फर्रुखाबाद: भारतीय चुनावों में फिजिकल बैलेट पेपर से मतदान फिर से शुरू कराने माॅग 

(द दस्तक 24 न्यूज़) , मा0 उच्चतम न्यायालय द्वारा इंजीलवादी डा0 के0ए0 पाॅल द्वारा दायर जनहित याचिका खारिज कर दी, जिसमें भारतीय चुनावों में फिजिकल बैलेट पेपर से मतदान फिर से शुरू कराने माॅग की गयी थी। मा0 न्यायमूर्ति विक्रम नाथ मा0 न्यायमूर्ति पी0बी0 वराले की पीठ ने मामले की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता डा0 पाॅल ने तर्क दिया कि ई0वी0एम0 से छेडछाड की जा सकती है। मा0 न्यायमूर्ति ने याचिकाकर्ता के ई0वी0एम0 से छेडछाड के दावों को खारिज कर दिया, और उजागर किया जो केवल चुनाव हारने…

फर्रुखाबाद: यातायात नियमों का पालन न करने पर पुलिस ने लाइनमैन का काटा चालान लाइनमैन ने नाराज होकर याकूतगंज चौकी का काटा बिजली कनेक्शन

(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 नवंबर 2024 फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत याकूतगंज चौकी का लाइनमैन ने बिजली कनेक्शन (Electricity Connection) काट दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का पालन न करने पर लाइनमैन संविदा कर्मी हरीकिशन का बाइक पर 03  सवारी बैठाकर चलाते हुए 1 हजार रुपये का चालान काटा था. इस बात से वो नाराज था. ऐसे में उसने बिजली बिल बकाया होने का हवाला देते हुए कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत याकूतगंज चौकी का बिजली कनेक्शन काट दिया. इधर पुलिस ने कहा है कि…

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक ने संविधान दिवस के अवसर पर अधिकारी/कर्मचारी को संविधान की उद्देशिका के तहत दिलाई शपथ ?

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 नवंबर 2024 पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने संविधान दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन फतेहगढ़ में समस्त पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण के साथ संविधान की उद्देशिका के तहत सभी को संपूर्ण प्रभुत्वसंपन्न, समाजवादी,पंथ-निरपेक्ष,लोकतंत्रात्मक गणराज्य तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई गयी।

फर्रुखाबाद: कलेक्ट्रेट सभागार में डॉ0 बीआर अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उपस्थित जनप्रनिधिगण,अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ ?

(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 नवंबर 2024 आज कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य, विधायक भोजपुर नागेंद्र सिंह राठौर व जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम विधायक गण, जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा डॉ0 भीम राव अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया व उपस्थित सभी लोगो को शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रनिधिगण,अधिकारियों व कर्मचारियों ने लखनऊ में लोक भवन में आयोजित किये जा रहे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा व…

फर्रुखाबाद: आजाद समाज पार्टी ने संविधान दिवस पर बाबा साहब की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 नवंबर 2024 आजाद समाज पार्टी कांशीराम 26 नवम्बर संविधान दिवस मनाया गया बाबासाहेब डॉक्टर बी आर अंबेडकर प्रतिमा पर फूल अर्पित किए मैं मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष नितिन गौतम, सूरज एडवोकेट, जिला प्रभारी संजीव कुमार, विधानसभा अध्यक्ष भोजपुर प्रशांत गौतम, विधानसभा सचिव शोभित जाटव, नगर अध्यक्ष अरुण बाल्मिक, भोजपुर विधानसभा सचिव अभिषेक कुमार आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

फर्रुखाबाद: संविधान दिवस के अवसर पर बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर  की फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया

(द दस्तक 24 न्यूज) 26 नवम्बर 2024 समाजवादी पार्टी के जिला सचिव नन्दकिशोर दुबे वन्देमातरम ने आज संविधान दिवस के अवसर पर बाबा साहब डॉ॰ भीमराव अम्बेडकर जी की फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया व सपा कार्यालय में स्थापित भारत संविधान को भी नमन किया।  नन्दकिशोर दुबे वन्देमातरम नें कहा कि संविधान लोकतंत्र की आत्मा होने के साथ-साथ भारत की एकता व प्रगति का मूल आधार है संविधान दिवस पर भारतीय संविधान के शिल्पी बाबासाहेब डॉ॰ भीमराव अंबेडकर व सभी महापुरुषों को मैं सादर नमन करता हूं…

