संवाददाता विनोद मौर्य रायबरेली रायबरेली महराजगंज- विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, जिला बदर अपराधी के घर मुनादी करवा कर नोटिस चस्पा कर, जिले से बाहर रहने के निर्देश जारी।आबकारी अधिनियम व अन्य मुकदमों में वांछित व टाप टेन अपराधी शिवप्रसाद उर्फ राजू पुत्र दलबहादुर सिंह निवासी पूरे हनुमंत सिंह के खिलाफ मुनादी करवा कर क्षेत्र छोड़ने व जिला बदर अपराधी की घोषणा करते हुए उनके घर पर नोटिस चस्पा किया। कोतवाल नारायण कुमार कुशवाहा ने बताया कि इनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत तीन मुकदमे व…
Category: रायबरेली
रायबरेली: 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप
संवाददाता विनोद मौर्य रायबरेली महाराजगंज रायबरेली- स्थानीय थाना क्षेत्र के कैर गांव के पास बाग में एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया ग्राम प्रधान के द्वारा सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक नारायण कुशवाहा घटना को संज्ञान में लेते हुए छानबीन शुरू कर दी।आपको बताते चलें की थाना क्षेत्र के कैर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जबकि 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों से पूछताछ कर शव जिसकी पहचान रामकुमार…
रायबरेली: दबिश के दौरान लगभग 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 500किलोग्राम महुआ लहन मौके पर नष्टकर किया गया कार्यवाही
संवाददाता विनोद मौर्य रायबरेली रायबरेली। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश महोदय के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी महोदय रायबरेली श्री वैभव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक महोदय श्री श्लोक कुमार के आदेशानुसार आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1 सदर रायबरेली अजय कुमार व आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 6 ऊंचाहार श्री राजेश गौतम तथा थाना गुरूबक्शगंज के चौकी अटौरा बुजुर्ग के इंचार्ज श्री भारत सिंह तोमर मय जनपदीय आबकारी स्टाफ एवं पुलिस बल के साथ अवैध शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम…
रायबरेली : बाईकों की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, परिजनों में कोहराम।
जगतपुर थाना क्षेत्र के मधवापुर चौराहे के पास दो बाईकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल।गौरा विकास खण्ड के वादी पुर निवासी महेंद्र कुमार तिवारी किसी काम से ऊंचाहार जा रहे थे कि मधवापुर चौराहे के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से उनकी मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई। वहीं दूसरे बाइक सवार को भी गंभीर अवस्था में जगतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है। महेंद्र कुमार तिवारी को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया है जहां उनकी…
रायबरेली:गौवंश संरक्षण के लिए सीडीओ संग प्रधानों की हुई अहम बैठक
सरेनी,रायबरेली – सरेनी खंड विकास अधिकारी सरेनी की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी रायबरेली की ब्लॉक के ग्राम प्रधानों संग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बातचीत हुयी।वीडियो वार्ता में मुख्य बिंदु गौ वंश संरक्षण करने हेतु ग्राम प्रधानों को उत्साहित किया गया मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि अधिक ठंड व बारिस होने की वजह से चारा की तलाश में इधर उधर किसानों की फसलों को नुकसान पहुचा रहे जिससे किसान भी परेसान है खंड विकास अधिकारी सरेनी आशीष सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर सरकारी जमीनों को चिन्हित कर…
रायबरेली: मुजरिम की निशानदेही पर पुलिस ने किया चोरी का माल बरामद
महरजगंज रायबरेली । धारा 457।380 आई पी सी से सम्बंधित अभीयुक्त राजकुमार सिंह पुत्र रामनरेश सिंह निवासी पूरे राम सिंह मजरे मिर्जगढ़ थाना मोहन गंज जिला अमेठी को पुलिस अभिरक्षा रिमांड लेकर उसकी निशानदेही पर एक जोड़ी पीली धातु झुमका एक पीली धातु की अंगूठी बरामद कर उसपर लगी धारा में धारा 411।413 की बढोत्तरी कर दी है। बरामद माल की शिनाख्त वादी द्वारा की गई।बिधिक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने रिमांड हेतु माननीय न्यायालय भेज दिया है।यहां सवाल एक बात का उठता है कि पुलिस ने जिस पीली धातु…
रायबरेली: निर्माणाधीन अंडर पास में जलभराव
डलमऊ /रायबरेली: रेलवे अंडर पास निर्माण कार्य चल रहा है लेकिन जलभराव की समस्या से आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है इसके पूर्व क्षेत्रीय लोगों के द्वारा अंडर पास बनाए जाने का विरोध भी किया गया था लेकिन काम रोकने के बाद पुनः निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया डलमऊ तहसील क्षेत्र के अंतर्गत डलमऊ दरियापुर रेल खंड पर गेट संख्या 11सी पर रेल विभाग के द्वारा अंडरपास का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिस पर निर्माण कार्य से ही जलभराव की समस्या बन गई है। इधर…
