फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 मई 2025 पुलिस अधीक्षक जनपद फतेहगढ़ आरती सिंह द्वारा थाना कमालगंज का औचक निरीक्षण कर थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, CCTNS कार्यालय, हवालात, मैस, बैरकों आदि का निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
Category: फ़र्रूख़ाबाद
फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने थाना मऊदरवाजा का किया औचक निरीक्षण।
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 मई 2025 पुलिस अधीक्षक जनपद फतेहगढ़ आरती सिंह द्वारा थाना मऊदरवाजा का औचक निरीक्षण कर थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, CCTNS कार्यालय, हवालात, मैस, बैरकों आदि का निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
फर्रुखाबाद:डीएम एवं एसपी की मौजूदगी में गैसिंगपुर गैस बाटलिंग प्लांट में वॉर टाइम मॉक ड्रिल का आयोजन कराया गया।
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 मई 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की मौजूदगी में गैसिंगपुर गैस बाटलिंग प्लांट मोहम्मदाबाद में वॉर टाइम मॉक ड्रिल का आयोजन कराया गया। मॉक ड्रिल में आपातकालीन परिस्थितियों जैसे युद्ध, आतंकी हमला या अन्य गंभीर संकट के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों एवं सुरक्षात्मक उपायों के प्रति जागरूक किया गया। मॉकड्रिल में गैस प्लांट प्रशासन व जिला प्रशासन, पुलिस,स्वास्थ्य,अग्निशमन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अभ्यास किया गया।
फर्रुखाबाद:कायमगंज एवं अमृतपुर विधानसभा में वक्फ संशोधन कानून के संबंध में नागरिक संवाद कार्यक्रम आयोजित।
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 मई 2025 दिन बुधवार को कायमगंज एवं अमृतपुर विधानसभा में वक्फ संशोधन कानून के संबंध में नागरिक संवाद कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व संगठन मंत्री जीशान नकवी ने केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए वक्फ कानून के संबंध में विस्तृत जानकारी दी एवं मुख्य अतिथि के रूप में सांसद मुकेश राजपूत ने भी संबोधित किया। कायमगंज विधानसभा क्षेत्र में स्थित ग्राम रायपुर खास में आयोजित नागरिक संवाद कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूर्व…
फर्रूखाबाद:जनपद में 07 मई 2025 को रात्रि 09 से 09:10 बजे तक नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल हेतु जिलाधिकारी ने दिए निर्देश।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) गृह मंत्रालय, भारत सरकार के 05 मई 2025 के पत्र के अनुपालन में, युद्ध, मिसाइल हमलों या हवाई हमलों जैसी आपात स्थितियों में नागरिक सुरक्षा तैयारियों की प्रभावकारिता सुनिश्चित करने हेतु फर्रूखाबाद जिले में 07 मई 2025 को रात्रि 09:00 से 09:10 बजे तक नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया है। यह एक नियमित मॉकड्रिल है, इसमें भयभीत होने या घबराने की आवश्यकता नहीं है और किसी भी प्रकार की आवश्यक समानों का सग्रह करने की कोई आवश्यकता नहीं है। उपरोक्त के…
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर आपातकालीन माक ड्रिल आज हवाई हमले से निपटने का अभ्यास किया गया
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर आपातकालीन माक ड्रिल आज हवाई हमले से निपटने का अभ्यास किया गया पुलिस दमकल और एंबुलेंस की टीम रही मौजूद फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एसपी आरती सिंह व एसपी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में आपातकालीन स्थितियों से निपटने का प्रशिक्षण कराया गया दमकल विभाग की टीम ने मुख्य अग्नि समन अधिकारी के नेतृत्व में आग से बचाव का अभ्यास किया और इसी दौरान धुएं से बेहोश व्यक्ति को एंबुलेंस आने तक सुरक्षित रखने का प्रशिक्षण भी किया गया एक व्यक्ति को मरीज बनकर…
फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी की अध्क्षयता में नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल की तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 मई 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्क्षयता में नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल की तैयारियों की समीक्षा बैठक की गई बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया की जनपद की आपातकालीन रेस्पॉन्स टीम को क्रियाशील रखे, सभी महत्त्वपूर्ण जगह का चिन्हांकन करा लिया जाए, सभी अस्पताल अग्निशमन केंद्र फायर हाइड्रेंट को चिन्हित कर लिया जाये, नगर क्षेत्रो मे लगे सभी पब्लिक एड्रेस सिस्टम को क्रियाशील किया जाये, एन0सी0सी0 एन0एस0एस0,नेहरू युवा केंद्र, स्काउट गाइड के माध्यम से स्कूल व कॉलेज में बच्चों को आपातकालीन परिस्थितियों से…
