सरेनी /रायबरेली – सरेनी कोरोना महामारी कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमीक्रान को दृष्टिगत रखते हुए सरकार द्वारा 15 से 18 वर्ष के बच्चों का भी टीकाकरण प्रारंभ कर दिया गया है जिसके तहत शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरेनी द्वारा छिवलहा कस्बे के बाबू सिंह इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य केदार प्रसाद के नेतृत्व में कोविड-19 वैक्सीनेशन कैंप आयोजित किया गया। जिसमें 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों को कोवैक्सीन की प्रथम डोज दी गई। सरेनी सीएचसी अधीक्षक अमल पटेल के निर्देशन में विद्यालय आई टीम ने टीकाकरण का कार्य…
Category: रायबरेली
रायबरेली: मकर संक्रांति के मौके पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
लालगंज रायबरेली -मकर संक्रांति का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया।इस मौके पर खिचड़ी का प्रसाद, तिल, मूंगफली का दान व प्रसाद वितरित किया गया। गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर भक्तों ने सूर्य देव की पूजा अर्चना की। जहां पर लालगंज तहसील के सभी घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई और पास के बने मंदिरों में पूजा अर्चना की बताया जा रहा है श्रद्धालु सुबह से ही गंगा में आस्था की डुबकी लगाने का सिलसिला शुरू हो गया था साथ ही कोविड-19 नियमों का पालन भी किया गया है…
रायबरेली: बोलेरो और टेम्पो की आपस में भिड़ंत हो जाने के कारण लगभग 1 दर्जन से अधिक लोग घायल
डलमऊ /रायबरेली: डलमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रायबरेली डलमऊ मार्ग पर मधुकरपुर मजरे रायपुर टप्पा हवेली गांव के पास बोलेरो और टेंपो की आपस में भिड़ंत हो जाने के कारण लगभग 1 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए घायलों की चीख-पुकार सुनकर क्षेत्रीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां पर 6 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया शनिवार को पूरे नगरहन का पुरवा बाबूपुर सरैया थाना जगदीशपुर जिला अमेठी निवासी निधि तिवारी 26 वर्ष पत्नी…
रायबरेली-कोरोना इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम को पूरी तरह से सक्रिय रखने के साथ ही समुचित व्यवस्थाओं को रहे दुरूस्त: सुजाता शर्मा
उत्तर प्रदेश की विशेष सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास/जनपद नोडल अधिकारी श्रीमती सुजाता शर्मा ने जनपद भ्रमण के दौरान जनपद में स्थापित एकीकृत कोविड कमाण्ड एवं कन्ट्रोल सेन्टर तथा जिला अस्पताल में ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी प्रभाष कुमार से कोरोना इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम की पूरी कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की। कोविड-19 कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम व बचाव हेतु जनपद में टेस्टिंग संख्या में लगातार वृद्धि किये जाने के निर्देश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक टेस्ट कर…
रायबरेली: नोडल अधिकारी ने कोविड-19 व उसके टीकाकरण, ठंड के दृष्टिगत रेन बसेरे, अलाव, निराश्रित गोवंशों के संरक्षण हेतु संबंधित अधिकारियों के साथ की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश।
उत्तर प्रदेश की विशेष सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास/जनपद नोडल अधिकारी श्रीमती सुजाता शर्मा ने बचत भवन के सभागार में कोविड-19 व उसके टीकाकरण, ठंड के दृष्टिगत रेन बसेरा, अलाव, निराश्रित गोवंशों के संरक्षण तथा अन्य व्यवस्थाओं हेतु संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी प्रभाष कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रेम प्रकाश उपाध्याय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 वीरेन्द्र सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गजेन्द्र प्रताप सिंह, डीपीआरओ, डीएसओ, अधिशासी नगर पालिका आदि अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में नोडल…
रायबरेली:जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट/मास्टर ट्रेनरों को दिया गया प्रशिक्षण
विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल निष्पक्ष, निर्भीक व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए समस्त मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से विकास भवन स्थित महात्मा गांधी सभागार में मास्टर ट्रेनरों, जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट को ईवीएम प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। सहायक नोडल अधिकारी प्रशिक्षण/जिला समाज कल्याण अधिकारी डा0 वैभव त्रिपाठी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय वीरेन्द्र कनौजिया तथा उनके सहयोगी समाज कल्याण विभाग के कनिष्ठ सहायक राज करण ने जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेटो को प्रशिक्षण कराया गया। जो भी दायित्व निर्वाचन आयोग द्वारा दिया गया है उसे भली-भांति सम्पन्न…
