फर्रुखाबाद:दस्तक अभियान को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक, संचारी रोग नियंत्रण पर विशेष बल।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जुलाई 2025 जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम हेतु विशेष दस्तक अभियान के अंतर्गत आज कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी श्री अरविंद कुमार मिश्र ने की, जिसमें चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायती राज सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सीडीओ श्री मिश्र ने बताया कि दस्तक अभियान के क्रियान्वयन में जनपद की प्रगति 88% तक पहुँच चुकी है, जो कि प्रदेश के औसत 87% से बेहतर है। अभियान को सफल बनाने…

फर्रुखाबाद:व्यापारी हितों की रक्षा के लिए बैठक आयोजित, उत्पीड़न न बर्दाश्त करने का ऐलान।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जुलाई 2025 जिले में व्यापारियों के हितों की सुरक्षा और संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री लालू कनौजिया के निवास स्थान पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री सदानंद शुक्ला ने की। इस अवसर पर संगठन के विस्तार और एकजुटता पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में शहर में बिजली की बदहाली, रेलवे रोड मार्केट को पुनर्जीवित करने और व्यापारियों के साथ हो रहे किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के मुद्दे पर गंभीर विमर्श…

फर्रुखाबाद:धर्म कांटे के पास डीसीएम की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल, चालक फरार।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जुलाई 2025 इटावा-बरेली हाईवे पर मेजर एस.डी. सिंह मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित धर्म कांटे के पास आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब एक छोटा डीसीएम (वाहन संख्या: UP 30 AT 6843) ने मोड़ते समय एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। घायल युवक की पहचान नवीन चंद्र पुत्र खुन्नी लाल निवासी जैतपुर के रूप में हुई है। टक्कर के बाद डीसीएम का चालक मौके से फरार हो गया। घटना के तुरंत…

फर्रुखाबाद:”भूजल सप्ताह” के अंतर्गत जल संरक्षण के संदेश के साथ निकली प्रभात फेरी

(द दस्तक 24 न्यूज़) ,16 जुलाई 2025 जनपद में “भूजल सप्ताह” (16 जुलाई से 22 जुलाई 2025) के शुभारंभ के अवसर पर जनमानस को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस वर्ष भूजल सप्ताह की थीम “जल सुरक्षित तो कल सुरक्षित” रखी गई है, जिसके अंतर्गत जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रभात फेरी की शुरुआत कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ से हुई, जिसे मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर…

फर्रुखाबाद:पुलिस पिटाई से क्षुब्ध होकर आत्महत्या करने वाले युवक के शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान जांच जारी।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जुलाई 2025 हथियापुर चौकी क्षेत्र में कथित पुलिस प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर आत्महत्या करने वाले युवक दिलीप राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, युवक के शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट या मारपीट के निशान नहीं मिले हैं। दिलीप की मौत फांसी लगाने से हुई बताई गई है। जानकारी के अनुसार, दिलीप राजपूत ने आत्महत्या से पूर्व अपनी पैंट पर सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी के कहने पर पुलिस ने…

फर्रुखाबाद:बैंक में अधेड़ के झोले से शातिर युवती ने एक लाख रुपये उड़ाए, CCTV में कैद हुई आरोपी

(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जुलाई 2025 जनपद के कायमगंज नगर स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक शातिर युवती ने अधेड़ व्यक्ति के झोले में धारदार हथियार से कट मारकर उसमें रखे एक लाख रुपये पार कर दिए और मौके से फरार हो गई। यह वारदात बैंक के अंदर दिनदहाड़े अंजाम दी गई, जिसकी पुष्टि CCTV फुटेज से हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव कटरा रहमत खां निवासी अंसार खां पुत्र मदार खां दिनांक 14 जुलाई को करीब सुबह 11 बजे बैंक…

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस लाइन में जेटीसी/आरटीसी प्रशिक्षण व्यवस्था का किया निरीक्षण।

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 15 जुलाई 2025 जनपद की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा आज पुलिस लाइन फतेहगढ़ में चल रहे जेटीसी/आरटीसी (Joint Training Course/Recruit Training Course) कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों की प्रशिक्षण व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र में स्थापित लाइब्रेरी तथा स्मार्ट क्लास का गहन अवलोकन किया और वहाँ की सुविधाओं की समीक्षा की। श्रीमती सिंह ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, संसाधनों की उपलब्धता तथा प्रशिक्षणरत आरक्षियों की मूलभूत आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित…

