का लोकार्पण सम्पन्न ?
साहित्यिक जगत में अपनी धाक जमा चुके मशहूर लेखक एवं कवि पंकज के सिंह जी उर्फ राहिब मैत्रेय साहब के गजल संग्रह “दरमियानी रविश” का लोकार्पण लखनऊ के जीसीआरबी ग्रुप ऑफ इंस्टिटयूशंस – चंद्रिका देवी रोड ,बख्शी का तालाब, लखनऊ के ऑडिटोरियम में 26 अप्रैल 2025 को दिन में 12 बजे से प्रारंभ हुआ। उक्त लोकार्पण समारोह में “वर्तमान समय में साहित्य की भूमिका” विषय पर सारगर्भित चर्चा की गई।देश के मशहूर कवि एवं साहित्यकार प्रो उदयप्रताप सिंह जी (पूर्व सांसद) ने “दरमियानी रविश” के लोकार्पण के साथ “वर्तमान समय…
यूपी में देर रात दौड़ी तबादला एक्सप्रेस: 11 डीएम समेत 33 आईएएस बदले
प्रदेश सरकार ने सोमवार की देर रात 33 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया। इनमें वाराणसी, हापुड़, आजमगढ़, बरेली, अंबेडकरनगर, गाजीपुर, झांसी, महोबा, कुशीनगर, संतकबीरनगर व भदोही के जिलाधिकारी और वाराणसी के मंडलायुक्त बदले गए हैं। निदेशक सूचना शिशिर की भी जिम्मेदारी बदल दी गई है। करीब 33 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। आईएएस विशाल सिंह नए सूचना निदेशक बना दिए गए हैं। वाराणसी के मंडलायुक्त को नई जिम्मेदारी दी गई है। वाराणसी, बरेली, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, गाजीपुर, झांसी, महोंबा समेत कई जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं।…
लखनऊ:बेवफा पत्नियों का खूनी खेल,मेरठ से कुशीनगर तक 34 दिनों में उठी 12 मर्दों की अर्थी,औरतों की आशनाई में हो गए शहीद।
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) शादी सात जन्मों का बंधन होता है,लेकिन आजकल शादी के बाद पति-पत्नी के रिश्ते की भी कोई गारंटी नहीं।चले तो ताउम्र,नहीं तो बीच में ही रिश्ता खत्म।शादी से पहले या शादी के बाद के प्रेमियों के चक्कर में पड़ी पत्नियों की बेवफाई ने पिछले 34 दिनों में अकेले उत्तर प्रदेश में 12 लोगों की जान ले ली है।मरने या जान देने वालों में अधिकतर की उम्र 35 साल के आसपास है।घर बसाने में जुटे यूपी के 6 पतियों की एक महीने में हत्या हो गई,जबकि 5…
लखनऊ:ज्योतिबा राव फुले जयंती 11 अप्रैल को हर्षो उल्लास के साथ समता मूलक चौराहा पर लखनऊ में मनाई जाएगी।
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण एसोसिएशन के तत्वाधान में 11 अप्रैल को ज्योतिबा राव फुले जयंती समता मूलक चौराहा 1090 लखनऊ में मनाई जाएगी। महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती को हर्षो उल्लास के साथ बनाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद्र कुशवाहा एवं प्रदेश अध्यक्ष विमल कुमार शाक्य ने समाज के सभी कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी से एकजुट होकर जयंती मनाने की अपील की है। प्रदेश मुख्य महासचिव एसपी मौर्य ने समाज के सभी लोगों को 11 अप्रैल को प्रातः 9:00 बजे क्षमता मूलक चौराहा…
मुख्यमंत्री का निर्देश, मंदिरों के आसपास न हों अंडा, मांस आदि की दुकानें, सुनिश्चित करायें कि कहीं भी अवैध स्लाटरिंग न हों।
लखनऊ,:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 मार्च 2025 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चैत्र रामनवमी के मंगलमयी उपलक्ष्य में सभी जनपदों में 24 घंटे का श्रीरामचरिमानस का अखंड पाठ कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि 05 अप्रैल दोपहर से प्रारंभ अखण्ड मानस पाठ की पूर्णाहुति 06 अप्रैल को श्रीरामनवमी के दिन दोपहर 12 बजे श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में श्रीरामलला के सूर्य तिलक के साथ होना चाहिए। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सभी जनपदों में देवालयों/मन्दिरों में आवश्यक व्यवस्थाएं प्रारम्भ कर दी गई हैं। शनिवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बासंतिक…
लखनऊ:अटल कन्वेंशन हॉल में व्यापारी महाकुंभ का आयोजन किया गया।
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा कल अटल कन्वेंशन हॉल लखनऊ में व्यापारी महाकुंभ का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिधवी, उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री आसिफ अरुण एवं कई सांसद व विधायकों ने व्यापारी समाज की समस्याओं को सुना और समाधान का शासन दिया इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा एवं प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता दिलीप सेठ और उनकी प्रदेश कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराई गई। जिसमें…