रायबरेली: राई/सरसों में लगने वाले कीट/रोगों से बचाव हेतु सुझाव
जनपद रायबरेली में हुई बारिश के बाद कोहरा पड़ने से रबी की प्रमुख फसल मे राई/सरसों मे लगने वाले कीट/रोगो से बचाव हेतु राई/सरसों की फसल मे माहूँ कीट के प्रकोप होने की सम्मभावना बढ़ जाती है। यदि कीट का प्रकोप आर्थिक क्षति स्तर (5 प्रतिशत प्रभावित पौधे) से अधिक हो तो विभिन्न रसायनो मे से किसी एक को प्रति एकड़ की दर से लगभग 200-250 ली0पानी मे घोलकर छिड़काव करें। आजाडिरेक्टिन 0.15 प्रतिशत ईसी 1.00 ली0। डाईमैथोएट 30 प्रतिशत ईसी 0.4 ली0। इमिडाक्लोप्रिड 17.8 प्रतिशत 40-50 मिली0/एकड़ 200-400 ली…
रायबरेली: मतदेय स्थलों के सम्भाजन संबंधी बैठक आयोजित
कलेक्ट्रेट के बचत भवन सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में एक बैठक उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में एडीएम ने सभी राजनीतिक प्रतिनिधियों से कहा कि जनपद जिन मतदेय स्थलों में 1200 से अधिक मतदाता होने के कारण स्थलों का समायोजन/सम्भाजन का प्रस्ताव निर्वाचन आयोग की संस्तुति करने के उपरान्त किया जायेगा। जनपद में 177 बछरावां विधान सभा की 99 नवीन भवन ओई में 1292, 107 थुलेंडी में 1293 177…
रायबरेली :एसडीएम ने आईटीबीपी के जवानों के साथ किया पैदल मार्च
आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत मुराई बाग डलमऊ में अमन चैन व शांति के लिए एसडीएम ने आईटीबीपी के जवानों के साथ सड़कों पर पैदल गस्त करते हुए लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर चल रही है। मुराई बाग कस्बा व डलमऊ में सुरक्षा व्यवस्था व चुनाव में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे इसलिए कस्बे वासियों से अपील की गई उपजिलाधिकारी डलमऊ आशीष कुमार मिश्रा तहसीलदार डलमऊ अभिनव पाठक एवं आइटीबीपी के कमांडेंट वा पुलिस बल एवं आईटीबीपी के…
रायबरेली :स्वामी विवेकानंद का जन्म दिवस युवा दिवस के रूप में मनाया गया
स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस एवं समाचार पत्र की स्थापना दिवस के अवसर पर विवेकानंद चैरिटेबल सोसायटी द्वारा युवा दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान एक समाचार पत्र का स्थापना दिवस मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में आए नगर पंचायत अध्यक्ष ब्रजेश दत्त गौड़ ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस दिवस का उद्देश्य विवेकानंद की शिक्षा एवं आदर्शों को युवा अपने जीवन में ग्रहण करें ताकि देश के युवा स्वामी विवेकानंद के जीवन, कार्य शैली, चेतना और आदर्श से प्रेरणा ले सकें…
रायबरेली :सुअर से टकराकर टैम्पो अनियंत्रित होकर पलटा
डलमऊ चौदामील चौराहे के पास रायबरेली से आ रहे टैम्पो की सुअर से टकराने के बाद टैम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया, आसपास मौजूद लोगों ने बिना देर किये टम्पों को उठाया। टैंपो में सवार कई लोगो को गम्भीर चोटे आई जिन्हें उसी टैम्पो में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाये गया।
रायबरेली:मौसम के बिगड़े मिजाज से जनजीवन अस्त व्यस्त
पिछले कई दिनों से बिगड़े मौसम के कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लगातार रुक रुक रुक कर हो रही बारिश से लोगों के काम धंधे एवं व्यापार ठप हो गए हैं। वही किसानों के लिए लगातार रुक रुक कर हो रही बारिश चिंता बढ़ा रही है किसानों का कहना है कि यदि बारिश नहीं रुकी तो उनकी फसल बर्बाद हो जाएगी पिछले कई दिनों से आसमान में छाई बदली और रुक-रुक कर हो रही बारिश से आम लोगों का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है…
रायबरेली: बरसात में बदहाल मार्ग से आवागमन कर रहे ग्रामीण
बरसात में ग्रामीण क्षेत्रों के संपर्क मार्गों का बुरा हाल है रास्ते पूरी तरह से कीचड़ से पटे हुए हैं। ग्रामीणों को आवागमन में समस्या हो रही है पिछले 3 दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से सराय लखनी का कच्चा संपर्क मार्ग पूरी तरह से बदहाल की स्थिति में पहुंच गया है गांव से निकलने वाले लोगों का निकलना दुश्वार हो गया है। लगभग 300 मीटर लंबे रास्ते में सिर्फ कीचड़ ही कीचड़ नजर आता है। विकासखंड डलमऊ के ग्राम पंचायत कंधरपुर का गांव सराय…
रायबरेली:विकासशील इंसान पार्टी की बैठक सम्पन्न
