(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2025 सिंचाई विभाग द्वारा जारी ताज़ा बाढ़ नियंत्रण रिपोर्ट के अनुसार, जनपद की गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। लोहिया सेतु (पंचालघाट) पर सुबह 8 बजे गंगा का जलस्तर 137.45 मीटर दर्ज किया गया, जो 137.10 मीटर के खतरे के निशान से अधिक है। वहीं, रामगंगा नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है। बहमलपुर हिब्दी सेतु (रामगंगा) पर सुबह 8 बजे जलस्तर 136.90 मीटर रिकॉर्ड हुआ, जो खतरे के निशान 137.10 मीटर से थोड़ा ही नीचे है। रिपोर्ट…
Category: फ़र्रूख़ाबाद
फर्रुखाबाद में पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था पर विशेष नजर।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस ने थाना क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को मुख्य मार्गों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय दुकानदारों और आम जनता से बातचीत कर उन्हें सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। पैदल गश्त के दौरान यातायात व्यवस्था, सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा और असामाजिक तत्वों पर विशेष…
फर्रुखाबाद में हत्या के मामले में चार अभियुक्तों को 10 वर्ष का सश्रम कारावास
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन में अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे प्रभावी पैरवी अभियान के तहत फतेहगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना राजेपुर क्षेत्र के मु0अ0सं0 101/2018, वाद संख्या 115/2018, धारा 302/34 भादवि में पंजीकृत हत्या के मामले में चार अभियुक्त – 1. नक्षत्रपाल पुत्र रामेश्वर 2. वीपी पुत्र आशाराम 3. दल सिंह पुत्र आशाराम 4. अर्चित पुत्र दाताराम (सभी निवासी – भुडिया भेडा, थाना राजेपुर, जनपद फतेहगढ़) – के विरुद्ध पुलिस ने…
फर्रुखाबाद:उत्तर प्रदेश के 121 पंजीकृत राजनीतिक दलों को कारण बताओ नोटिस, 6 वर्षों से नहीं लड़ा कोई चुनाव
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29ए के प्राविधानों के अंतर्गत पंजीकृत उत्तर प्रदेश राज्य के 121 पंजीकृत राजनैतिक दलों द्वारा वर्ष 2019 से वर्ष 2024 (06 वर्षों) के मध्य में आयोग द्वारा आयोजित किसी भी निर्वाचन में भाग न लेने वाले दलों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र० को दिए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा राजनैतिक दलों को कारण बताओ नोटिस जारी…
फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, रंगदारी व धमकी का मामला
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन एवं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने दो नामजद/वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में श्रवण कुमार शुक्ला उर्फ छोटे पुत्र स्व. वीरेन्द्र नाथ शुक्ला निवासी ग्राम भुढ़िया भेड़ा, थाना राजेपुर, हाल निवासी गंगानगर कालोनी, फतेहगढ़ एवं प्रीती सिंह यादव पत्नी देवेन्द्र सिंह यादव निवासी भुढ़िया भेड़ा, थाना राजेपुर, हाल निवासी रविदासनगर रोहिला,…
फर्रुखाबाद:जिला बाल संरक्षण समिति एवं बाल विवाह टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण समिति एवं बाल विवाह जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा, बाल विवाह एवं बाल श्रम रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम बाल संरक्षण समिति की बैठक हर तीन माह नियमित रूप से कराई जाए, ताकि जमीनी स्तर पर बच्चों से जुड़े मामलों की निगरानी और समाधान समय पर हो सके। बैठक में…
फर्रुखाबाद:एफपीओ और सहकारी समितियों के लिए 10 टन क्षमता की ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट का सुनहरा अवसर
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 कृषि विभाग के केन्द्र पुरोनिधानित “नेशनल मिशन ऑन एडिबिल ऑयल (ऑयलसीड्स) वर्ष 2025-26” योजनान्तर्गत जिले के पंजीकृत एफपीओ (फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन) एवं सहकारी समितियों को 10 टन क्षमता वाली ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट स्थापित करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। योजना के तहत पात्र इकाइयों को प्रोजेक्ट लागत का 33 प्रतिशत, अधिकतम ₹9,90,000 तक अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए एफपीओ/सहकारी समितियों का पंजीकरण कम्पनी अधिनियम या सहकारिता अधिनियम के अंतर्गत होना अनिवार्य है। साथ ही निम्न शर्तें लागू होंगी— कम से…
फर्रुखाबाद:भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनपद में भव्य तिरंगा यात्राएं संपन्न
