पीलीभीत : माता भगवती देवी गौशाला पर सम्पन्न हुआ नौ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर।

पूरनपुर।शान्तिकुञ्ज हरिद्वार के तत्वावधान में संचालित माता भगवती देवी गौशाला प्रसादपुर पूरनपुर जिला पीलीभीत पर दिनांक 01 जून 2025 से बच्चों के चारित्रिक, सांस्कृतिक, बौद्धिक, मानसिक, आध्यात्मिक विकास हेतु नौ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर गायत्री परिवार द्वारा चलाया जा रहा था। शिविर में बच्चों को योग व्यायाम,यज्ञ, दीप यज्ञ, संस्कारों के साथ ही साथ चारित्रिक और आध्यात्मिक उन्नति की शिक्षा प्रशिक्षिकों द्वारा दी गई। बच्चों को श्रमदान करना भी सिखाया गया।आज 09 जून 2025 को शिविरार्थियों का विदाई समारोह सम्पन्न हुआ।शिविरार्थियों को गायत्री परिवार द्वारा प्रशस्ति पत्र तथा मेडल देकर सम्मानित…

पीलीभीत : जितौरिया, अजीतपुर बिल्हा सहित दर्जनों गांव के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर भागवत कथा का आनंद उठाया

पूरनपुर/गांव कैशोपुर में ग्रामीणों के सहयोग से चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में लोगों की भारी भीड़ उमड रही है। कथा में प्रवचन करते हुए कथावाचकी जूली चेतन ने लोगो व महिलाओं कथा को रसपान कराते हुए कहा कि भागवत कथा सुनने से घर का वातावरण ठीक रहता है। इसीलिए हम सभी को कथा का आयोजन कराना चाहिए। उन्होंने लोगों को श्रीमद्भागवत कथा के बारे में विशेष जानकारी दें और कहा कि अगर आप सच्चे मन से भक्ति करें तो सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। हम सभी को…

पीलीभीत : अवश्यक मीटिंग जिलाध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह के आवास पर सम्पन्न हुई।

पूरनपुर/ भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की एक अवश्यक मीटिंग जिलाध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह के आवास पर सम्पन्न हुई। पंचायत की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने की तथा संचालन जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने किया।पंचायत को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का राष्ट्रीय शिविर 9,10,11 जून को उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार में अयोजित हो रहा है।राष्ट्रीय शिविर उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में लाल कोठी परिसर में देश के किसानों की प्रमुख समस्याओं पर गहनता से मंथन होगा।तथा पिछले 6 माह से संगठन…

पीलीभीत : कजरी निरंजनपुर में बाघ ने गौशाला में घुसकर गोवंश पशु को बनाया निवाला

पूरनपुर। सेहरामऊ क्षेत्र में वन्यजीवों के दहशत थमने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में दो ग्रामीणों को मारने वाले बाघ को रेस्क्यू कर महोफ रेंज में छोड़ा गया था। अब गौशाला में घुसकर बाघ ने गोवंशीय पशु को अपना शिकार बना लिया। जानकारी लगने के बाद काफी लोग पहुंच गए। घटना से ग्रामीण काफी डरे हुए हैं। पूरनपुर तहसील थाना क्षेत्र के गांव कजरी निरंजनपुर में गौशाला है। शनिवार रात बाघ गौशाला के अंदर घुस आया। इसके बाद गोवंशीय पशु पर हमला कर मौत के घाट उतार…

पीलीभीत : जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया निरीक्षण साफ सफाई रखने के लिए निर्देश

जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने देवीपुरा गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निराश्रित पशुओं हेतु भूसा, पीने योग्य पानी, हरा चारा, साफ-सफाई व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में गोवंशों की संख्या, कृत्रिम गर्भाधान एवं ईयर टैगिंग की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने नियमित गौवंशों की देखरेख हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भूसे की उपलब्धता के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की, ग्राम प्रधान द्वारा अवगत कराया गया कि गौशाला में गौवंशों हेतु पर्याप्त मात्रा में भूसा उपलब्ध है। जिलाधिकारी…

पीलीभीत : चित्रांश महासभा ने किया शरबत वितरण, लोगों ने की सराहना

भीषण गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय चित्रांश महासभा द्वारा रविवार को शहर के व्यस्ततम रंगीलाल चौराहे पर शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन ज्येष्ठ माह के रविवार को सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की और महासभा की इस सेवा भावना की भूरी-भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान राहगीरों, दुकानदारों, वाहन चालकों सहित सभी आने-जाने वाले लोगों को शीतल एवं स्वादिष्ट शरबत वितरित किया गया। चिलचिलाती धूप में ठंडे शरबत की व्यवस्था पाकर राहगीरों ने राहत की सांस ली और…

पीलीभीत :उप जिलाधिकारी ने बाढ़ से पूर्व की गई तैयारियों के संबंध में ग्राम चौपाल लगाकर लोगों को किया जागरूक।