लखनऊ:मुख्यमंत्री ने विगत 08 वर्षां में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया।
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 मार्च 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन व विजनरी नेतृत्व में सेवा, सुरक्षा और सुशासन के भाव के साथ कार्य करते हुए, प्रदेश सरकार के आज 08 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इस शानदार यात्रा में प्रदेश की लगभग 25 करोड़ जनता का व्यापक समर्थन व आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री जी आज यहां लोक भवन में उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के 08 वर्ष पूर्ण होने…
लखनऊ:बुद्ध पूर्णिमा महापर्व पर 201 समाजसेवी एवं समाज सेविकाओं का होगा सम्मान -गिरीश कुशवाहा
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण एसोसिएशन के तत्वाधान में बुद्धा पार्क डालीगंज पुल के निकट अटल बिहारी कन्वसेन्टर लखनऊ के सामने बुद्धा पार्क में उत्तर प्रदेश के प्रत्येक मंडल से पांच समाजसेवियों को राजधानी लखनऊ में एवं समाज सेविकाओं को सम्मानित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं एवं गीता शाक्य राज्यसभा सांसद, वरिष्ठ सांसद जयप्रकाश रावत ,वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता डा राम आसरे सिंह कुशवाहा ,पवन सिंह सदस्य विधान परिषद, विधायिका…
यूपी में 25 मार्च से ये खास अभियान शुरू करने जा रही सरकार
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के दूसरे कार्यकाल के वर्षगांठ को लेकर बड़ा फैसला हुआ है. इस संबंध में सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों को निर्देश दिया है. प्रदेश भर में प्रभारी मंत्री जिलों में जाएंगे. योगी सरकार के 8 साल पूरे होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. जानकारी के अनुसार दूसरे कार्यकाल के 3 साल पूरे होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी. यूपी सरकार के मंत्री प्रदेश भर में लोगों को महाकुंभ के सफल आयोजन और यूपी सरकार की उपलब्धियां…
मायावती के पुराने तेवर में आते ही सियासी अटकलों का दौर शुरू
उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में अभी लंबा समय है। लेकिन प्रदेश में सरकार बनाने को लेकर गुणा-गणित अभी से शुरू हो गया है। भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निकालने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मायावती ने अपने बीते कुछ बयानों में बीजेपी को आड़े हाथों लेकर इस बात का एहसास करा दिया है। मायावती के इन बदलते तेवरों से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया है। चर्चा है कि अखिलेश यादव और मायावती एक बार फिर…
लखनऊ : डिप्टी कमिश्नर राज्यकर गाजियाबाद संजय सिंह की 16वीं मंजिल से गिरने से मृत्यु ।
सुप्रीम कोर्ट वर्क्स में तैनात थे, कुछ समय पहले खण्ड 2 गाज़ियाबाद का चार्ज मिला था । खण्ड में कार्यों को लेकर प्रशासनिक तनाव के कारण सुबह उन्होंने घर वालों से कहा कि मुझे बहुत तनाव हो रहा है आफिस की वजह से, फिर सीनियर को फोन किया कि मेरा चार्ज हटवा दीजिए, और फिर परेशान होकर फिर आत्महत्या कर ली ।बहुत अच्छे स्वभाव के व्यक्ति थे संजय सिंह ।। वह पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के रिश्तेदार थे ।परिवार व विभागीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं ।
लखनऊ:खाकी और खादी के संरक्षण में सीतापुर के पत्रकार की गोली मारकर दिन दहाड़े दर्दनाक हत्या-कुशवाहा
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने सीतापुर के इमलिया के दैनिक जागरण के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की दिनदहाड़े गोली मारकर रेलवे क्रॉसिंग पर की गई हत्या लोकतंत्र की खुलेआम हत्या है क्योंकि उपरोक्त हत्याकांड में सदर तहसीलदार ने अपने ऊपर भ्रष्टाचार की आईटीआई छुपाने के लिए जिसमें राजस्व विभाग कई अफसर के गले में फंदा लटकाने वाला था जिससे परेशान होकर और उपरोक्त राघवेंद्र पत्रकार को अपने रास्ते से हटाने के लिए अपने आवास पर 11:00 बजे बुलाया था उपरोक्त राघवेंद्र तहसीलदार से वार्ता करके अपने…
लखनऊ : अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर नर्वदेश्वर विधि महाविद्यालय, चिनहट द्वारा सेमिनार का आयोजन किया गया