फर्रुखाबाद: चंद्र कदम की दूरी पर स्कूलों के पास बिजली विभाग द्वारा जबरन लगाया जा रहा है ट्रांसफार्मर

(द दस्तक 24 न्यूज) 25 नवम्बर 2024 लोहाई रोड भारतीय पाठशाला के बाहर एक ढाई सौ वाट का ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है जिसके लगने से कभी भी कोई हानि हो सकती है लोहाई रोड पर भारतीय पाठशाला. एनकेपी इंटर कॉलेज. डिग्री कॉलेज और कनोडिया स्कूल है जिसकी छुट्टी के उपरांत सड़क पर स्कूली बच्चों की हजारों की संख्या में भीड़ होती है लोग आपत्ति दर्ज करने के बाद भी बिजली विभाग भारतीय पाठशाला के सामने एक ट्रांसफार्मर रख रहा है जिस किसी भी दिन किसी भी बच्चे को कोई…

फर्रुखाबाद: मातृ शिशु मृत्यु दर में कमी लाने को जाँची गई गर्भवती महिलाओं की सेहत

(द दस्तक 24 न्यूज) 25 नवम्बर 2024 जिले की सभी सीएचसी, सिविल अस्पताल लिंजीगंज, डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय महिला और नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रधानमन्त्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस सोमवार को मनाया गया l इस मौके पर स्त्री रोग विशेषज्ञों की देखरेख में गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व की सम्पूर्ण जांच कर उनका टीकाकरण किया गया | विटामिन, आयरन-फोलिक एसिड व कैल्शियम की दवाएं वितरित कर महिलाओं को प्रसव पूर्व व प्रसव उपरान्त संतुलित और पौष्टिक आहार लेने, साफ-सफाई रखने, समय-समय पर चिकित्सीय परामर्श लेने और प्रसव संस्थागत कराने के…

फर्रुखाबाद: नेशनल एथलीट आरती राजपूत को मिला युवा विकास समिति में प्रदेश अध्यक्ष का पद एवं युवा खिलाड़ियों प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर किया गया सम्मानित।

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज):- 25 नवंबर 2024 ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में युवा विकास समिति की महिला जिला अध्यक्ष आरती राजपूत नेशनल एथलीट(10km), हेमलता मिश्रा नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा व हरिश्चंद्र पाठक संरक्षक अंतर्राष्ट्रीय हिंदू रक्षा मंच ने युवा टीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्वेश कुमार का माल्यार्पण कर स्वागत किया।राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गेश कुमार”युवा” ने आरती राजपूत का प्रमोशन कर महिला प्रदेश अध्यक्ष के मनोनयन पत्र सौपकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गेश कुमार “युवा” की टीम ने युवा खिलाड़ियों को प्रशस्त्र पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने…

फर्रुखाबाद: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया झंडा दिवस

(द दस्तक 24 न्यूज) , 23 नवम्बर 2024 पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन फतेहगढ़ में पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर अधिकारी, कर्मचारी गणों को संबोधित करते हुये पुलिस महानिदेशक, उ.प्र. का संदेश पढ़कर कर्तव्यनिष्ठा से पुलिस ध्वज की गरिमा बनाए रखने की प्रेरणा दी। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार सहित मौजूद थे। इसी तरह कोतवाली व थाना स्तर पर भी झंडा दिवस मनाया गया। इसी तरह समस्त क्षेत्राधिकारी,थाना प्रभारी चौकी प्रभारीयो द्वारा अपने- अपने कार्यालयों पर पुलिस झंडा दिवस मनाया…

फर्रुखाबाद:भाजपा कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र में प्रचंड बहुमत एवं उ.प्र. उपचुनाव में जीत की खुशी में आतिशबाजी चलाई एवं मिठाई वितरण की

(द दस्तक 24 न्यूज) , 23 नवम्बर 2024 दिन शनिवार को महाराष्ट्र के विधानसभा एवं उत्तर प्रदेश की 9 सीटों के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र में प्रचंड बहुमत एवं उत्तर प्रदेश में 7 सीटों पर जीत दर्ज करने के उपलक्ष में भाजपा नगर पश्चिम मंडल के अध्यक्ष विकास पांडे के नेतृत्व में चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा की प्रचंड जीत पर आतिशबाजी चलाई एवं मिठाई वितरण की। योगी मोदी जिंदाबाद के नारे लगाएं गए।     दुग्ध संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा महाराष्ट्र…

फर्रुखाबाद:मोहम्दाबाद से संकिसा तक की रोड के चौड़ीकरण के लिये 65 करोड़ स्वीकृत ?

