फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक के दिशा-निर्देशों के तहत अपराधियों को कठोर दंड दिलाने हेतु की जा रही प्रभावी पैरवी का परिणाम सामने आया है। जनपद फतेहगढ़ की स्पेशल पॉक्सो कोर्ट ने आज एक अहम फैसले में चार अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए तीन-तीन वर्ष के कारावास एवं चार-चार हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। यह मामला थाना कोतवाली फर्रुखाबाद में पंजीकृत मु0अ0सं0 182/2018, वाद संख्या 21/2018 से संबंधित है, जिसमें आरोप धारा 354, 506 भादवि एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट के…
Category: फ़र्रूख़ाबाद
फर्रुखाबाद में दबंगों का कहर: शाक्य परिवार पर हमला, सांसद मुकेश राजपूत पहुंचे अस्पताल
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जुलाई 2025 जनपद के मोहम्मदाबाद क्षेत्र स्थित ग्राम पट्टी प्रद्युमन में एक दलित शाक्य परिवार पर दबंग यादव युवकों द्वारा किए गए बर्बर हमले से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इस हमले में रामसिंह शाक्य की दो बेटियों सहित स्वयं रामसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। छोटी बेटी के सिर में गहरी चोट के चलते कई टांके आए हैं जबकि बड़ी बेटी और पिता के हाथों में भी गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है और वह जीवन-मृत्यु…
फर्रुखाबाद में लीगल गार्जियनशिप की बैठक सम्पन्न, दिव्यांगजन के अधिकारों की दिशा में एक और कदम।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जुलाई 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में लीगल गार्जियनशिप कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य दिव्यांगजन के संरक्षक नियुक्ति से जुड़े मामलों पर विचार करना था। बैठक में नेशनल ट्रस्ट पोर्टल पर प्राप्त एक महत्वपूर्ण आवेदन पर चर्चा की गई, जिसमें फर्रुखाबाद निवासी श्रीमती ममता, पुत्री श्री रामशरन सिंह यादव द्वारा अपने दिव्यांग भाई अलिकेश के लिए लीगल गार्जियनशिप की मांग की गई थी। आवेदन का परीक्षण समिति द्वारा किया गया, जिसमें दिव्यांगजन के हितों,…
फर्रुखाबाद:बिजली विभाग की मनमानी पर व्यापार मंडल का विरोध, ट्रांसफॉर्मर स्थानांतरण पर रोक की मांग।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जुलाई 2025 रेलवे रोड स्थित सिल्वर साइन टॉकीज के बाहर बिजली विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर को स्थानांतरित करने की कार्यवाही पर व्यापार मंडल ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। विभाग की यह कार्रवाई स्थानीय निवासियों व व्यापारियों की सहमति के बिना की जा रही थी, जिससे क्षेत्र में असंतोष व्याप्त हो गया। सिल्वर साइन टॉकीज के पास दीपक अग्रवाल की मोबाइल की दुकान और आवास स्थित है। ट्रांसफार्मर लगाए जाने से न केवल उनके घर का प्रवेश मार्ग अवरुद्ध हो रहा था, बल्कि दुकान का संचालन…
फर्रुखाबाद:कर वसूली समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश, कई विभागों की वसूली लक्ष्य से कम।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जुलाई 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में कर एवं करेत्तर वसूली की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की राजस्व वसूली की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई।समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि वाणिज्य कर, स्टाम्प एवं निबंधन, आबकारी, परिवहन, खनन, मंडी समिति फर्रुखाबाद एवं विद्युत विभाग की वसूली निर्धारित लक्ष्यों से काफी कम रही। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट…
फर्रुखाबाद:ओवरलोड वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, चार वाहन सीज, ₹3.19 लाख जुर्माना।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जुलाई 2025 जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी के सख्त निर्देश पर जनपद में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में एआरटीओ (प्रवर्तन) श्री सुभाष राजपूत के नेतृत्व में राजेपुर और मोहम्मदाबाद क्षेत्रों में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान राजेपुर थाना क्षेत्र में चार ओवरलोड वाहनों को पकड़ा गया, जिन्हें मौके पर ही थाना राजेपुर में सीज कर दिया गया। इन वाहनों पर कुल ₹2.10 लाख का जुर्माना लगाया गया।वहीं मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में यातायात प्रभारी के सहयोग से…
फर्रुखाबाद:जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी आयोजित: किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी, मृदा स्वास्थ्य पर जोर
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जुलाई 2025 नय भारत सभा भवन ठंडी सड़क में त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत, विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा एवं महामंत्री देवेंद्र सिंह राठौर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने की। गोष्ठी में उप कृषि निदेशक अरविंद मोहन मिश्र ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों से अपील की कि वे मृदा परीक्षण के आधार…