फर्रुखाबाद:खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग की जिलास्तरीय समिति की त्रेमासिक बैठक का हुआ आयोजन।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 मई 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग की जिलास्तरीय समिति की त्रेमासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पिछली बैठक में दिये गये निर्देशो के अनुपालन की समीक्षा की गई,सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा अवगत कराया गया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में पिछली तिमाही में 71 प्रतिष्ठानों से नमूने एकत्र किये गये है,13 विद्यालयों से मिड डे मील के 27 नमूने एकत्र किये गये है, 05 अस्पतालों की…
फर्रुखाबाद:एसपी के निर्देश पर जनपद में सभी थानाध्यक्षो व सीओ सिटी ने आईजीआरएस पर दर्ज शिकायतो के निस्तारण मे लिया फीड बैक।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 मई 2025 पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ आरती सिहं के निर्देश पर जनपद में सभी थानाध्यक्षो व सीओ सिटी ने आईजीआरएस पर दर्ज शिकायतो के निस्तारण मे फीड बैक लिया गया। गौरतलब है। जनपद मे एसपी आरती सिहं ने थानाध्यक्षो को निर्देश दिए है। कि जनसुनवाई के दौरान शिकायतो को प्राथमिकता से सुना जाये। तथा जांच कर निस्तारण की कार्यवाही की जाये। गंभीर मामले को तत्काल संज्ञान लेकर कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उन्होने कहा कि थानाध्यक्ष अपने अपने क्षेत्र मे कानून व्यवस्था लगातार दुरूस्त रखे।
फर्रुखाबाद:नवनिर्मित ड्रग वेयर हाउस मोहम्मदाबाद का सांसद मुकेश राजपूत ने किया लोकार्पण।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 मई 2025 को नवनिर्मित जनपदीय ड्रग वेयर हाउस मोहम्मदाबाद का लोकार्पण मुकेश राजपूत सांसद, जनपद फर्रुखाबाद द्वारा किया गया। सांसद द्वारा जगपदीय इगवेयर हाउस के निरीक्षण के दौरान ड्रगवेयर हाउस में कॉर्पोरेशन द्वारा आपूर्तित औषधियों का अवलोकन किया गया तथा निर्देश दिये गये कि कॉर्पोरेशन से आने वाली औषधिया, जिनकी एक्सपायरी एक साल से कम की हे उन्हें ड्रगदेवेयर हाउस में प्राप्त न किया जारी एवं उन्हें जनपद के जनपद स्तरीय/ब्लॉक स्तरीय एवं अन्य चिकित्सा इकाईयों में उपलब्ध कराया जाये। उस समय जिला पंचायत अध्यक्ष…
फर्रुखाबाद:तहसील अमृतपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन,87 शिकायतें प्राप्त 06 मौके पर निस्तारित।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 मई 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में तहसील अमृतपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, संम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 33,पुलिस की 12,विकास विभाग की 14,विद्युत विभाग की 06,आपूर्ति विभाग की 08 व अन्य विभागों की 14 शिकायते कुल 87 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमे से 06 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्राप्त शिकायतों का शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के अंदर निस्तारण करने के आदेश संवंधित अधिकारियो को…
फर्रुखाबाद:वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के तहत अल्पसंख्यक प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 मई 2025 दिन शनिवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अंतर्गत आवास विकास स्थित जिला मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के तहत अल्पसंख्यक प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसने मुख्य वक्ता प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम अहमद एवं मुख्य अतिथि जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने अल्पसंख्यक समाज को संबोधित किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के मुस्लिम समाज को वक्फ सुधार कानून के तहत होने वाले लाभ के बारे में…
फर्रुखाबाद:एक सप्ताह से गायब पति की गुमसुदगी का पुलिस को सौपा प्रार्थना पत्र, कार्यवाही की मांग।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 मई 2025 बाबूअली पुत्र शहजादे जिनकी उम्र लगभग 60 वर्ष जो अमेठी जदीद थाना कादरी जनपद फर्रुखाबाद के रहने वाले हैं जो अपने घर से 24 अप्रैल 2025 को शाम लगभग 4:00 बजे से कहीं गुम हो गए हैं जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा। मरजीना ने अपने पति की खोजबीन रिश्तेदारी ब जान परिचय के माध्यम से सभी जगह की लेकिन अभी तक वह नहीं मिले। घर वाले किसी अनहोनी का अंदेशा सा प्रतित हो रहा है क्योंकि इनका मोबाइल लगातार स्विच ऑफ…
फर्रुखाबाद : इंडियन आर्म्स एक्ट में हो बदलाव भाजपा नेता विकास राजपूत का बयान
