बीसलपुर में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और दूसरा निकाह करने की रिपोर्ट दर्ज की है। विवाहिता का कहना है कि पति उसे मायके छोड़ आया और उसके पीछे दूसरा निकाह कर लिया। मोहल्ला ग्यासपुर निवासी शाजिया बेगम ने बताया कि उनका निकाह 12 वर्ष पूर्व बरेली के मोहल्ला जोगी नवादा निवासी अकरम शाह से हुआ था। साजिया का कहना है कि ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। उससे एक लाख रुपये व अन्य मांगें की जा रहीं थीं। आरोप है…
Category: पीलीभीत
पीलीभीत में गो-आश्रय स्थलों पर ठंड से बचाव के इंतजाम नहीं, ठिठुर रहे बेजुबान
पीलीभीत में तराई अब पूरी तरह से ठंड की चपेट में है। जनमानस के साथ ही बेजुबानों को भी ठंड सता रही है। अफसरों का दावा है कि गो-आश्रय स्थलों पर पशुओं को ठंड से बचाने के पूरे इंतजाम किए गए हैं। जब कुछ गो-आश्रय स्थलों की पड़ताल की गई तो यह दावे धरातल पर अधूरे दिखे। हालत यह थे कि कहीं पर महज एक त्रिपाल पशुओं को ठंड से बचाने के लिए मौजूद था तो कहीं पर एक भी नहीं। केयरटेकर ने बताया कि उनकी तरफ से मांग काफी…
पीलीभीत में गांव के श्मशान में डेरा जमाए बैठा है खूंखार बाघ, कभी भी निकलकर आ जाता है सड़क पर दहशत में ग्रामीण
शमशान घाट के ही पास में ग्रामीणों के घर भी मौजूद है। ऐसे में बाघ का वहां पर डेरा जमाए रखना खतरे से खाली नहीं है। शुक्रवार की सुबह भी बाघ झाड़ियां से निकलकर सड़क पर आ गया। बाघ को देखकर मौजूद ग्रामीण मौके से भाग गए। ग्रामीणों द्वारा लगातार वन विभाग से सपहा गांव के किनारे मौजूद बाघ को पकड़ने के लिए मांग की जा रही है। माधोटांडा थाना क्षेत्र के सपहा गांव के किनारे स्थित शमशान घाट की झाड़ियों में बाघ डेरा जमाए हुए है। क्षेत्र के कई…
पीलीभीत में हिस्ट्रीशीटर एजाज जमानत तोड़वाकर कोर्ट में हुआ हाजिर, गया जेल
पूरनपुर में शेरपुर कला का हिस्ट्रीशीटर एजाज पुलिस की सख्ती के कारण जमानत तुड़वाकर अदालत में हाजिर हो गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एजाज का नाम राज्य के प्रमुख हिस्ट्रीशीटरों की सूची में 68वें नंबर पर है। उस पर 22 मुकदमे चल रहे हैं। गैंगस्टर एक्ट में उसकी 1.89 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। एजाज पर संरक्षित पशु हत्या, जानलेवा हमला आदि के 22 मुकदमे दर्ज हैं। 2021 में उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। अप्रैल 2022 में उसकी हिस्ट्रीशीट खोल दी…
पीलीभीत के इमरजेंसी में बढ़ाए गए दस बेड
पीलीभीत में मानकों को देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इमरजेंसी वार्ड में बेड की संख्या में इजाफा किया है। इमरजेंसी वार्ड की क्षमता अब 20 के बजाय 30 बेड की कर दी गई है। इसी के मुताबिक स्टॉफ भी बढ़ाया गया है। मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में बेड की संख्या बढ़ाए जाने से सर्जन, फिजीशियन सहित कई डॉक्टरों के ओपीडी कक्ष महिला अस्पताल के खाली कक्षों में शिफ्ट कर दिए गए हैं। अचानक इस बदलाव का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ा। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में पहुंचने वाले…
पीलीभीत में पति के दोस्त ने चाकू के बल पर महिला से किया दुष्कर्म
पीलीभीत में बरखेड़ा क्षेत्र की महिला ने बताया कि पति के दोस्त का उसके घर आना-जाना था। पति की गैर मौजूदगी में दोस्त ने चाकू के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि लखनऊ के मोहल्ला नारिया ठाकुरगंज निवासी श्याम कुमार का उसके पति से दोस्ताना था। इसके चलते वह उनके घर आता-जाता रहता था। 28 दिसंबर 2022 को युवक उसके पति की गैर…
पीलीभीत में खंभे बदले जाने से दो घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति
पीलीभीत में लंबे समय से जर्जर खंभों को पावर कॉरपोरेशन ने बदलवा दिया है। मरम्मत कार्य के चलते संबंधित क्षेत्रों की लगभग दो घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इससे वहां के उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत हुई। शहर के मोहल्ला शेरों वाली मठिया के निकट पिछले लंबे समय एक खंभा जर्जर हो गया था। अक्सर उसके गिर जाने का खतरा रहता था तो वहीं फाल्ट भी अधिक होते रहते थे। पावर कॉरपोरेशन ने इसको लेकर अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद बृहस्पतिवार को इस खंभे को बदलवा दिया…