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 भारतीय जनता पार्टी के हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज जनपद के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। इन यात्राओं में भाजपा जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हाथों में तिरंगा थामकर देशभक्ति के नारों के साथ जनजागरण का संदेश दिया। कायमगंज में उमड़ा देशभक्ति का उत्साह कायमगंज नगर क्षेत्र की तिरंगा यात्रा ब्लॉक परिसर से प्रारंभ होकर ट्रांसपोर्ट चौराहे के आगे स्थित शिवाजी मूर्ति स्थल पर संपन्न हुई। यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष…
फर्रुखाबाद : भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी मंडल की तरफ से घर-घर निकल गई तिरंगा यात्रा
फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी मंडल की तरफ से निकल गई तिरंगा यात्रा इस तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर लिया भाग तिरंगा यात्रा फर्रुखाबाद के टाउन हाल तिराहे से चौक चौराहे तक यात्रा निकाली गयी इस यात्रा का संयोजक भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री राम किशन दीक्षित द्वारा किया गया मंडल अध्यक्ष वीर बहादुर सिंह पाल महामंत्री और संयोजक रामकिशन दीक्षित उपाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा महामंत्री बिल्लू सक्सेना मीडिया प्रभारी गौरव शर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता जिला महामंत्री हिमांशु…
फर्रुखाबाद:जेल बंदी की मौत की मजिस्ट्रेटी जांच, गवाहों से साक्ष्य देने की अपील
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 सिद्धदोष बंदी प्रतिपाल पुत्र बचान सिंह (कैदी संख्या 29629), उम्र लगभग 50 वर्ष, निवासी ग्राम झौहाना, थाना लोनार, जिला हरदोई, की 24 जुलाई 2025 को उपचार के दौरान जिला चिकित्सालय, फर्रुखाबाद में मौत हो गई थी। इस मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश जिला मजिस्ट्रेट फर्रुखाबाद द्वारा दिए गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के आदेश संख्या 1134/जे.ए.-बीस-विविध/2025-26, दिनांक 28 जुलाई 2025 के अंतर्गत अपर उप जिला मजिस्ट्रेट सदर, रवीन्द्र सिंह को जांच अधिकारी नामित किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जो भी…
फर्रुखाबाद:इंटरनेशनल यूथ डे पर फर्रूखाबाद में पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिता, 69 प्रतिभागियों को मिला सम्मान
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 इंटरनेशनल यूथ डे के अवसर पर जिले के विभिन्न स्कूलों में इंटरनेशनल रेड क्रॉस डे के तहत “आपात स्थिति से बचाव” थीम पर पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 69 छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी फर्रूखाबाद आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने बच्चों की कला और लेखन कौशल की सराहना करते हुए उन्हें एक जिम्मेदार व आत्मनिर्भर नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल…
फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ महायोजना-2031 (पुनरीक्षित) को मिली स्वीकृति, मानचित्र हुआ सार्वजनिक
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 प्रमुख सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन अनुभाग-3, लखनऊ के पत्र संख्या 1/1026462/2025 दिनांक 16 जुलाई 2025 के अनुसार अमृत योजनान्तर्गत जीआईएस आधारित फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ महायोजना-2031 (पुनरीक्षित) को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। नियत प्राधिकारी/नगर मजिस्ट्रेट विनियमित क्षेत्र फर्रुखाबाद, संजय कुमार ने जानकारी दी कि महायोजना-2031 (पुनरीक्षित) का मानचित्र आम जनता के अवलोकन और जानकारी के लिए जारी कर दिया गया है। इसे कार्यालय विनियमित क्षेत्र के डिस्प्ले बोर्ड पर तथा एनआईसी की आधिकारिक वेबसाइट farrukhabad.nic.in पर देखा जा सकता है। महायोजना के सार्वजनिक…
फर्रुखाबाद: स्वतंत्रता दिवस पर जनपद की सभी शराब व भांग की दुकानें रहेंगी बंद।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने आदेश जारी करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम-1910 एवं उत्तर प्रदेश आबकारी दुकानों की व्यवस्थापन नियमावली (संशोधित)-2002 के नियम-17 के तहत 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर जनपद में आबकारी दुकानों हेतु बंदी दिवस घोषित किया गया है। इस आदेश के अनुसार, 15 अगस्त को जनपद की सभी थोक एवं फुटकर देशी शराब, कंपोजिट दुकान, मॉडल शॉप, भांग, ताड़ी तथा एफ.एल. 9/9ए अनुज्ञापन से संबंधित सभी दुकानें पूर्णतः बंद रहेंगी। इस दौरान…