पहलगाम हमले पर भाजपा नेता विकास राजपूत का बयान : “जम्मू-कश्मीर व सीमावर्ती राज्यों के नागरिकों को मिले विशेष शस्त्र अधिकार, इंडियन आर्म्स एक्ट में हो सुधार”फर्रुखाबाद’ 3 मई 2025:जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में कई निर्दोष लोगों की जान चली गई, जिससे राष्ट्र में आक्रोश का माहौल है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के युवा नेता एवं समाजसेवी विकास राजपूत ने “इंडियन आर्म्स एक्ट, 1959” में तत्काल सुधार की माँग उठाई…
फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी द्वारा औद्योगिक क्षेत्र खिमसेपुर में किये जा रहे निर्माण कार्यो काकिया निरीक्षण।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)02 मई 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा औद्योगिक क्षेत्र खिमसेपुर में किये जा रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया गया व वहाँ लगाई जा रही इकाइयों को व किये जा रहे विकास कार्यो को देखा। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर रजनीकांत, उपायुक्त उद्योग व संवंधित कार्यदायी संस्था के लोग उपस्थिति रहे।
फर्रुखाबाद:डीएम ने उच्च प्राथमिक विद्यालय रठौरा व पसनिंगपुर का किया औचक निरीक्षण,जताई नाराजगी बीएसए को दिये निर्देश।
(द दस्तक 24 न्यूज़)02 मई 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय रठौरा नगला बाग व प्राथमिक विद्यालय पसनिंगपुर वि0ख0 मोहम्दाबाद का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में उच्च प्राथमिक विद्यालय रठौरा में 36 पंजीकृत बच्चों के सापेक्ष 11 बच्चे उपस्थिति पाये गये, विद्यालय में केवल एक अनुदेशक तैनात पाया गया,शिक्षा का स्तर निम्न पाया गया, मिड डे मील ठीक पाया गया, खिड़किया टूटी पाई गई व प्लास्टर टूटा पाया गया। जिलाधिकारी द्वारा इस पर नाराजगी जताई गई व सभी व्यवस्थाये सही कराने के लिये निर्देशित किया गया।…
फर्रुखाबाद: पुलिस ने सट्टा कारोबार का भंडाफोड़ कर लाखों रुपयों सहित दो आईपीएल सटोरियों को किया गिरफ्तार।
(द दस्तक 24 न्यूज़) , 02 मई 2025 को कोतवाली फतेहगढ पुलिस/एसओजी/सर्विलांस टीम ने सट्टा कारोबार का भंडाफोड़ कर लाखों रुपयों सहित दो आईपीएल सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विशाल गुप्ता पुत्र स्व० राजेन्द्र कुमार गुप्ता मोहल्ला जाफरी कोतवाली फतेहगढ़ एवं अजय कश्यप उर्फ बाला पुत्र लल्लू राम कश्यप निवासी मोहल्ला मुंशीगंज चौराहा कोतवाली सीतापुर को पुलिस लाइन में मीडिया के सामने पेश किया। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने मीडिया को बताया कि कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने अवैध सट्टा कारोबार का भंडाफोड़ कर विशाल गुप्ता व अजय कश्यप…
फर्रुखाबाद:मजदूर दिवस पर विभाग ने शिविर लगा कर परखी मजदूरों की सेहत।
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 मई 2025 आज एक मई को अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय आजाद भवन नुनहाई द्वारा, मजदूरों के स्वास्थ्य की देखभाल हेतु एक निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन ,शहर के प्रसिद्ध और व्यस्ततम चौक पर किया गया । इस शिविर की शुरुआत चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी डॉ सुरेंद्र सिंह एवं फार्मासिस्ट तरुण ने एक वरिष्ठ बुजुर्ग मजदूर को फूल माला पहनाकर एवं उन्हें सम्मान सहित शॉल ओढ़ाकर की गई। इस शिविर में चिकित्साधिकारी ने विभिन्न बीमारियों ( चोट ,जुकाम खांसी, बुखार, चरम…
फर्रुखाबाद:अन्तराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रम विभाग द्वारा गोष्ठि का आयोजन कराया गया
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 मई 2025 अन्तराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रम विभाग द्वारा गोष्ठि का आयोजन कराया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी उपस्थित रहे। गोष्ठि में उपस्थित सेवायोजकों एवं श्रमिकों से आव्हान किया कि सेवायोजक अपने प्रतिष्ठान पर 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों से कार्य नही करायेगे और श्रमिक के माता-पिता अपने 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों से किसी प्रतिष्ठान स्वामी के यहां पर कार्य नही करने देगे। सभी सेवायोजक अपने कर्मचारियों को उनकी निर्धारित न्यूनतम मजदूरी से कम…
फर्रुखाबाद:कायमगंज के बजरिया में जैन आइसक्रीम सेंटर पर एक्सपायर्ड बेची जा रही कोल्डड्रिंक-भाकियू
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 मई 2025 को भारतीय किसान यूनियन भानु के जिला मीडिया प्रभारी ने कायमगंंज के बजरिया मार्केट स्थित जैन आइसक्रीम सेंटर से एक 20 रुपए की कोल्ड ड्रिंक खरीदी दुकानदार ने कैंपा कोला की जनवरी में ही एक्सपायरी हो चुकी बोतल को बेचा। घर आकर जब भाकियू के मीडिया प्रभारी ने देखा तो पता चला कि बोतल अगस्त 2024 की बनी थी और जनवरी 2025 में एक्सपायर हो चुकी थी। गर्मियों का समय है और कोल्डड्रिंक विक्रेता एक्सपायर कोल्डड्रिंक बेच रहे हैं। लोगों के स्वास्थ्य से…