पीलीभीत में जेठ ने की दुष्कर्म की कोशिश
पीलीभीत के थाना न्यूरिया क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोर्ट के आदेश पर थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि उसके जेठ पूरनलाल का मकान उसके घर से कुछ दूरी पर है। 17 अगस्त की देर रात आरोपी घर में घुस आया और चाकू के बल पर छेड़खानी शुरू कर दी। अश्लील हरकत कर दुष्कर्म करने का भी प्रयास किया। शोर शराबा होने पर उसके पति और बच्चे जाग गए। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। घटना की तहरीर देने…
पीलीभीत में बाइक सवार दंपती को ट्रक ने टक्कर मारी, महिला की मौत
पीलीभीत में भतीजे के लड़के का जन्मदिन मनाकर लौट रहे दंपती की बाइक में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पर सवार सभी नीचे गिर गए। इसमें गंभीर रूप से घायल महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नाती और बाइक चालक मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला नौगवां पकड़िया में मंडी गेट के सामने रहने वाले तेजराम स्थानीय डिपो पर…
पीलीभीत में सर्द हवा से ठिठुरे लोग, धूप रही बेअसर, छह डिग्री से नीचे पहुंचा न्यूनतम तापमान
पीलीभीत के जिले में ठंड का प्रकोप जारी है। बृहस्पतिवार को सुबह कोहरा छाया रहा। लेकिन कुछ देर बाद मौसम साफ हो गया। इस दौरान गुनगुनी धूप निकलने से ठंड में थोड़ी राहत जरूर महसूस की गई। हालांकि, धूप निकलने के बाद भी हवा चलने से लोगों को ठंड का एहसास होता रहा। दिसंबर माह की शुरुआत के साथ ही मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीते दिनों चलीं तेज हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया था। साथ ही अधिकतम तापमान लुढ़क कर 21 डिग्री…
पीलीभीत में नाबालिग का एक साल तक किया शोषण, पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
कलीनगर में नाबालिग को दबाव में लेकर पहले एक साल तक शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद फर्जी हस्ताक्षर कर निकाहनामा बनवा लिया। कई बार घर में घुसकर मारपीट की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पांच नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कस्बा निवासी महिला ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को गांव का ही युवक परेशान करता था। धमकी देकर संबंध बनाने का दबाव बनाता था। आरोप है कि पिछले साल पांच जून को युवक रात को घर में घुस आया और…
पीलीभीत : घर के आगे गाड़ी खड़ी करने के विवाद में भट्टा व्यवसायी पर तलवार से हमला
गेट के सामने खड़ी कार हटाने को कहने पर पड़ोसी युवक के पुत्र ने भट्ठा व्यवसायी पर तलवार से हमला कर दिया। पूरा मामला वहां लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया। वीडियो भी वायरल हो रहा है। पुलिस ने इसमें तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला पूरनमल के रहने वाले भट्टा व्यवसायी कपिल अढवानी ने बताया कि उनके घर के सामने विकास गुप्ता नाम का युवक किराए के मकान में रहता है। विकास गुप्ता वाहनों को किराए पर चलवाता है। घर के बाहर खड़े…
पीलीभीत में सांस की रोगियों पर सर्दी हावी, अस्पतालों में 25 फीसदी से अधिक मरीज बढ़े
पीलीभीत में सर्दी शुरू होने से भले ही डेंगू से राहत मिली है, लेकिन अन्य बीमारियों ने लोगों को जकड़ लिया है। खांसी, कफ, हाई ब्लड प्रेशर के साथ ही सांस के रोगियों की संख्या बढ़ी है। सर्दी के मौसम में जब से धुंध व कोहरा पड़ना शुरू हुआ है तब से अस्पतालों में 25 से 30 फीसदी सांस के मरीज बढ़े हैंं। बुधवार को 777 मरीजों की ओपीडी में 80 से 90 मरीज सांस और खांसी के पहुंचे। निजी क्लीनिक के फिजीशियन डॉ. इंद्रजीत वर्मा ने बताया कि सर्दियों…
पीलीभीत में दलित दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में युवक को उम्रकैद
दलित दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी को विशेष सत्र न्यायाधीश (एससीएसटी एक्ट) महेशानंद झा ने दोषी पाते हुए 1.10 लाख रुपये अर्थ दंड सहित आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अर्थ दंड की धनराशि जमा होने पर 75 प्रतिशत धनराशि पीड़िता को दिए जाने का आदेश दिया है। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्रामीण ने पुलिस अधीक्षक को एक जुलाई 2016 को प्रार्थना देकर कहा कि वह गरीब मजदूर व्यक्ति है, वह अन्य जगह पर मजदूरी करता है घर पर उसका बड़ा पुत्र व उसके बच्चे व उसकी नाबालिग…
