पीलीभीत में पीटीआर के सारे गेस्ट हाउस 10 जनवरी तक फुल

नए साल और क्रिसमस की छुट्टियां मनाने के लिए पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के सभी गेस्ट हाउस 20 दिसंबर से 10 जनवरी तक बुक हो गए हैं। ऐसे में यदि आप जंगल के बीच में रात गुजारने की सोच रहे हैं तो अब इंतजार करना पड़ेगा।इस माह 20 दिसंबर के बाद छुट्टियों की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में काफी लोगों ने अभी से जंगल के बीच बने टाइगर रिजर्व के गेस्ट हाउसों को बुक कराना शुरू कर दिया है। यही कारण है कि यदि अब आप गेस्ट हाउस में रात…

पीलीभीत : आयरलैंड के सैलानियों को हुए बाघ के दीदार

टाइगर रिजर्व की खूबसूरती के विदेशी मेहमान भी कायल हो रहे हैं। आयरलैंड के दो विदेशी सैलानियों ने तीन दिन तक चूका बीच में रुककर जंगल और वन्यजीवों का करीब से दीदार किया। बाघ के साथ वन्यजीव देख सैलानी काफी खुश हुए। शनिवार को सुबह जंगल घूमने के बाद वे रवाना हो गए। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पर्यटन सत्र की शुरुआत होने के बाद से ही देश के विभिन्न इलाकों के अलावा विदेश से भी सैलानियों की आमद शुरू हो गई है। नए पर्यटन सत्र में अब तक कई विदेशी…

पीलीभीत के रेलवे ट्रैक पर मिला छात्र का शव

दवा लेने की बात कहकर घर से गए 10वीं के छात्र का शव गांव से ही दो किलोमीटर दूर स्थित रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। पुलिस की सूचना पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई। आरोप है कि एक दिन पूर्व सहपाठी किशोरी का पिता उनके घर पर धमकाने के लिए पहुंचा था। जिसके बाद से छात्र परेशान था। न्यूरिया क्षेत्र के गांव पीलाताल निवासी उमाशंकर ने बताया कि उनका 15 वर्षीय पुत्र भूपेंद्र गांव टाह के एक निजी विद्यालय में 10वीं का छात्र था। क्षेत्र के ही गांव की…

पीलीभीत के बिलसंडा ब्लॉक के सचिव से छिनेंगी ग्राम पंचायतें, रिपोर्ट डीएम को भेजी

घर बैठकर प्रधानमंत्री आवास की जियोटेग करने सहित कई विवादों से घिरे सचिव प्रकाश राम आर्य की मुश्किलें और बढ़ने लगी हैं। उनके मेडिकल पर जाने के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम पंचायतों का चार्ज हटाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसकी रिपोर्ट बनाकर डीएम को दी गई है।बिलसंडा ब्लॉक क्षेत्र के गांव कल्यानपुर तालुके करेली सहित दो ग्राम पंचायतों की प्रधानों ने बीडीओ से सचिव प्रकाश राम आर्य की शिकायत की थी। इसमें कहा गया था कि सचिव गांव नहीं आते हैं और मनमाने ढंग से…

पीलीभीत में 1506 बेसिक स्कूलों के रुके कामों को मिलेगी रफ्तार

पीलीभीत के जनपद में 1506 स्कूलों के लिए कंपोजिट ग्रांट के लिए हरी झंडी दे दी गई है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है अब रुके कामों को रफ्तार मिल सकेगी। कंपोजिट ग्रांट उपकरणों की मरम्मत, दरी खरीद, ब्लैक बोर्ड मरम्मत, ग्रीन बोर्ड, चॉक-डस्टर, परीक्षा स्टेशनरी, विद्युत, पेयजल, विज्ञान-गणित किट, प्रतियोगिताओं के आयोजन, खेल सामग्री, शिक्षण अधिगम सामग्री, इंटरनेट व अन्य छात्रहित कामों पर खर्च की जाती है। पिछले एक साल से ग्रांट न आने से बेसिक स्कूलों में सभी कार्य अधर में अटके पड़े थे। कुछ शिक्षक तो…

पीलीभीत में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

पीलीभीत गजरौला में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव उसके ही कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ससुराल वाले विषैला पदार्थ पीने से मौत होने की बात कह रहे हैं।शाहजहांपुर के थाना बंडा के गांव दियूकली निवासी सुखलाल ने बताया कि उन्होंने पुत्री राजेश्वरी की शादी गजरौला क्षेत्र के गांव शिवनगर निवासी श्यामाचरन से की थी। श्यामाचरन काम के सिलसिले में गांव…

पीलीभीत के शारदा नदी पर दूसरा पैंटून पुल भी होने लगा तैयार

पीलीभीत के शारदा नदी पर ट्रांस क्षेत्र के लोगों की आवाजाही के लिए एक पैंटून पुल बनने के बाद अब दूसरा पुल भी तैयार होने लगा है। काम ने तेजी पकड़ ली है। संभावना जताई जा रही है कि यह पुल भी जल्द बन जाएगा।तय समय पर पेंटून पुल न बन पाने से धनाराघाट से नावों का संचालन शुरू किया गया था। नावों से आवाजाही शुरू होने के बाद भी लोगों की समस्याएं कम नहीं हुईं। इसके बाद जब पुल की मंजूरी मिली तो लोक निर्माण विभाग की ओर से…

