पीलीभीत : चौराहे के 100 मीटर के दायरे में कोई वाहन खड़ा पाया जो तत्काल किया जाये चालान-जिलाधिकारी।

पीलीभीत जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत समीक्षा बैठक तहसील सभागार में सम्पन्न हुई। सड़क सुरक्षा की बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने एआरटीओ, समस्त अधिशासी अधिकारी को कडे़ निर्देश देते हुये कहा कि शहर के समस्त चौराहों पर 100 मीटर के दायरे में कोई भी वाहन खडा ना पाया जाये और साथ ही साथ किसी भी प्रकार अवैध अतिक्रमण पाया गया तो सम्बन्धित के विरूद्व कठोर कार्यवाही की जाये। उन्होने कहा कि कोई भी सवारी वाहन, टैक्सी, रिक्शा, व्यक्तिगत वाहन किसी भी दशा में चौराहे…

पीलीभीत : अभ्युदय योजना के अन्तर्गत जिलाधिकारी ने छात्र/छात्राओं को इतिहास , निबन्ध एवं सामान्य अध्ययन के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा दी गई जानकारी।

पीलीभीत मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत जनपद में यूपीएससी/यूपीपीएससी/जेईई/एनईईटी/यूपीएसएसएससी/एसएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों हेतु निःशुल्क कक्षाओं का संचालन ड्रमण्ड राजकीय इण्टर कॉलेज में शिक्षकों/अधिकारियों का गठित पैनल के द्वारा नियमित कक्षाऐं संचालित की जा रही है। इसी क्रम में आज शनिवार को तहसील दिवस से पूर्व जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा प्रातः 8ः30 बजे से 10ः00 के मध्य सिविल सेवा परीक्षा हेतु इतिहास, निबन्ध एवं सामान्य अध्ययन जैसे विषयों पर के सम्बन्ध में अभ्यर्थियों को पढ़ाया गया। इस दौरान उन्होंने अभ्यर्थियों को प्रोत्साहित करते हुये कहा कि…

पीलीभीत :मस्जिद में तैनात इमाम ने कोतवाली पहुंचकर देह व्यापार करने बाली महिला व उसके पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।

पीलीभीत / पूरनपुर :देह व्यापार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला सहित एक व्यक्ति को मौके से दबोच लिया। पुलिस के जाने के बाद शक के आधार पर मस्जिद के इमाम को गाली गलौज की।मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।कोतवाली क्षेत्र में एक मस्जिद है।उस मस्जिद के पास एक प्लाट है।उस प्लॉट पर साहूकारा का एक युवक व उसकी पत्नी देह व्यापार का धंधा करती है।जिसका असर आस-पड़ोस के घरों में रह रही महिलाओं पर पड रहा है।तीन जून को सूचना पर पुलिस ने प्लाट पर छापा…

पीलीभीत: मांग पूरी ना होने पर विवाहिता को घर से निकाला ।

पीलीभीत /पूरनपुर: कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर कला निवासी एक युवती ने बताया कि उसकी शादी कुछ माह पहले गांव के ही एक युवक के साथ हुई थी।उसने बताया कि शादी के दौरान उसके परिवार वालों ने अपने सामर्थ्य अनुसार दहेज दिया।लेकिन दहेज लोभी संतुष्ट नहीं हुए और शादी के कुछ ही महीनों बाद उससे चार पहिए वाहन व नगदी लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।विवाहिता ने मायके की हालत ठीक ना होने की बात कहते हुए दहेज लाने से इंकार कर दिया।इसके बाद ससुरालियों का जुल्म और बढ़ गया।मामूली…

पीलीभीत: माँ गोमती की अविरल धारा के पुररूद्वोर हेतु 24 वें दिन जिलाधिकारी ने 3 से 4 किमी0 तक की गोमती पदयात्रा कर कार्यों का किया निरीक्षण।

पीलीभीत जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा माँ आदि गंगा गोमती की अविरल धारा के पुरनौद्वार एवं स्वच्छ कराने हेतु संचालित मनरेगा महाअभियान के तहत आज 22वें दिन पद यात्रा कर कराये जा रहे कार्यों को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान माँ गोमती नदी में मार्ग स्थल ग्राम पंचायत शाहबाजपुर से त्रिवेणी घाट होते हुए थरवाने तक भ्रमण कर जायजा लिया गया। पदयात्रा के दौरान उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि नदी के किनारे स्थित सभी प्रकार की भूमि की गाटा संख्या और किसानों के नाम की सूची तैयार कर उपलब्ध कराई…