फर्रुखाबाद में उर्वरक प्रतिष्ठानों पर बड़ी कार्रवाई: 29 दुकानों पर छापा, 13 नमूने लिए गए, 3 विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जुलाई 2025 किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से उ.प्र. शासन के निर्देश पर फर्रुखाबाद जनपद में 16 जुलाई को बड़ी छापेमारी की गई। जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी के आदेश पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें जनपद के तीनों तहसीलों — सदर, अमृतपुर और कायमगंज — में एक साथ उर्वरक प्रतिष्ठानों की जाँच की गई। इस विशेष अभियान में कुल 29 उर्वरक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया तथा 13 उर्वरकों के नमूने गुणवत्ता परीक्षण के लिए राज्य स्तरीय प्रयोगशाला भेजे…
फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत ने सरस्वती विद्या मंदिर में मॉक संसद में दिलाई छात्र सांसदों को शपथ।
(द दस्तक 24 न्यूज़) ,17 जुलाई 2025 जनपद के लोकप्रिय सांसद श्री मुकेश राजपूत ने आज सेनापति स्थित सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर में आयोजित मॉक संसद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस विशेष कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हें-नन्हें छात्र एवं छात्राओं ने संसद की कार्यवाही की प्रायोगिक प्रस्तुति (मॉक सेशन) दी, जिसमें उन्होंने सांसद के रूप में शपथ ग्रहण किया और संसदीय प्रक्रिया का अभ्यास किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सांसद श्री मुकेश राजपूत ने छात्र सांसदों को शपथ दिलाई और संसद एवं विधानसभा की कार्यप्रणाली, नियमावली, प्रश्नकाल,…
फर्रुखाबाद:समाजवादी साथी अंकित यादव की PDA यात्रा का जनपद में भव्य स्वागत।
(द दस्तक 24 न्यूज़) ,17 जुलाई 2025 समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकली PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) यात्रा के अंतर्गत समाजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता अंकित यादव का जनपद फर्रुखाबाद आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। यह यात्रा साइकिल से प्रदेश के 75 जिलों में भ्रमण कर समाजवादी नीतियों और PDA सिद्धांत को लोगों तक पहुंचाने की एक अनूठी पहल है। अब तक अंकित यादव 30 जिलों का भ्रमण पूरा कर चुके हैं। उनके फर्रुखाबाद आगमन पर समाजवादी नेता एवं पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने…
फर्रुखाबाद:ग्राम पट्टी प्रदुमन में शाक्य परिवार पर हमला: युवा शाक्य संगठन ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जुलाई 2025 जनपद के थाना मोहम्मदाबाद अंतर्गत ग्राम पट्टी प्रदुमन में मंगलवार को एक शर्मनाक और निंदनीय घटना सामने आई, जहां कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा शाक्य समाज के एक निर्दोष परिवार पर बर्बरतापूर्वक हमला किया गया। बताया जा रहा है कि हमलावर यादव समाज से ताल्लुक रखते हैं और उन्होंने परिवार के सदस्यों को बेरहमी से पीटा, जिससे एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है और वर्तमान में उसका इलाज डॉ. राम मनोहर लोहिया संयुक्त जिला…
फर्रुखाबाद:प्राथमिक विद्यालय बंद किए जाने पर आम आदमी पार्टी ने किया विरोध, जनसंपर्क कर जताया रोष।
(द दस्तक 24 न्यूज़) , 17 जुलाई 2025 जिला के ग्राम निजाम नगला, ग्राम पंचायत बिसौली में स्थित प्राथमिक विद्यालय के बंद होने की सूचना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया है। इस विषय को लेकर आम आदमी पार्टी फर्रुखाबाद की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया और ग्रामीणों के साथ मिलकर शिक्षा के अधिकार की आवाज बुलंद की। इस जनसंपर्क अभियान का नेतृत्व आम आदमी पार्टी फर्रुखाबाद के जिला अध्यक्ष इंजीनियर नीरज प्रताप शाक्य ने किया। उनके साथ पार्टी के अन्य प्रमुख पदाधिकारी—जगतपाल शाक्य…
फर्रुखाबाद:फूड प्वाइजनिंग से 10 वर्षीय छात्रा की मौत, चार अन्य बच्चे अस्पताल में भर्ती।
(द दस्तक 24 न्यूज़) , 17 जुलाई 2025 कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम लखनपुर में बुधवार को फूड प्वाइजनिंग की गंभीर घटना सामने आई, जिसमें एक 10 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई, जबकि चार अन्य बच्चों की हालत गंभीर है।गांव निवासी राम सिंह जाटव की पुत्री सुनीता, जो गांव के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 4 की छात्रा थी, की हालत घर पर खाना खाने के बाद अचानक बिगड़ गई। परिजनों के अनुसार, बच्चों ने सुबह पराठे खाए थे। इसके कुछ ही देर बाद सभी बच्चों को उल्टी-दस्त शुरू…
फर्रुखाबाद:पट्टी पदुमन कांड में घायल युवती का हाल जानने पहुँची जन अधिकार पार्टी की टीम, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जुलाई 2025 जनपद के थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पट्टी पदुमन में दिनांक 15 जुलाई को राम सिंह शाक्य पुत्र फकीरे लाल के साथ घटित दर्दनाक घटना के बाद पीड़ित परिवार से मिलने आज जन अधिकार पार्टी की एक प्रतिनिधिमंडल टीम अस्पताल पहुँची। उक्त घटना में एक युवती गंभीर रूप से घायल हुई थी, जिसे तत्काल चिकित्सा हेतु डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जन अधिकार पार्टी के पदाधिकारियों ने अस्पताल पहुँचकर पीड़िता का हालचाल लिया और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें…