नर्वदेश्वर विधि महाविद्यालय, चिनहट, लखनऊ में दिनांक 08.03.2025 को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महाविद्यालय द्वारा एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि कुलदीप मणि त्रिपाठी, मुख्य स्थयी अधिवक्ता जिन्हे महाविद्यालय के प्रबंधक महोदय प्रो० नरेंद्र मणि त्रिपाठी जी द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया, प्राचार्य डा० वि० के० शुक्ल द्वारा श्री अमरजीत त्रिपाठी, अध्यक्ष, राज्य उपभोक्ता फोरम, का स्वागत एवं माल्यापर्ण और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया, श्री जोगंदर सिंह, अध्यक्ष, राष्ट्रीय खालसा विश्व एकता मिशन को उप प्रबंधक महोदय डा० दुर्गेश मणि त्रिपाठी, तथा महाविद्यालय की…
यूपी विधानसभा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ- जो हमारा है हमें मिल जाना चाहिए
यूपी विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सदन में अपनी बात रखी. संभल का जिक्र करते हुए योगी ने कहा कि जो हमारा है, हमें मिल जाना चाहिए. इससे इतर कुछ नहीं. सीएम ने कहा कि एक शरारत के तहत संभल के 68 तीर्थों और 19 कूपों की निशानी मिटाने की कोशिश की गई. उसको खोजना हमारा काम था. हमने 54 तीर्थ खोजे और 19 कूपों को भी पाया. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा. सीएम ने कहा कि…
अखिलेश यादव ने ‘मिशन-27’ को लेकर किया बड़ा ऐलान, महिलाओं के लिए सपा शुरू करेगी ये नई योजना
उत्तर प्रदेश में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है. प्रदेश के प्रमुख सियासी दल प्रचंड जीत हासिल करने के लिए अभी से मतदातों को रिझाने में जुट गए हैं. इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी ने भी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है. एक वीडियो विज्ञापन जारी कर समाजवादी पार्टी ने साल 2027 में यूपी में ‘स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना’ लागू करने का ऐलान किया है. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक…
लखनऊ:डा० नवल किशोर शाक्य ने सात किलो का ट्यूमर निकाल गुर्दे के कैंसर से दी निजात, रचा इतिहास।
(द दस्तक 24 न्यूज) चिकित्सा जगत में एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। लखनऊ के लक्ष्य कैंसर हॉस्पिटल, आम्रपाली आईआईएम रोड़ पर प्रतिष्ठित कैंसर सर्जन डॉ. नवल किशोर शाक्य और उनकी कुशल टीम ने 27 वर्षीय युवती के शरीर से 22 सेंटीमीटर और 7.15 किलोग्राम वजनी ट्यूमर को गुर्दे से निकाल कैंसर का इलाज कर नया इतिहास रच दिया। यह ऑपरेशन इसलिए बेहद जटिल था क्योंकि ट्यूमर मरीज के लीवर, IVC, एओर्टा, गॉल ब्लैडर और छोटी आंत से जुड़ा हुआ था। वरिष्ठ सर्जन डॉ.नवल किशोर शाक्य के निर्देशन में विशेषज्ञ…
लखनऊ : विधानसभा के सामने दंपती ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने रोका
राजधानी में सोमवार को विधानसभा के सामने उस वक्त हड़कंप मच गया जब कानपुर के बिल्हौर निवासी राकेश दुबे (56) अपनी पत्नी निर्मला के साथ आत्मदाह करने पहुंचे। जैसे ही दोनों ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेलना शुरू किया, मौके पर तैनात आत्मदाह निरोधी पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें रोक लिया। पुलिस ने तत्काल दंपती को हिरासत में लेकर हजरतगंज थाने पहुंचाया। पूछताछ में राकेश दुबे ने बताया कि उनकी बेटी कुछ समय से लापता है, जिसकी गुमशुदगी रिपोर्ट उन्होंने थाने में दर्ज कराई थी। बावजूद इसके, पुलिस…
गांधी प्रतिमा हजरतगंज में मौन जुलूस निकालकर स्नेहा कुशवाहा के हत्यारों को फांसी एवं शहीद स्नेहा को न्याय दिलाने की बुलंद की गई आवाज-कुशवाहा
लखनऊ,(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 फरवरी 2025 को कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण एसोसिएशन के तत्वाधान में बिहार की छात्रा स्नेहा कुशवाहा की बनारस में उत्पीड़न एवं शोषण तथा बलात्कार करने के बाद दर्दनाक हत्या कर दी गई परंतु बनारस प्रशासन ने उपरोक्त बालिका की हत्या को गंभीरता से नहीं लिया जबकि बालिका के परिवार वाले पुलिस प्रशासन के न्याय पाने के लिए चक्कर काटते रहे क्योंकि हत्यारों को भारतीय जनता पार्टी के एक तथा कथित बड़े राजनेता का संरक्षण प्राप्त होने के कारण घटना की रिपोर्ट बड़ी मुश्किल में…