पीलीभीत : लखनऊ से आई एएसपी मोहिनी पाठक ने नुक्कड़ नाटक एवं एलईडी के माध्यम से 112 नंबर का किया प्रचार प्रसार ।

पीलीभीत : कल दिनाँक 02.06.2022 को लखनऊ से अपनी टीम के साथ आई एएसपी मोहिनी पाठक ने नुक्क्ड़ नाटक, एलईडी वैन के द्वारा थाना माधौटांडा क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सुंदरपुर, माधौटांडा व पीलीभीत में रेलवे स्टेशन के पास 112 के सम्बंध में सहायता उसके लाभ सायबर क्राइम व अन्य सुविधाओं के बारे में प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक किया गया। जिसमें एएसपी 112 लखनऊ, प्रभारी निरीक्षक मीडिया सेल लखनऊ, प्रभारी 112 पीलीभीत, एसएचओ माधौटांडा व अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

पीलीभीत : कौशल विकास मिशन द्वारा बिभिन्न ट्रेड्स में आवासीय प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित ।

पीलीभीत : उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, फिटर, इलेक्ट्रॉनिक, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल से आई0टी0आई0/इंजीनियरिंग में डिप्लोमा की शैक्षिक योग्यता रखने वाले अभ्यार्थियों को 45 दिवसीय पूर्ण आवासीय एवं निःशुल्क सूर्यमित्र प्रशिक्षण दिये जाने की योजना संचालित है। उक्त 45 दिवसीय प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरान्त प्रशिक्षुकों को देश की विभिन्न सौर ऊर्जा कम्पनियों में रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं तथा प्रशिक्षार्थी अपना स्वरोजगार भी कर सकते है। आवेदकों की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष होनी चाहिए। प्रशिक्षण हेतु प्रतिभाग करने के लिए इच्छुक प्रशिक्षार्थी मोवाइल…

पीलीभीत :पूरनपुर में कई वर्षों से अवैध रूप से संचालित हो रहा था नर्सिंग होम किया गया सील।

पीलीभीत पूरनपुर। क्षेत्र में फर्जी नर्सिंग होम क्लीनिक और झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार है। अभी तक मिलीभगत के चलते फर्जी क्लीनिक और नर्सिंग होम संचालित हो रहे थे। पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। कई दिनों से स्वास्थ्य विभाग झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान चला रहा है।पूरनपुर में भी पिछले कई वर्षों से बिना दस्तावेज और डॉक्टरों के अक्षय मेमोरियल नर्सिंग होम संचालित हो रहा था। लगभग एक पखवाड़े पहले यह एसीएमओ हरिदत्त नेमी ने इस क्लीनिक का निरीक्षण किया था जिसमें पंजीकरण के…

पीलीभीत:जनपद में कुल 1189.07 करोड़ के कुल निवेश करने वाले 15 उद्यमियों को ग्राउण्ट ब्रेकिंग मनी-3 समारोह कार्यक्रम में किया गया सम्मानित।

पीलीभीत: प्रधानमंत्री जी के द्वारा तृतीय ग्राउण्ड ब्रेकिंग समारोह कार्यक्रम आज इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित किया गया। जिसका सजीव प्रसारण जनपद में गांधी सभागार में आयोजित कार्यक्रम के अन्तर्गत मा0 विधायक बरखेडा श्री प्रवक्तानन्द जी, जिलाधिकारी पुलकित खरे की उपस्थिति में उद्यमियों के साथ देखा एवं सुना गया। इस अवसर पर मा0 विधायक जी ने उद्यमियों को प्रोत्साहित करते हुये कहा कि मा0 प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में औद्योगिक विकास हेतु संचालित योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य किया गया है। जनपद के सभी उद्यमी…

पीलीभीत : उत्तर प्रदेश के उत्थान में तत्पर प्रदेश स्तर का अग्रणी, रिमोट सेन्सिंग एप्लीकेशन्स वैज्ञानिक संस्थान।

पीलीभीत : रिमोट सेन्सिंग एप्लीकेशन्स सेंटर, लखनऊ में एक स्वायत्तशासी संस्था के रूप में स्थापित है। प्रारम्भ से ही वायुवीय तथा उपग्रहीय संवेदन तकनीक एवं पारम्परिक तकनीकों के समन्वय से इस केन्द्र द्वारा उत्तर प्रदेश के विभिन्न प्राकृतिक संसाधनों सम्बन्धी अध्ययन किये जाते रहे हैं। प्रदेश के चहुँमुखी विकास में योगदान देने हेतु इस केन्द्र द्वारा भू-सम्पदा, जल संसाधन, वन एवं कृषि सम्पदा, मृदा भूमि उपयोगिता/भूमि आच्छादन तथा नगरीय संरचना सम्बन्धी कोष्ठांे में अनेक बहुमूल्य आँकड़े सृजित किये गये हैं। केन्द्र की कार्यप्रणाली प्रमुखतः दो प्रारूपों में सम्पादित की गयी।…