फर्रुखाबाद:एसपी आरती सिंह ने गूगल मीट के माध्यम से की वर्चुअल जनसुनवाई।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने मंगलवार को जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को विस्तार से सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनसुनवाई में एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ित को शीघ्र न्याय मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि…
फर्रुखाबाद:लगातार बारिश से गिरे गन्ने की बंधाई किसानों के लिए जरूरी– गन्ना विभाग की अपील।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण जनपद के कई क्षेत्रों में गन्ने की फसल गिर गई है। जिला गन्ना अधिकारी सुधीर कुमार गुप्ता ने जानकारी दी कि मृदा में अत्यधिक नमी या जलभराव से गन्ना गिरने पर उसकी उपज में 10.16% से लेकर 38.71% तक वजन में कमी आ सकती है। साथ ही, गन्ने की आँखों में फुटाव, तिरछापन और कटाई-लदाई में कठिनाई जैसी समस्याएं भी उत्पन्न होती हैं। गन्ना गिरने पर पत्तियों का प्रकाश से…
फर्रूखाबाद:बाढ़ प्रभावित परिवारों को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बांटी राहत सामग्री
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के चलते कई क्षेत्रों में बाढ़ का संकट गहरा गया है। प्रशासनिक टीम राहत और बचाव कार्यों में सक्रिय रूप से जुटी हुई है। इसी क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने अमृतपुर तहसील क्षेत्र के रामनिवास महाविद्यालय चित्रकोट गांधी पहुँचकर बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता की। इस दौरान अधिकारियों ने चित्रकोट गाँव के 205 बाढ़ प्रभावित परिवारों को निशुल्क राहत सामग्री…
फर्रुखाबाद:आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को मानदेय न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 आउटसोर्सिंग कर्मचारी यूनियन के जिला अध्यक्ष नितिन त्रिवेदी ने चेतावनी दी है कि यदि 20 अगस्त तक आउटसोर्सिंग एडिट इंटर कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का मानदेय भुगतान नहीं किया गया, तो वह बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि कंपनी के खिलाफ कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री को भी अवगत कराया जाएगा। नितिन त्रिवेदी के अनुसार, सभी कर्मचारियों की उपस्थिति डीआईओएस कार्यालय में जमा होती है, जिसके बाद कंपनी द्वारा भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जाती है। ऐसे में समय पर मानदेय देना…
फर्रुखाबाद:भाकियू स्वराज ने बाढ़ पीड़ित किसानों के लिए उठाई आवाज, चेताया अनिश्चितकालीन धरने का
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 भारतीय किसान यूनियन स्वराज के प्रदेश सचिव मुन्नालाल सक्सेना के नेतृत्व में संगठन की जिला इकाई ने टिलिया सलेमपुर के नीचे गंगा तराई क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया। इस दौरान टीम ने प्रभावित किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। भाकियू स्वराज ने जिलाधिकारी फर्रुखाबाद से मांग की है कि बाढ़ पीड़ित किसानों को जल्द राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए और बाढ़ से नष्ट हुई फसलों का मुआवजा दिया जाए। साथ ही, ढाईघाट शमसाबाद…
फर्रुखाबाद में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन सतर्क
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 सिंचाई खंड फर्रुखाबाद द्वारा जारी बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के अनुसार, गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है, जबकि रामगंगा नदी का जलस्तर भी खतरे के निशान के करीब है। रिपोर्ट के मुताबिक, गंगा नदी का खतरे का निशान 137.10 मीटर है, जबकि मंगलवार सुबह 8 बजे लोहमिया सेतु (पांचालघाट) पर जलस्तर 137.30 मीटर दर्ज किया गया। यह खतरे के निशान से 0.20 मीटर अधिक है। वहीं, रामगंगा नदी का खतरे का निशान भी 137.10 मीटर है,…
फर्रुखाबाद में खरीफ फसलों के नुकसान का होगा सर्वे, संयुक्त टीम गठित।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अगस्त 2025 जिले में अतिवृष्टि और बाढ़ से खरीफ फसलों को संभावित नुकसान के आकलन के लिए प्रशासन ने संयुक्त टीम का गठन किया है। अपर मुख्य सचिव (कृषि) उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के अनुपालन में यह टीम न्याय पंचायत/ग्राम पंचायत स्तर पर सर्वे करेगी। जारी आदेश के अनुसार, टीम में संबंधित ग्राम के लेखपाल (राजस्व विभाग) को अध्यक्ष, प्राविधिक सहायक (कृषि विभाग) को सदस्य तथा एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के प्रतिनिधि को सदस्य नामित किया गया है। यह समिति अपने क्षेत्राधिकार…