फर्रुखाबाद:मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन 17 जुलाई को।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जुलाई 2025 मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम) के तहत आज दोपहर 1:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में एक जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यशाला मिशन निदेशक, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, लखनऊ के निर्देशानुसार आयोजित की जा रही है। इस कार्यशाला का उद्देश्य जनपद के युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के प्रति प्रेरित करना तथा उन्हें राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी देना है। कार्यक्रम में जनपद के आईटीआई, पॉलीटेक्निक, विश्वविद्यालयों, डिग्री कॉलेजों एवं इंजीनियरिंग कॉलेजों के अंतिम वर्ष के…
फर्रुखाबाद:आपदा नियंत्रण कक्ष की ड्यूटी व्यवस्था जारी, बाढ़ प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन सतर्क।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जुलाई 2025 वर्तमान वर्ष में संभावित बाढ़ के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने बाढ़ पूर्व तैयारियों के अंतर्गत प्रभावी आपदा प्रबंधन सुनिश्चित करने हेतु जिला इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (कंट्रोल रूम) के संचालन के लिए अधिकारियों की ड्यूटी सूची जारी कर दी है। जिलाधिकारी फर्रुखाबाद द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि तहसील स्तर पर तैनात संबंधित राजस्व व अन्य विभागीय कर्मचारियों की ड्यूटी कंट्रोल रूम पर निर्धारित की गई है, जिससे किसी भी आपदा या समस्या की स्थिति में समयबद्ध कार्रवाई की जा सके। तीन…
फर्रुखाबाद:आईजीआरएस रैंकिंग में गिरावट: जनपद को 65वां स्थान, जिम्मेदार अधिकारियों का जुलाई वेतन रोका गया।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जुलाई 2025 शासन स्तर से जारी माह जून 2025 की आई0जी0आर0एस0 (इंटीग्रेटेड ग्रिवांस रीड्रेसल सिस्टम) रैंकिंग में फर्रुखाबाद जनपद को प्रदेश में 65वां स्थान प्राप्त हुआ है। साथ ही जनपद की तीनों तहसीलों की रैंकिंग भी चिंताजनक रही। तहसील सदर को 349वां, कायमगंज को 343वां और अमृतपुर को 257वां स्थान मिला है, जो कि अत्यंत खेदजनक स्थिति दर्शाता है। मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट के अनुसार 10 जुलाई 2025 को जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस संदर्भों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
फर्रुखाबाद:कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने वांछित बाल अपचारी को किया गिरफ्तार।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जुलाई 2025 पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई। कोतवाली फतेहगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 124/25 धारा 109/352/351(2) बीएनएस व 9/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित नामजद/वांछित बाल अपचारी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई को अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। गिरफ्तारी के पश्चात विधिक प्रक्रिया…
फर्रुखाबाद:दस्तक अभियान को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक, संचारी रोग नियंत्रण पर विशेष बल।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जुलाई 2025 जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम हेतु विशेष दस्तक अभियान के अंतर्गत आज कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी श्री अरविंद कुमार मिश्र ने की, जिसमें चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायती राज सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सीडीओ श्री मिश्र ने बताया कि दस्तक अभियान के क्रियान्वयन में जनपद की प्रगति 88% तक पहुँच चुकी है, जो कि प्रदेश के औसत 87% से बेहतर है। अभियान को सफल बनाने…
फर्रुखाबाद:व्यापारी हितों की रक्षा के लिए बैठक आयोजित, उत्पीड़न न बर्दाश्त करने का ऐलान।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जुलाई 2025 जिले में व्यापारियों के हितों की सुरक्षा और संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री लालू कनौजिया के निवास स्थान पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री सदानंद शुक्ला ने की। इस अवसर पर संगठन के विस्तार और एकजुटता पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में शहर में बिजली की बदहाली, रेलवे रोड मार्केट को पुनर्जीवित करने और व्यापारियों के साथ हो रहे किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के मुद्दे पर गंभीर विमर्श…