रायबरेली: धान खरीद में हो रही धांधली के विरोध में किसान कल्याण एसोसिएशन करेगा अनिश्चितकालीन धरना
रायबरेली: रायबरेली जिले के छतोह व डीह ब्लाक में धान खरीद बंद कर दिया गया है पिछले दस दिनो से किसान ट्राली लेकर खरीद शुरू होने का इन्तजार कर रहे हैं। केंद्र प्रभारी बोरी न होने का बहाना बनाकर खरीद बंद कर दिए हैं ।जिम्मेदार अधिकारी कुछ सुनने को तैयार नहीं है। किसान नेता लालता प्रसाद शुक्ल राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान कल्याण एसोसिएशन ने बताया कि व्यापारियों और दलालों का धान मिल पर खरीदकर केंद्रों से भुगतान किया जा रहा है। किसान कल्याण एसोसिएशन बहुत जल्द ही धान खरीद में हो…
रायबरेली: पत्रकार कार्यालय पर दिवंगत अमित मिश्रा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
रायबरेली: क्षेत्र के वरिष्ठ शिक्षकों में शुमार, बहुमुखी प्रतिभा के धनी एवं कुशल व्यक्तित्व की साक्षात प्रतिमूर्ति शिक्षाविद् पत्रकार अमित मिश्रा के निधन से क्षेत्रीय पत्रकार समाज में ही नहीं अपितु जनपदीय पत्रकार समाज में भी शोक की लहर दौड़ गई है। विदित हो कि अमित कुमार मिश्रा अपनी निष्पक्ष लेखनी एवं मृदुभाषिता के दम पर प्रबुद्ध जनों के दिलों पर राज एवं युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत थे। श्री मिश्रा के निधन के पश्चात आज कस्बे के मुख्य चौराहे पर स्थित पत्रकार कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया…
रायबरेली: गंदगी का दंश झेल रही थुलेडी ग्राम सभा
रायबरेली: जहां एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वच्छ भारत मिशन योजना का हवाला देकर प्रदेश के प्रत्येक गली व कूचे को स्वच्छ एवं साफ रखने का प्रयास कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार अधिकारियों की तानाशाही और मनमाने रवैए के कारण सरकार की इस योजना पर पूर्ण रूप से कालिख पोतने का काम किया जा रहा है। विदित हो कि ग्राम सभा के सरजातपुर मजरे के निवासी बीते कई वर्षों से पानी निकासी की समस्या से जूझ रहे हैं। स्थानीय…
रायबरेली: बछरांवा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सुशील पासी उड़ा रहे चुनाव आचार संहिता की धज्जियां
रायबरेली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 नजदीक है और जिसको लेकर चुनाव आयोग भी सख्त दिखाई दे रहा है लेकिन जनपद में राजनीतिक पार्टियों ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने में लगी हुई है। चुनाव आयोग ने कोरोना महामारी को देखते हुए जनसभा, नुक्कड़ सभा और तमाम भीड़ भाड़ एकत्र करने वाले राजनैतिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है। जिसको लेकर अब प्रत्याशी अपने-अपने तिकड़म से प्रचार-प्रसार करने में लग गए हैं। प्रत्याशियों का हाल है यह हो गया है कि उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन करने में भी…
रायबरेली:बदहाल मार्ग से मतदान करने पहुंचेंगे मतदाता
डलमऊ/ रायबरेली: आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों से चल रही है मतदान स्थल तक पहुंचने के लिए संपर्क मार्ग दुरुस्त हो इसके लिए शासन स्तर से प्रयास किए जा रहे हैं मतदान केंद्र की बाउंड्री वाल शौचालय बिजली की व्यवस्था सहित सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराए जाने के लिए प्रशासन प्रयास कर रहा है। मतदान स्थल तक पहुंचने में मतदाताओं को कोई समस्या ना हो इसके लिए समय से पूर्व मार्ग को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं जिससे मतदाताओं के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियां भी मतदान…
रायबरेली:ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन का प्रथम रेंडमाइजेशन हुआ सम्पन्न
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद रायबरेली में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक ढंग से सम्पन्न कराने की दिशा में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के नेतृत्व में समस्त कार्यवाही पूर्ण पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित की जा रही है। इस श्रृंखला में ईवीएम मशीन एवं वीवीपैट मशीन का कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में प्रथम रेंडमाइजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। यहां पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। कंप्यूटर के माध्यम से प्रथम रेंडमाइजेशन करने के उपरांत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों…
रायबरेली: महिला टोली ने ठाना है जनपद का मतदान प्रतिशत है बढ़ाना
आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में जनपद रायबरेली का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के दिशा निर्देश पर पूरे जनपद में महिला टोली के माध्यम से आम जनमानस को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। महिला टोली को सशक्त एवं जागरूक बनाने के लिए तहसील सभागार लालगंज एवं ब्लाक सभागार सरेनी में एसडीएम न्यायिक/प्रभारी विधानसभा सरेनी जीतलाल की अध्यक्षता में महिला टोली के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई जिसमें उनके उन्मुखीकरण हेतु महत्वपूर्ण जानकारी दी गई एसडीएम ने कहा कि प्रत्येक…
रायबरेली:चुनावी तैयारियों को लेकर एसडीएम ने सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ की बैठक
डलमऊ/ रायबरेली,, विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर उपजिलाधिकारी डलमऊ ने तहसील सभागार में एक बैठक की बैठक के दौरान उपस्थित सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट से विधानसभा सरेनी के अंतर्गत सभी मतदान स्थल के विषय में जानकारी ली साथ ही संवेदनशील व अतिसंवेदनशील भूतों का निरीक्षण करते हुए वहां पर आवश्यक जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं। साथी विगत विधानसभा के चुनाव में वहां के हालात एवं स्थितियों का भी निरीक्षण करने की हिदायत दी गई है। मंगलवार को एसडीएम ने तहसील सभागार डलमऊ में तहसीलदार डलमऊ अभिनव पाठक एवं समस्त…
रायबरेली:अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से युवक की मौत
बछरावां /रायबरेली। बीते सोमवार की रात थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर हसनगंज के पास प्रधान ढाबे के सामने एक ट्रैक्टर और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई। विदित हो कि स्थानीय थाना क्षेत्र के जीगो गांव निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र जानकी प्रसाद शुक्ला अपनी सुपर स्प्लेंडर बाइक से लखनऊ से अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में प्रधान ढाबे के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली से उनकी टक्कर हो गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा घायल जितेंद्र को…
रायबरेली:तिलेंडा मे धान खरीद केंद्रों पर नहीं हो रही खरीद, किसान परेशान
बछरावां रायबरेली। एक तरफ केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का दंभ भर रही है। वहीं दूसरी तरफ बछरावां विकास खंड के सभी धान खरीद केंद्रों पर ऑनलाइन बोरी न होने से खरीद पूरी तरीके से बंद है। वही नेफेड खरीद सेंटर का आलम तो यह है कि केंद्र प्रभारी हर्षित श्रीवास्तव कि कमीशन खोरी का तो आलम यह है कि 600 कुंतल प्रतिदिन खरीद का लक्ष्य है जिसमें प्रतिदिन 100 कुंटल से कम भी किसानों की खरीद नहीं की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ बछरावां…
रायबरेली:बस परिचालक से मारपीट करने वाले का पुलिस ने किया चालान
लालगंज रायबरेली। कोतवाली लालगंज पुलिस ने सोमवार को फतेहपुर डिपो की बस के कंडक्टर के साथ मारपीट करने वाले लालगंज निवासी प्रवीण साहू पुत्र सच्चे लाल साहू को पकड़कर विधिक कार्यवाही की है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि लूट की घटना झूठ पाई गई है। मामला मारपीट का था ।मामले में बाईपास निवासी प्रवीण साहू का चालान धारा 151 के तहत किया गया है।
रायबरेली:सरेनी विधानसभा क्षेत्र में अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए बनी योजना
लालगंज /रायबरेली। मतदाता स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जीत लाल सैनी ने सरेनी विधानसभा क्षेत्र के बाबत लालगंज तहसील सभागार में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल सम्पन्न कराने में महिला टोलियों की महत्वपूर्ण भूमिका है, वह अपनी भूमिका का निर्वहन करें। अपने-अपने क्षेत्रों मे महिला टोलियों द्वारा 70 प्रतिशत से अधिक मतदान कराने वाली टीमों को जनपद स्तर पर प्रथम पुरस्कार के रूपये में 5100 व द्वितीय 3100 तथा तृतीय पुरस्कार 2100 रूपये के साथ ही सम्मान पत्र देकर…
रायबरेली:शॉर्ट सर्किट से लगी आग लाखों का सामान जलकर हुआ स्वाहा
लालगंज /रायबरेली। कोतवाली लालगंज क्षेत्र के बहाई गांव में अब्दुल सत्तार उर्फ बबलू पुत्र मोहम्मद शमी के घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई जिससे घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर स्वाहा हो गया। मामले की जानकारी देते हुए अब्दुल सत्तार ने बताया कि करीब 5लाख रुपए का नुकसान हुआ है। अग्निकांड की घटना में सोने चांदी के जेवरात सहित खाने पीने का सामान और कीमती कपड़े आदि सब कुछ जल गया है। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल ने घटना स्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया है।