(द दस्तक 24 न्यूज), 23 नवम्बर 2024 मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति विभाग उ0प्र0/प्रभारी मंत्री फर्रुखाबाद जयवीर सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में विकास कार्यो एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मा0 मंत्री जी द्वारा अवगत कराया गया कि उन्होंने अपने विभाग से संकिसा से मोहम्दाबाद तक की रोड के चौड़ीकरण के  लिये 65 करोड़ रु0 स्वीकृत किये है।    समीक्षा में मा0मंत्री जी द्वारा विगत समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देशो की  अनुपालन आख्या का अवलोकन किया। सी0एम0ओ0 को निर्देशित किया कि राम…

फर्रुखाबाद: जेल में निरुद्ध बंदियों के प्रकरण को निस्तारित कराने के लिए उनके परिवारजनों एवं उनकी आर्थिक स्थिति के संदर्भ में जानकारी ली गई।

(द दस्तक 24 न्यूज) , 23 नवम्बर 2024 आज जिला कारागार फतेहगढ़ में श्री संजय कुमार, एडीजे/ सचिव डीएलएसए द्वारा जमानतदार के अभाव में निरुद्ध बंदियों के प्रकरण को निस्तारित कराने के लिए ऐसे 16 बंदियों से मिलकर उनके परिवारजनों एवं उनकी आर्थिक स्थिति के संदर्भ में जानकारी की गई। जमानतदार के अभाव में बंद दो बंदी डीएलएसए द्वारा प्रदत्त  सरकारी अधिवक्ता की पैरवी से मुक्त हो चुके है । सचिव महोदय द्वारा बंदियों को यथासंभव जमानत दाखिल करवाने के लिए कहा गया। श्री सुरेंद्र राणा अधिवक्ता , डिप्टी चीफ,…

फर्रुखाबाद: ट्राफिक सिग्नल लाइट का जिलाधिकारी ने फीता काटकर किया शुभारंभ

22 नवम्बर 2024 यातायात माह के चलते फतेहगढ़ में ट्राफिक सिग्नल लाइट का शुभारंभ जिलाधिकारी डा. वीके सिंह ने किया। इसके साथ ही अब पुलिस यातयात को ट्राफिक सिग्नल के सहारे चलाने का प्रयास करेगी।फतेहगढ़ चौराहे पर नगर पालिका परिषद के द्वारा लगाये गए ट्राफिक सिग्नल लाइट का शुक्रवार की शाम जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने एसपी आलोक प्रियदर्शी, अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति, पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल, पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल,सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय की मौजूदगी में किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि शहर में ट्राफिक सिग्नल लाइट का लोकार्पण…

फर्रुखाबाद:जिले के सभी ब्लॉकों से परिवार नियोजन की अलख जगाने निकले सारथी वाहन सीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 

फर्रुखाबाद,(द दस्तक। 24 न्यूज) 22 नवम्बर 2024 जिले में इस समय मोबिलाजेशन चरण 21 नवंबर से 27 नवंबर तक चल रहा है और 28 नवंबर से  4 दिसंबर के मध्य सेवा प्रदायगी पखवाड़ा चलेगा इस दौरान इच्छुक लोगों को परिवार नियोजन की सेवाएं दी जाएंगी l इसी क्रम में परिवार नियोजन के प्रति लोगों में जागरुकता लाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार से शुक्रवार को सीएमओ डॉ अवनीन्द्र कुमार ने सारथी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । कुल 23 सारथी वाहन जनपद के सातों ब्लाकों में…

फर्रुखाबाद: जिला जेल में मानसिक रूप से परेशान बंदियों की काउंसिलिंग एवं चिकित्सा उपलब्ध कराई गई ?