फर्रुखाबाद:विश्व युवा कौशल दिवस पर राजकीय आईटीआई में भव्य आयोजन, युवाओं को मिला मंच और सम्मान।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जुलाई 2025 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ठंडी सड़क, फर्रुखाबाद में आज विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं की प्रतिभा, कौशल और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह आयोजित किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्री मुकेश राजपूत उपस्थित रहे, जबकि विधायक भोजपुर श्री नागेन्द्र सिंह राठौर, विधायक अमृतपुर श्री सुशील कुमार शाक्य, मुख्य विकास अधिकारी श्री अरविन्द कुमार मिश्रा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष…

फर्रुखाबाद:वायरल वीडियो से खुली तमंचे की पोल, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जुलाई 2025  सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने पुलिस को अलर्ट कर दिया और इसका नतीजा यह हुआ कि थाना राजेपुर पुलिस ने तेजी दिखाते हुए एक युवक को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे मामले में वायरल वीडियो में एक युवक व एक छोटे बच्चे को तमंचे के साथ खेलते हुए देखा गया, जो कि न केवल खतरनाक था बल्कि कानून व्यवस्था के लिए भी चिंता का विषय बना। वायरल वीडियो से उठा पर्दा घटना दिनांक 14 जुलाई 2025 की है…

फर्रुखाबाद:किसान दिवस 16 जुलाई को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होगा।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जुलाई 2025  किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को आयोजित होने वाले “किसान दिवस” का आयोजन इस माह दिनांक 16 जुलाई 2025 (बुधवार) को प्रातः 11:00 बजे से विकास भवन के सभागार में किया जाएगा। इस किसान दिवस की अध्यक्षता स्वयं जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी करेंगे। उप कृषि निदेशक अरविन्द मोहन मिश्र द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी विभागीय सूचनाओं के…

फर्रुखाबाद:पूर्वदशम व दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना 2025-26: 2 अक्टूबर को होगा छात्रवृत्ति वितरण, 31 दिसंबर अंतिम तिथि

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जुलाई 2025  उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष एवं शैक्षिक सत्र 2025-26 में अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर), सामान्य वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए पूर्वदशम (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत छात्रवृत्ति वितरण हेतु समयबद्ध दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इस संबंध में निदेशालय, पिछड़ा वर्ग कल्याण, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा पत्र जारी किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम 2 अक्टूबर 2025 (गांधी जयंती) एवं 26 जनवरी 2026 (गणतंत्र दिवस)…

फर्रुखाबाद:हथियापुर चौकी में पुलिस प्रताड़ना से क्षुब्ध युवक ने की आत्महत्या, पेन्ट पर लिख छोड़ा सुसाइड नोट।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जुलाई 2025 जनपद के थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम नगला छेदा गुतासी निवासी रामरहीश राजपूत के 25 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार राजपूत ने पत्नी से चल रहे विवाद और पुलिस प्रताड़ना से आहत होकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिलीप का अपनी पत्नी श्रीमती नीरज से कुछ समय से विवाद चल रहा था। इसी मामले में उसकी पत्नी द्वारा पुलिस को एक प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसके आधार पर पुलिस ने दिनांक 14 जुलाई 2025 को दिलीप और उसके पिता रामरहीश को…

फर्रुखाबाद:हत्या के आरोप में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, कायमगंज पुलिस की बड़ी सफलता।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जुलाई 2025 कोतवाली कायमगंज पुलिस ने एक हत्या के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री संजय वर्मा के नेतृत्व में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। मामला दर्ज होने की पृष्ठभूमि: दिनांक 10 मार्च 2025 को कोतवाली कायमगंज पर मु0अ0सं0 53/25 धारा 103(1)/238 बीएनएस के अंतर्गत हत्या का मुकदमा पंजीकृत…

फर्रुखाबाद:जनपद में उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता, ओवर रेटिंग व डींपिंग पर प्रशासन सख्त।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जुलाई 2025 जनपद में खरीफ फसल के वर्तमान सीजन के लिए यूरिया, डीएपी, एनपीके व पोटाश जैसे उर्वरकों की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था की गई है। किसानों को किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, ओवररेटिंग या डींपिंग से बचाने के लिए जिला प्रशासन व कृषि विभाग द्वारा सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। जिला कृषि अधिकारी श्री वी.के. सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जनपद को विभिन्न स्रोतों से कुल 1,82,000 मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति हो चुकी है, जिसमें से अब तक लगभग 1,24,000…