पीलीभीत में चेक बाउंस होने पर दोषियाें को एक-एक वर्ष कैद की सजा

पीलीभीत में चेक बाउंस होने के मामले में अपर सिविल जज ज्योति प्रकाश सिंह ने दो लोगों को दोषी पाते हुए एक-एक वर्ष की सजा सुनाई है। साथ ही दोषी हरनेक पर 9.20 लाख और दोषी अवतार सिंह पर 13.20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। सदर कोतवाली के मोहल्ला साहूकारा निवासी सुधीर कुमार ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि गजरौला थाना क्षेत्र के ग्राम बैदहा निवासी हरनेक सिंह ने 19 मई 2014 को पांच लाख रुपये अपनी निजी जरूरत के लिए…

पीलीभीत में जनपद के 656 शिक्षक हुए ऑनलाइन, मानव संपदा पोर्टल पर फीड हुआ डाटा

जनपद के 656 शिक्षक ऑनलाइन हो गए हैं। इन शिक्षकों का डाटा मानव संपदा पोर्टल पर फीड किया जा चुका है। इसका उद्देश्य शिक्षकों व कर्मचारियों को डिजिटलीकरण की तरफ ले जाना है। इसके तहत अब शिक्षकों को अगर अवकाश लेना है तो पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। पोर्टल पर ही अवकाश स्वीकृति की सूचना दी जाएगी। अब अवकाश लेने के लिए प्रार्थना-पत्र देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।जनपद में 656 माध्यमिक शिक्षक हैं। इसमें 406 सहायता प्राप्त व 250 राजकीय कॉलेज के शिक्षक हैं। इसके अलावा कर्मचारियों का…

पीलीभीत में सिस्टम से अलग हटकर किया भुगतान, चार सचिवों को नोटिस

पीलीभीत के ग्राम पंचायत सचिवालय में कंप्यूटर सिस्टम और गेटवे लगा होने के बाद भी सचिवों ने इससे इतर भुगतान कर दिया। जबकि ग्राम स्वराज पोर्टल पर भुगतान किया जाना था। लापरवाही मानते हुए डीपीआरओ ने चार सचिवों को नोटिस जारी किया है।तमाम सख्ती के बाद भी पंचायतों में तैनात सचिवों की कार्यशैली में सुधार नहीं हो पा रहा है। वह अपनी मनमर्जी से काम करते हैं। शासन का आदेश है कि ई ग्राम स्वराज पोर्टल से ही पंचायतों के कार्यों का भुगतान किया जाए। इसके बाद भी बीसलपुर के…

पीलीभीत में 200 मीटर दौड़ में डिगर, गोला फेंक में भूमिका रहीं प्रथम

मझोला : एसके पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 200 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में डिगर सिंह प्रथम, लक्ष्यदीप सिंह द्वितीय व सागिल मलिक तृतीय रहे। बालिका वर्ग में राशि सिंह प्रथम, बबिता जोशी द्वितीय व वंशिका जिंदर तृतीय रहीं। गोला फेंक में भूमिका प्रथम, हरसिमरनदीप कौर द्वितीय व दीपिका धामी तृतीय स्थान पर रहे। बालकों में मनराज प्रथम, हरमिलन सिंह द्वितीय, रजविंदर तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में डिगर प्रथम, हरमिलन द्वितीय व लक्ष्यदीप तृतीय स्थान पर रहे। बालिकाओं…

पीलीभीत में गैंगस्टर ढोलक मास्टर की गिरफ्तारी पर भड़के किन्नर, थाने में किया हंगामा

उझानी : संरक्षित पशुओं को चोरी कर उन्हें काटने के मामलों में लिप्त ढोलक मास्टर मोहम्मद आलम पर गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद बुधवार देर शाम पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इससे किन्नर भड़क गए। उसे छुड़ाने के लिए किन्नरों ने कोतवाली में घुसकर हंगामा किया। पुलिस से उनकी तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने चार किन्नरों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, थाने में घुसकर हंगामा करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कांशीराम आवासीय कॉलोनी निवासी मोहम्मद आलम किन्नरों की टोली में ढोलक बजाता है। कोतवाली…

पीलीभीत में शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

फेसबुक के माध्यम से सेना के सिपाही ने पहले एक युवती से दोस्ती की। इसके बाद वह उसके साथ कमरा किराये पर लेकर रहता रहा। शादी का झांसा देकर उससे कई बार दुष्कर्म किया। ड्यूटी पर लौटने के बाद उसने शादी से इनकार कर दिया। युवती ने एसपी से मामले की शिकायत की। जिस पर थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली दियोरिया कला क्षेत्र की रहने वाली युवती ने बताया कि वह पढ़ाई करने के लिए थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराये के मकान में…