(द दस्तक। 24 न्यूज) , 21 नवम्बर 2024 जिला जेल फतेहगढ़ में डॉ वीके सिंह जिलाधिकारी एवं डॉ. अवनींद्र कुमार मुख्य चिकित्सा अधिकारी आदेश एवं दिशा निर्देशन में जेल में मानसिक रूप से परेशान बंदियों की काउंसिलिंग एवं चिकित्सा उपलब्ध कराई गई । विशेष उल्लेखनीय है कि जिला अस्पताल फर्रुखाबाद में कोई मनोचिकित्सक तैनात नहीं है । इसलिए प्राइवेट मनोचिकित्सक डॉ मंजीत गंगवार को बोर्ड में सम्मिलित किया गया । मानसिक रूप से परेशान और मानसिक रूप से अस्वस्थ पुरुष बंदियों की काउंसलिंग करवाई गई । चिकित्सक की राय अनुसार…

फर्रुखाबाद:शमशान घाट पर हो रही लूट को रोकने के लिए विकास मंच ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

फर्रुखाबाद पांचालघाट स्थित शमशान घाट पर अराजकतत्वों के द्वारा अंतिम संस्कार के लिए जाने वाले शवों के परिवारीजनों से जबरन अवैध वसूली पिछले सात वर्षों से की जा रही है और प्रत्येक रसीद और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के नाम पर मृतक के परिवारीजनों से हजारों रुपये लेते हैं। जबकि मृत्यु प्रमाण पत्र सरकार जारी करती है, तो इन अराजकतत्वों को किसी अर्धारिटी के तहत मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के अधिकार प्राप्त है। यदि कोई इसका विरोध करता है, तो इन अराजकतत्वों का पूरा गैंग मिलकर उनके साथ…

फर्रुखाबाद:पोस्ट आफिस कायमगंज में भ्रष्टाचार व्याप्त-किसान यूनियन भानू 

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 नवम्बर 2024 भारतीय किसान यूनियन भानू की पंचायत मोहल्ला जवाहरगंज में जिला प्रभारी मुन्नालाल सक्सेना की अध्यक्षता में हुई।  जिसका संचालन जिला संगठन सचिव रामवीर जाटव ने किया। पंचायत में सर्वसम्मति से कहा गया कि पोस्ट आफिस कायमगंज में भ्रष्टाचार व्याप्त है पुलगालिब रोड पर स्थित डाकखाने का बहुत ही खराब हाल है। डाकखाने में जनता के कोई काम नहीं होते।संविदा पर डाकिया रखे हैं। पोस्ट आफिस में तैनात डाकिया सत्यम मिश्रा किसी का भी डेबिट कार्ड/पासपोर्ट/आधार/पैनकार्ड/आयुष्मान कार्ड आदि तरह की डाकों की डिलीवरी के…

फर्रुखाबाद:स्वास्थ्य कार्यक्रमों को सुदृढ़ व गुणवत्तापूर्ण बनाने को आगे आएं निजी अस्पताल-एसीएमओ

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 नवम्बर 2024 सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के संयुक्त प्रयास से शहरी क्षेत्र में परिवार कल्याण समेत अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों को सुदृढ़ व गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में द चैलेंज इनिशिएटिव (टीसीआई) व पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया (पीएसआई इंडिया) के सहयोग से स्थानीय एक निजी होटल में बैठक हुई। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ-आरसीएच) डॉ. दलवीर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहरी क्षेत्र में परिवार कल्याण कार्यक्रमों व अन्य स्वास्थ्य सेवाओं में निजी अस्पतालों और निजी चिकित्सकों की अहम…

फर्रुखाबाद:स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत को सम्मानित किया जाएगा-जिलाधिकारी

फर्रूखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 नवंबर 2024 वर्ल्ड टॉयलेट डे के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फर्रुखाबाद की बैठक को संपन्न की गई। जिसमें दिनांक 19 नवंबर से लेकर 10 दिसंबर (राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस) तक विभिन्न गतिविधियों को संचालित किए जाने का निर्देश जिलाधिकारी की तरफ से दिया गया। उसमें मुख्य रूप से ग्राम पंचायत में निर्मित सामुदायिक शौचालयों का मरम्मत रंगाई पुताई एवं अन्य रिट्रोफिटिंग के कार्य इस अभियान पीरियड में कराकर उसके फोटोग्राफ्स सोशल मीडिया एवं ट्विटर पर…