पूरनपुर/ जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उप जिलाधिकारी पूरनपुर द्वारा ग्राम चंदिया हजारा, राहुल नगर में उप जिलाधिकारी ने बाढ़ के दृष्टिगत दृष्टिगत ग्राम चंदिया हजारा एवं राहुल नगर में शारदा नदी पर जियो बैग, स्लोप पिचिंग, परक्यूपाईन कटर सहित अब कराए गए कार्यों का मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता परखी। उन्होंने चौपाल में ग्रामीणों को अवगत कराया कि उक्त कराए गए कार्यों से कृषि योग्य भूमि कटान को रोका जा सकेगा जिससे कि यहां की आबादी लाभान्वित होगी। आयोजित चौपाल में…

पीलीभीत : घुंघचाई पुलिस ने नन्ही देवी हत्याकांड का किया खुलासा

पूरनपुर। थाना घुंघचाई क्षेत्र के जल्लूपुर गांव में भाई के साथ मिलकर पत्नी की हत्या करने की घटना का पुलिस ने खुलासा किया। हत्यारोपी दोनों भाईयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव पतरसिया निवासी नन्ही देवी (35) वर्ष की शादी 20 साल पहले घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव जल्लूपुर निवासी अखिलेश मिश्रा के साथ हुई थी। तीन जून को नन्ही देवी अपनी मां के साथ अपने मायके जा रही थी। भगौतीपुर गांव के बाहर रास्ते पर अखिलेश और उसके भाई अरविंद ने मिलकर…

पीलीभीत : दो पशुओं की जलकर मौत, एक जख्मी

पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव बंजरिया निवासी दया राम भारती पुत्र बेनीराम के पशुशाला में देर रात्रि अचानक आग लग गई। जिससे खलवली मच गई। आग की तेज लपटें देख बडी संख्या में लोग आग बुझाने के लिए मौके पर दौड पडे। जब तक लोगों ने आग पर कावू पाया तब तक पशुशाला में वंधे दो पशुओं की जलकर मौत हो गई। जबकि एक भैंस जल कर जख़्मी हो गई।इसके अलावा अन्य सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर विधायक पुत्र रितुराज पासबान ने मौके पर पहुंच कर हालचाल जाना।…

पीलीभीत : चोरी की घटना का किया खुलासा 02 शातिर चोरों को आभूषण व नगदी समेत गिरफ्तार कर भेजा जेल

पूरनपुर। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के कुशल निर्देशन व.अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया के निकट पर्यवेक्षण में अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने को मुखबिर की सूचना पर अकेला रेलवे फाटक के निकट से अभियुक्तगण फैय्याज पुत्र असलम व साजेव पुत्र शहंशाह निवासी मोहल्ला नगमा कालोनी जोगराजपुर को चोरी के किए गए बरामद माल 02 अदद अगूंठी व 03 पैंडल पीलीधातु व नकद 72,000 रूपये सहित गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना सेहरामऊ उत्तरी पर मु.अ.सं.…

पीलीभीत :भाजपा विधायक ने गुरुद्वारा में मत्था टेक कर लिया आशीर्वाद

पूरनपुर। घुंघचाई क्षेत्र शहवाजपुर के गुरु नानक देव जी के गुरुद्वारा में सिख धर्म के पांचवें गुरू अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर पाठ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने पहुंच कर गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। बाबा जी ने सरोपा भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर बाबा प्रीतम सिंह,बाबा लाभ सिंह ,बाबा राजेंद्र सिंह,बाबा केवल सिंह,बाबा अमर सिंह, मुखी प्रीतम सिंह,लहोरी सिंह,जसवंत सिंह,निन्दर सिंह, मंजीत सिंह,बलजीत सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

पीलीभीत : अपर पुलिस अधीक्षक ने आगामी ईद-उल-अजहा के दृष्टिगत थाना कोतवाली क्षेत्र में पैदल गश्त की

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया ने आगामी ईद-उल-अजहा के दृष्टिगत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा जनता में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने हेतु थाना कोतवाली क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई तथा संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु प्रभारी निरीक्षक, थाना कोतवाली को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पीलीभीत : जिलाधिकारी ने मनरेगा हर्बल पार्क एवं ओपन जिम का किया निरीक्षण।

जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने विकासखण्ड ललौरीखेड़ा क्षेत्र के अन्तर्गत मीरापुर ग्रा0पं0 सियाबाडी पट्टी में पहुंचकर मनरेगा हर्बल पार्क एवं ओपन जिम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्क में साफ सफाई व्यवस्था देखी। निरीक्षण के दौरान पार्क की साफ सफाई व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त करते हुये ग्राम प्रधान को पार्क की साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पार्क में आने वाले व्यक्ति के बैठने की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा खराब सामानों को बदलवाने एवं…

पीलीभीत : गौशाला निर्माण के कार्यों में लाई तेजी एवं समस्त कार्यों को मानक के अनुरूप कराने के दिए निर्देश।

जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने विकासखण्ड ललौरीखेडा की मीरापुर ग्राम पंचायत सियाबाडी पट्टी में पहुंचकर नव निर्माणाधीन कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये, उन्होंने निर्माणाधीन गौशाला में प्रयोग की जा रही सामग्री का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि शासन की प्राथमिकता में गोवंश हैं ऐसे में गौशाला का निर्माण जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाये। यह भी ध्यान रखा जाये कि निर्माण कार्य गुणवत्तापरक हो, समस्त सामग्री मानक के अनुरूप…

पीलीभीत : ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा व्यवस्था के बीच सकुशल सम्पन्न

ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व के अवसर पर जनपद पीलीभीत में शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज सकुशल सम्पन्न कराई गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। शहर क्षेत्र में कड़ी निगरानी एवं चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच ईद की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। पर्व के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण, थाना प्रभारीगण एवं पुलिस बल निरंतर भ्रमणशील रहे एवं सभी ईदगाहों/मस्जिदों का निरीक्षण किया गया।…

पीलीभीत:राज्यपाल महोदया ने जिला कारागार पहुंचकर महिला बंदियों को वितरित की साड़ियां व फल की टोकरी।

पीलीभीत / दो दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान माननीय राज्यपाल महोदया श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी जनपद के जिला कारागार पहुँचीं। जहाँ जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने पौधा देकर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव एवं जेल अधीक्षक राजेश पाण्डेय द्वारा पुष्प देकर उनका स्वागत किया। जिला कारागार में मा0 महोदया ने सेनेटरी पैड वेडिंग मशीन, सेनेटरी डिस्ट्रायर मशीन, एलईडी टीवी एवं वाटर कूलर का फीता काटकर उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि वाटर कूलर से ठंडा पानी पियें। पानी को बिल्कुल बर्बाद न करें। इस दौरान उन्होंने कारागार में 05 महिला बंदियों को…

पीलीभीत:राज्यपाल ने की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक।

पीलीभीत /बुधवार को गांधी सभागार में उत्तर प्रदेश की मा0 राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, मुख्य विकास अधिकारी के0के0सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गावों में विशेष कैंप लगाकर सरकारी योजनाओं का लाभ अभियान चलाकर लोगों तक पहुँचाया जाए। साथ ही, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर ज़ोर दिया जाए। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि निजी चिकित्सालयों से प्रसव से संबंधित…

पीलीभीत:डिजिटल मीटर नाम पर उपभोक्ताओं से ठगी, बिजली विभाग का नया कारनामा

पीलीभीत। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत रूपपुर कमालू में कुछ लोग अपने आपको बिजली विभाग कर्मचारी और बिजली विभाग के ठेकेदार बनकर गांव में आए। पुराना मीटर उखेड़कर नया डिजिटल मीटर लगाने लगे ऐसे करने पर जागरूक लोगों ने पूछना शुरू किया क्या बात है और आप लोग कौन है इतना सुनते ही उनमें से एक युवक लोगों पर भड़क उठा अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। जागरूक लोगों ने उस युवक की वीडियो बनाकर वायरल कर दी। वीडियो देखा जा रहा की तथाकथित बिजली विभाग कर्मचारी से उसका नाम…

पीलीभीत:मा0 राज्यपाल महोदया ने रेडक्रास पदाधिकारियों के संग बैठक गांधी सभागार में संपन्न हुई।

पीलीभीत /उत्तर प्रदेश की मा0 राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में इंण्डियन रेडक्रास सोसाइटी के पदाधिकारियों के साथ विशेष बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। उन्होंने ने कन्या भ्रूण हत्याओं को रोकने के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी को अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापेमारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा लगने वाले चिकित्सा क्षेत्र में एलोपैथिक के साथ होम्योपैथिक दवाओं का भी वितरण किया जाए। शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए राज्यपाल ने निर्देश दिए की गिरता शिक्षा का स्तर चिंता का विषय है। विशेष कर…

पीलीभीत:भूस्खलन से बलिदान हुए लखविंदर सिंह का घर पहुंचा शव,अधिकारी व जनप्रतिनिधियों सहित हजारों लोग पहुंचे

पूरनपुर/पीलीभीत। सिक्किम भूस्खलन से बलिदान हुए हवलदार लखविंदर सिंह का शव बुधवार को गांव पहुंचा। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। उनको अंतिम विदाई देने के लिए अधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधि सहित हजारों संख्या में लोग पहुंचे।कलीनगर तहसील के गांव धुरिया पलिया निवासी लखविंदर सिंह सेना में हवलदार थे। इन दिनों उनकी तैनाती सिक्किम में थी। बीते दिनों वहां हुए भूस्खलन में लखविंदर सिंह शहीद हो गए। सोमवार शाम उनके बलिदान होने की सूचना परिवार को दी गई। वुधवार कोबलिदान हुए हवलदार लखविंदर सिंह (38 वर्ष) के पार्थिव शरीर को…