पीलीभीत में आरोपी को रिमांड पर लेकर बरामद की 295 ग्राम चरस

पूरनपुर की पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में हाजिर हुए आरोपी को हजारा पुलिस ने 12 घंटे की रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर 295 ग्राम चरस बरामद की।हजारा पुलिस ने संपूर्णानगर पुलिस और एसएसबी की टीम के साथ 22 अगस्त को नेपाल सीमा के गांव बाजार घाट के समीप छापा मारा था। टीम ने नेपाल के धनगढ़ी निवासी दीपन शाही, हजारा थाना के गांव बाजारघाट निवासी कक्का सिंह, उसकी पत्नी पालो कौर, पुत्री सुमन कौर को गिरफ्तार कर चरस बरामद किया था। पुलिस टीम को देखकर बाजार घाट निवासी…

पीलीभीत में घर में घुसकर तोड़फोड़, महिला समेत दो को पीटा

घर के बाहर नशे में गालियां देने के विरोध पर गांव मुजफ्फरनगर निवासी ईश्वर दयाल के घर में घुसकर उसके सगे भाई और उसके साथियों ने परिजन के साथ मारपीट करने के साथ तोड़फोड़ भी की। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर गांव निवासी बेचेलाल समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।घटना तीन जून को शाम आठ बजे की है। ईश्वर दयाल ने बताया कि उसका सगा भाई गांव निवासी बेचेलाल उसके दरवाजे पर नशे…

पीलीभीत : शाहगढ़ से संडई के बीच विद्युतीकरण शुरू

मैलानी-पीलीभीत रूट पर शाहगढ़ से पीलीभीत के बीच मंगलवार को शाहगढ़ से संडई हाल्ट के बीच विद्युतीकरण के लिए तारों को डालने का काम शुरू कर दिया गया। 10 दिन बाद माला से पीलीभीत के बीच भी तारों के खींचने का काम शुरू होगा। माला जंगल में नदी के पुल का निर्माण अभी पूरा न होने पर कुछ दूरी को छोड़कर पीलीभीत से शाहगढ़ तक पटरी बिछाने का काम भी अंतिम चरण में है। सब कुछ ठीक रहा तो जनवरी के अंत या फरवरी के पहले सप्ताह में स्पीड ट्रायल…

पीलीभीत में बाघ ने उत्तराखंड के किसान को मारा

गांव भरतपुर के जंगल में सोमवार शाम बाघ ने उत्तराखंड के किसान को मार डाला। रात भर उनका शव जंगल में ही पड़ा रहा। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के अफसरों ने बाघ के हमले से इनकार किया लेकिन पोस्टमार्टम में इसकी पुष्टि हुई। बाद में वन विभाग ने मौके पर चार कैमरे लगाकर बाघ की निगरानी के लिए टीम तैनात की। उत्तराखंड के बग्घा 54 इलाके के रहने वाले किसान तारा सिंह ( 33) सोमवार सुबह खरीदारी करने अपने साथी के साथ बाइक से न्यूरिया आए थे। मझोला में…

मैनपुरी में जलभराव और दलदल से राहगीर परेशान

औंछा में एटा रोड पर नालियों का निर्माण नहीं होने से बारिश व घरों का गंदा पानी सड़क पर भर रहा है। इससे दलदल बन जाता है। इससे राहगीर तो परेशान हैं ही दुकानदारों का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। लोगों का कहना है कि एटा रोड पर सड़क किनारे नालियां नहीं बनाई गई हैं। पानी भरने से दलदल हो जाता है और लोगों को परेशानी होती है। करीब पांच साल से लोग जूझ रहे हैं। कई बार जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान…

मैनपुरी में कक्षा 9 और 10 के छात्रों का होगा रचनात्मक आकलन

मैनपुरी में नई शिक्षा नीति के तहत उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद छात्रों के रचनात्मक मूल्यांकन पर जोर दे रहा है। कक्षा में छात्र विषय को रचनात्मक तरीके से समझकर जल्द सीख सकें, इसके लिए प्रारूप तैयार किया गया है। सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र लिखकर प्रारंभिक चरण में कक्षा नौ और 10 में कार्यक्रम को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि रचनात्मक मूल्यांकन कक्षा शिक्षण के साथ-साथ चलने वाली प्रक्रिया है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षण के दौरान…

पीलीभीत में घर के बाहर खड़ी विवाहिता से छेड़खानी, रिपोर्ट दर्ज

पीलीभीत में घर के बाहर खड़ी विवाहिता से गांव के ही युवक ने छेड़खानी की। जब पति शिकायत करने गया गया तो परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पुरुषोत्तम आए दिन आते-जाते वक्त उसके साथ छेड़खानी करता था। तीन दिसंबर की शाम चार बजे वह अपने घर के बाहर गेट पर खड़ी थी। इसी दौरान युवक ने उससे छेड़खानी की।…