पीलीभीत : सत्यदीप गुप्ता को भारत की सबसे ऊंची चोटी कंचन जंगा 8586 उनका अभिनंदन एवं स्वागत किया गया।

पीलीभीत लक्ष्य डिग्री कॉलेज पूरनपुर में सत्यदीप गुप्ता को भारत की सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा 8586 मीटर तय करने पर उनका अभिनंदन एवं स्वागत किया गया । स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से शैलेंद्र गुप्ता सभासद एवं राकेश गुप्ता उप जिलाधिकारी ने पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया। डिग्री कॉलेज के अध्यक्ष रवि गुप्ता ने और एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता जी ने स्मृति चिन्ह प्रदान किया । वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष हर्ष गुप्ता ने स्मृति चिन्ह प्रदान किया।रोटरी क्लब पूरनपुर ग्रीन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ डीके गुप्ता…

पीलीभीत : थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव बारी भुजिया में गुरु कृपा मेडिकल स्टोर का शुभारंभ किया गया

पूरनपुर। थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव बारी भुजिया में गुरु कृपा मेडिकल स्टोर का शुभारंभ किया गया। डॉ अमित कुमार कुशवाहा चेस्ट स्पेशलिस्ट ने मेडिकल का फीता काटकर शुभारंभ किया।इस मौके पर डॉ कुशवाहा ने निशुल्क ओपीडी देख कर परामर्श दिया।उन्होंने बताया कि क्षेत्र में मेडिकल स्टोर खुलने से लोगों को आसानी से दवाइयां मिल जाएंगी।इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित,डॉ अनुज कुमार,डॉ रामचंद्र मौर्य,डॉ अरविंद कुशवाह,रामनिवास कुशवाहा,बादाम सिंह कुशवाहा,शेर सिंह कुशवाहा, रामनरेश कुशवाहा,राम विनोद कुशवाहा, बग्गा सिंह,उरविंदर सिंह,बुध सिंह,जीत सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

पीलीभीत : पत्रकारिता दिवस पर अधिकारियों ने किया सम्मानित।

पीलीभीत पूरनपुर। हिंदी पत्रकारिता दिवस पर अफसरों ने पूरनपुर तहसील सभागार में पूरनपुर प्रेस क्लब के पत्रकारों को सम्मानित किया। इस दौरान कलमकारों के उज्जवल भविष्य की कामना कर निरंतर सच का साथ देने की भी बात कही गई। कार्यक्रम में प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष, नेकी की दीवार व रोटरी क्लब रॉयल्स के संस्थापक सहित कई लोगों ने अपने विचार रखे।सोमवार हिंदी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में पूरनपुर तहसील सभागार में एसडीएम राकेश गुप्ता, सीओ वीरेंद्र विक्रम व तहसीलदार अशोक गुप्ता ने पूरनपुर प्रेस क्लब के पत्रकारों को कलम…

पीलीभीत :कैंप लगाकर निशुल्क इलाज किया गया।

पीलीभीत पूरनपुर को जूनियर हाई स्कूल पकड़िया चौराहा पूरनपुर में शैलेंद्र गुप्ता सभासद द्वारा आयोजित मेडिकल कैंप लगाया गया जिसमें करीब 180 लोगों ने हड्डियों के डॉक्टर बलविंदर सिंह के द्वारा निशुल्क परामर्श दिया गया एवं कुछ लोगों की निशुल्क जांच भी की गई यह टाइम सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चला। मरीज लगातार आते रहे। और सभी का निशुल्क इलाज किया गया आगे भी इसी तरह के कैंप लगाए जाएंगे।कैंप में मुख्य रूप से डॉक्टर बलविंदर सिंह, सुबोध सक्सेना, वीरपाल सिंह राठौर, अवनीश सक्सेना, बृजेश शुक्ला…

पीलीभीत : अभ्युदय योजना के अन्तर्गत जिलाधिकारी ने छात्र/छात्राओं को दर्शन, कल्चर, निबन्ध लेखन के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा दी गई जानकारी।