फर्रुखाबाद:जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 : कक्षा 6 में पंजीकरण 29 जुलाई तक।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जुलाई 2025 पीएम श्री स्कूल – जवाहर नवोदय विद्यालय, रोहिल्ला (फर्रुखाबाद) द्वारा कक्षा 6 में प्रवेश हेतु वर्ष 2026 की प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इच्छुक छात्र-छात्राएं 29 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्यालय के प्राचार्य श्री राकेश बाबू द्वारा जिला सूचना अधिकारी को प्रेषित पत्र में अवगत कराया गया कि नवोदय विद्यालय समिति के निर्देशानुसार कक्षा 6 में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से कुल 80 छात्रों का चयन किया जाएगा। यह परीक्षा जनपद के सभी…

फर्रुखाबाद:राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हुआ वृहद रोजगार मेला, 804 युवाओं का चयन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जुलाई 2025 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ठंडी सड़क, फर्रुखाबाद में पं० दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अंतर्गत आई०टी०आई० एवं कौशल विकास मिशन द्वारा वृहद रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में फर्रुखाबाद के सांसद माननीय मुकेश राजपूत ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री फतेह चन्द्र वर्मा, जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी श्री अरविंद कुमार मिश्र, एवं संस्थान के नोडल प्रधानाचार्य राजवीर सिंह ने…

फर्रूखाबाद में स्कूली वाहनों की सुरक्षा पर बड़ा कदम: डीएम की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जुलाई 2025  जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में स्कूली बस संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्कूली वाहनों की फिटनेस, सुरक्षा, और संचालन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। जांच में सामने आई कई खामियाँ बैठक के दौरान एआरटीओ द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में कुल 468 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं, जिनमें से: 118 वाहनों की फिटनेस समाप्त हो चुकी है, 231 वाहनों के परमिट समाप्त हो चुके हैं, 40 वाहन 15 वर्ष…

फर्रुखाबाद:पुलिस की प्रभावी पैरवी से अभियुक्तों को सजा, एक को दो वर्ष कठोर कारावास, चार को आजीवन कारावास

(द दस्तक 24 न्यूज़)14 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर अपराधियों को सख्त सजा दिलाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत फतेहगढ़ पुलिस और अभियोजन पक्ष की प्रभावी पैरवी के चलते दो अलग-अलग मामलों में कुल पाँच अभियुक्तों को सजा सुनाई गई। पहले प्रकरण में, अभियुक्त राहुल गुप्ता पुत्र सर्वेश गुप्ता, निवासी गंगानगर कॉलोनी, फर्रूखाबाद, के विरुद्ध कोतवाली फर्रूखाबाद में मुकदमा अपराध संख्या 945/2021, वाद संख्या 1342/2022, धारा 3/25 A एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। विवेचना उपरांत आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।…

फतेहगढ़ पुलिस की नई पहल: “नारी शक्ति की प्रहरी- महिला पुलिस पंचायत” कार्यशाला का आयोजन।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जुलाई 2025 जनपद की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के नेतृत्व में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक उल्लेखनीय कदम उठाते हुए थाना अमृतपुर, महिला थाना एवं साइबर क्राइम थाना के संयुक्त तत्वावधान में “नारी शक्ति की प्रहरी – महिला पुलिस पंचायत” नामक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम थाना अमृतपुर क्षेत्र स्थित जूनियर हाई स्कूल अमृतपुर के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम, उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी, साइबर सुरक्षा के प्रति…

फर्रुखाबाद:जन अधिकार पार्टी की “मिशन 2027” मीटिंग: अमृतपुर में संगठन विस्तार पर जोर।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जुलाई 2025 जन अधिकार पार्टी के संस्थापक एवं वर्तमान सांसद माननीय बाबू सिंह कुशवाहा तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शिव कन्या कुशवाहा के निर्देशन में आज विधानसभा अमृतपुर के एक गांव में “मिशन 2027” को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पार्टी के विस्तार, संगठन की मजबूती और आगामी चुनावी रणनीतियों पर गहन चर्चा हुई। बैठक के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय सचिव माननीय योगेंद्र शाक्य रहे, जिन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि-जन अधिकार पार्टी वंचितों, किसानों, युवाओं और पिछड़े…