पीलीभीत में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होंगी संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं
यूपी बोर्ड परीक्षा के साथ ही संस्कृत बोर्ड परीक्षा की तैयारी विभाग ने शुरू कर दी है। जनपद में दो केंद्रों पर संस्कृत की बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा नकल विहीन हो इसको ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्रों पर सीवीटीवी कैमरे लगाएं जाएंगे। डीआईओएस गिरजेश कुमार चौधरी ने बताया कि जनपद में इंटर समकक्ष के 225 व हाईस्कूल समकक्ष के 52 बच्चे हैं। संस्कृत के परीक्षार्थियों की परीक्षाओं के लिए जनपद में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एक परीक्षा केंद्र खमरिया पुल में स्थित कॉलेज में…
पीलीभीत में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित
उच्च प्राथमिक विद्यालय संतोषपुर की छात्राओं को स्पोर्ट डांस प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पाने पर प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। गांधी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय स्पोर्ट डांस प्रतियोगिता में छात्रा नेहा, विनीता, वीनू, भावना, कोमल, नेहा, विनीता को सम्मानित किया गया। टीम कोच अनुदेशक प्रखर मिश्र, गौरव वर्मा, चमन, ममता रानी, पूजा, संघमित्रा आदि मौजूद रहीं।
पीलीभीत में धार्मिक स्थलों से उतरवाए 37 लाउडस्पीकर
पीलीभीत में डीजीपी के आदेश पर मंगलवार को पुलिस टीम ने धार्मिक स्थलों पर लगे 37 लाउडस्पीकर उतरवाया। साथ ही कुछ की आवाज को कम कराया। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने धार्मिक स्थलों पर नियम विपरीत लगे लाउडस्पीकरों को हटाने का निर्देश दिया था। मंगलवार सुबह पांच से सात बजे तक अभियान चलाया गया। एएसपी अनिल कुमार यादव समेत जिले के सभी सीओ और थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर धार्मिक स्थलों से अतिरिक्त लाउडस्पीकर उतरवाए।एएसपी ने कहा कि मंदिर में पूजा-अर्चना और मस्जिद में अजान…
पीलीभीत में सिटी मजिस्ट्रेट और मंडी सचिव आमने-सामने
पीलीभीत की मंडी समिति की दुकानों के आवंटन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दुकानों के आवंटन में घपलेबाजी की आशंका जताते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने मंडी सचिव से दुकानों का रिकॉर्ड मांगा था। तीन बार कहने के बाद भी रिकाॅर्ड नहीं दिया गया। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने मंडी सचिव को अपने कार्यालय में बुलाकर कहा कि अगर तीन दिन के अंदर दुकानों का रिकॉर्ड नहीं भेजा तो मंडी निदेशक को पत्र भेजकर प्रकरण से अवगत कराया जाएगा। बीते दिनों डीएम के पास शिकायत पहुंची की मंडी समिति…
पीलीभीत में नेपाल सीमा के नोमेंस लैंड पर शुरू हुआ संयुक्त सर्वे
पूरनपुर। नेपाल सीमा के नोमेंस लैंड पर अतिक्रमण की लगातार मिल रही शिकायतों पर सीमांकन, चिह्नीकरण के लिए सर्वे शुरू किया गया है। सर्वे के लिए राजस्व विभाग के अलावा पुलिस, एसएसबी, वन विभाग की संयुक्त टीम बनाई गई है। नेपाल सीमा के नो मेंसलैंड पर पांच किलोमीटर के दायरे में अतिक्रमण नहीं होना चाहिए, लेकिन यहां कुछ लोगों ने खेती करने के साथ अतिक्रमण भी किया हुआ है। इस संबंध में शिकायतें मिलने के बाद अब संयुक्त सर्वे कराया जा रहा है। तहसीलदार हबीबउर रहमान अंसारी ने बताया कि…
पीलीभीत मे गन्ना विकास समिति के शिकायत पटल का कंप्यूटर खराब
बीसलपुर में सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में बनाए गए शिकायत पटल का कंप्यूटर एक सप्ताह से खराब है। समिति परिसर में नया गन्ना सत्र शुरू होते ही शिकायत पटल स्थापित किया गया था। इस पटल पर एक कर्मचारी की तैनाती की गई थी। पटल पर आने वाली शिकायतों को कंप्यूटर पर फीड करने के बाद निस्तारण के लिए क्षेत्रीय गन्ना पर्यवेक्षकों को दी जातीं थी। एक सप्ताह पूर्व इस पटल का कंप्यूटर खराब हो गया। इस वजह से इस पटल पर किसान शिकायतें नहीं दे पा रहे हैं, जिससे…