पीलीभीत : मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत जनपद में यूपीएससी/यूपीपीएससी/जेईई/एनईईटी/यूपीएसएसएससी/एसएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों हेतु निःशुल्क कक्षाओं का संचालन ड्रमण्ड राजकीय इण्टर कॉलेज में शिक्षकों/अधिकारियों का गठित पैनल के द्वारा नियमित कक्षाऐं संचालित की जा रही है। इसी क्रम में आज शनिवार को थाना दिवस से पूर्व जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा प्रातः 8ः30 बजे से 10ः00 के मध्य सिविल सेवा परीक्षा हेतु दर्शन, कल्चर जैसे विषयों पर निबन्ध लेखन एवं सामान्य अध्ययन के सम्बन्ध में अभ्यर्थियों को पढ़ाया गया। इस दौरान बच्चों द्वारा भी विभिन्न…

पीलीभीत : उद्योग एवं उधम प्रोत्साहन निदेशालय द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों हेतु तकनीकी कुशलता बढ़ाने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन ।

पीलीभीत : उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय उ0प्र0 अनु-9 उ0प्र0 द्वारा जनपद हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों में तकनीकी कुशलता बढ़ाने हेतु एक सामूहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जायेगा। अन्य पिछडा वर्ग के व्यक्तियों हेतु प्रशिक्षण की यह योजना सूक्ष्म लघु एवं उद्यम विभाग द्वारा योजनान्तर्गत प्रशिक्षण चार माह की अवधि का प्रशिक्षण सत्र चलाया जाना प्रस्तावित है। जिसमें पुरूष अभ्यर्थियों के लिये प्लबर तथा महिलाओं के लिये ब्यूटी पार्लर टेªड में चयन उपरान्त प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षणार्थियों के चयन के सम्बन्ध मेें 30 प्रतिशत महिलाओं…

पीलीभीत : दिव्यांग अनुसूचित एवं अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों हेतु विभिन्न ट्रेड्स में प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित ।

पीलीभीत : उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय उ0प्र0 अनु-9 उ0प्र0 द्वारा जनपद हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु अनुसूचित जाति-जनजाति सवप्लान योजनान्तर्गत हेतु चार माह का सामूहिक प्रशिक्षण जिला उद्योग एवं उद्यमिता विकास केन्द्र पीलीभीत के माध्यम से चलाया जना है। प्रशिक्षण हेतु निर्धारित टेªड प्लम्बर एवं ब्यूटी पार्लर आदि का प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षार्थियों के चयन के सम्बन्ध में 33 प्रतिशत महिलाओं की एवं 04 प्रतिशत दिव्यांगजनों का चयन किया जाना अनिवार्य है। प्रशिक्षण हेतु अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता जूनियर हाई स्कूल, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, दिव्यांग प्रमाण पत्र, एक…

पीलीभीत : हज जाने बाले यात्रियों को टीकाकरण कराने के आदेश जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ।

पीलीभीत : शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पीलीभीत द्वारा मदरसा प्रबन्धक/प्रधानाचार्य, मदरसा सरचश्में हिदायत अल जामियातुल रजबिया मदीनतुल इस्लाम प्रशिक्षण केन्द्र मो0 भूरे खां पीलीभीत हज यात्रियों का टीकाकरण कराने के निर्देश दिये गये। पूर्व की वर्षो की भांति इस वर्ष 2022 की यात्रा पर जनपद से जाने वाले हज यात्रियों को मेनिनजाइटिस सीजलन इन्फलूएन्जा वैक्सीन कराया जाये। जनपद के लगभग 45 हज यात्रियों के प्रशिक्षण तथा वैक्सीनेशन के कार्यक्रमों के समय आने वाले प्रशिक्षणार्थियों के लिए उपयुक्त हाल तथा वाहन पार्किंग/प्रसाधन एवं पेयजल…

पीलीभीत: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार का किया गया औचक निरीक्षण।

पीलीभीत जिलाधिकारी पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी द्वारा कल देरशाम जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी द्वारा बैरक के निरीक्षण के दौरान कैदियों से बातचीत करते हुये उनकी समस्याओं का संज्ञान लेते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा जेल में सुरक्षा व्यवस्था का जायजाल लिया गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि मानक के अनुरूप कैदियों को समस्त सुविधायें उपलब्ध कराई जाये। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देशित करते हुये कहा कि उन्नयन कार्यक्रम…

पीलीभीत :महिला कल्याण विभाग पीलीभीत द्वारा मिशन शक्ति 4.0 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

पीलीभीत जिलाधिकारी के निर्देशानुसार विकास खण्ड बीसलपुर में महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ती 4.0 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं एवं समुह(UPSRLM) की महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में निम्न प्रकार से जानकारी दी गई । जिला प्रोबेशन अधिकारी पीलीभीत द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया जैसे उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के सन्दर्भ में जानकारी देते हुए बताया गया कि कोविड-19 से प्रभावित बच्चों को उ0प्र0…