विकासशील इंसान पार्टी की एक आवश्यक बैठक मटिहा में सम्पन्न हुई। बैठक में चुनाव की घोषणा होते ही पार्टी की तरफ से हरचन्दपुर विधानसभा प्रभारी प्रोफेसर कालीराम केवट व सरेनी के प्रभारी भोलानाथ बिन्द का स्वागत निषाद विकास संघ के जिलाध्यक्ष हीरालाल निषाद द्वारा किया गया तथा चुनावी रणनीति पर विचार विमर्श हुआ। बैठक को सम्बोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष समरजीत कश्यप ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव में लगने का आवाहन किया तथा पार्टी की नीति व उद्देश्य को जन-जन तक पहुँचाने पर जोर दिया तथा…
रायबरेली:सिक्ख समुदाय के लोगों ने व्यापारी नेता बसन्त सिंह बग्गा का स्वागत किया
सिक्ख समुदाय के लोगों ने स्थानीय विशम्भर मार्केट में व्यापारी नेता बसन्त सिंह बग्गा का मार्ल्यापण कर स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि तीन वर्ष पूर्व बसन्त सिंह बग्गा को सर्वसम्मति श्री गुरू सिंह सभा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया था, तब से उनके द्वारा निरन्तर गुरूद्वारा के विकास के लिए कार्य किये गये। इसी क्रम में श्री बग्गा द्वारा गुरूद्वारा के सामने की भूमि को खरीदने हेतु संगत के समक्ष अपने विचार रखे गये थे। समाज के लोगों द्वारा धनराशि एकत्र करके जमीन पर कब्जा प्राप्त कर लिया गया भविष्य…
रायबरेली: आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन ने राजनीतिक दलों के बोर्ड बैनर उतरवाए
रायबरेली: प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही प्रशासन ने राजनीतिक दलों की होल्डिंग बैनर पोस्टर आदि उतरवा दिए चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की घोषणा करते ही तहसील प्रशासन ने आचार संहिता का पालन कराने के लिए नगर क्षेत्र मैं लगी हार्डिंग को उतरवा दिया गया। चुनाव आयोग की प्रदेश में चुनाव की घोषणा होते ही आचार संहिता लागू हो गई जिसका पालन कराने के लिए तहसील प्रशासन में नगर क्षेत्र में राजनैतिक दलों की लगी होल्डिंग बैनर पोस्टर आदि उतरवा दिए देश में एक साथ पांच राज्यों में…
रायबरेली: तेज रफ्तार ट्रक ने 3 को रौंदा एक साथ सड़क हादसे में बाप बेटे सहित तीन की मौत मचा कोहराम
रायबरेली/गदागंज- मे तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज रफ्तार ट्रक ने 3 को रौदा। जिसमे एक साथ एक ही परिवार के दो कि मौत हो गई, वही एक मैकेनिक की भी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों मे मचा कोहराम खागा थाना क्षेत्र के संग्रामपुर बाई पास के पास हुआ हादसा।जानकारी के अनुसार आपको बता दे की गदागंज थाना क्षेत्र के सूबेदार के पुरवा मजरे धुता निवासी इसरार अहमद अपने बेटे सरफराज अहमद के साथ खागा मंडी से वापस आ रहा था। तभी रास्ते में…
रायबरेली: एम्बूलेंस की टक्कर से दो व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
लालगंज रेलकोच फैक्ट्री गेट के पास एम्बूलेंस की टक्कर से दो घायल हो गए। रेलकोच फैक्ट्री में फर्नीचर डिपार्टमेंट मे कार्यरत मोटर साइकल सवार अंकित निवासी मलिहाबाद लखनऊ व सुभाष निवासी हसनगंज उन्नाव को एम्बूलेंस ने टक्कर मारी जिससे दोनो गम्भीर रूप से घायल हो गये जिन्हें एम्बूलेंस के द्वारा सीएचसी लालगंज पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।घायल सुभाष ने बताया कि हम दोनों कोच फैक्ट्री मे फर्नीचर डिपार्टमेंट मे कार्य कर लालगंज जा रहे थे तभी लालगंज की तरफ से…
रायबरेली: जनपद के समस्त अधिकारी आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन कराएं सुनिश्चित – वैभव श्रीवास्तव*
रायबरेली- भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा आठ जनवरी 2022 को विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 की घोषणा के साथ ही तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने की जानकारी देते हुए आदर्श आचार संहिता का जनपद रायबरेली में शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु नियुक्त किये गये समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को आदेशित किया है कि वे भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा निर्गत आदेशो एवं निर्देशों का अक्षरशः कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करायें। किसी भी स्तर पर…
रायबरेली: पुलिस ने दर्ज किया दहेज हत्या का केस
लालगंज रायबरेली कोतवाली क्षेत्र के बहाई गांव में एक विवाहिता ने संदिग्ध हालत में फांसी लगाकर खुदकुशी करने का मामला प्रकाश में आया है जहां पर पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई वही पिता के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले संग्राम सिंह ने बताया कि बेटी कुमकुम का विवाह बहाई गांव के मनीष के साथ किया गया था ससुराल जन दहेज की…
