जौनपुर : मछलीशहर में अमृत महोत्सव में नगर के एवं ग्रामीण के सभी स्कूली बच्चों के साथ इंटर कॉलेज में मनाया गया

देश अपनी स्वाधीनता का 75 वा वर्षगांठ मना रहा है। इसी उपलक्ष्य में 19 नवंबर महारानी लक्ष्मी बाई जी के जन्म दिवस से अमृत महोत्सव का कार्यक्रम सभी वीरांगनाओं, सेनानियों और शहीदों के नाम मनाया जा रहा है l आज इस कार्यक्रम का समापन अमृत महोत्सव समिति मछलीशहर के नेतृत्व में इंटरमीडिएट कॉलेज मछलीशहर में हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता काशी प्रांत के प्रचारक श्री रमेश जी और कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री राम अभिलाष पाल जी रहे। इस कार्यक्रम मछलीशहर तहसील के प्रत्येक गाँव से देशभक्त एकत्रित होकर एक…

जौनपुर : शौचालय के पास से प्रतिबंधित मांस बरामद

जौनपुर ; कोतवाली क्षेत्र के मजडीहां गाँव में युवक की सूचना पर पुलिस ने शौचालय के समीप से बोरी में रखा प्रतिबंधित मांस बरामद किया। पुलिस सूचना देने वाले समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। उक्त गांव निवासी सलाहुद्दीन पुत्र हसनैन ने बुधवार की सुबह पुलिस को सूचना दी कि पड़ोसी जावेद पुत्र सुहेल अहमद ने प्रतिबंधित जानवर काटकर उसका मांस रखा है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जावेद के मकान की तलाशी ली। लेकिन उसके घर से कुछ बरामद नहीं होने पर सूचना देने…

जौनपुर : चोरों ने हज़ारों का समान किया पार

जौनपुर :क्षेत्र के गोल्हागौर गांव स्थित मकान के बरामदे में रखा हज़ारों रूपए का क़ीमती समान चोरों ने पार कर दिया। भुक्तभोगी द्वारा घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई। गांव निवासी संजय कुमार यादव पुत्र राम अजोर के मकान के बरामदे से चोरों ने अल्टीनेटर, उसकी ट्राली व रेडीवाटर पार कर दिया। सुबह सामान गायब देख भुक्तभोगी ने डायल 112 को सूचना देते हुए कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दी। भुक्तभोगी के मुताबिक चोरी गए सामान की कीमत 32 हजार रुपये बताई गई।

जौनपुर : विजय दिवस पर अमृत महोत्सव का समापन कार्यक्रम होगा भव्य

देश अपनी स्वाधीनता का 75 वा वर्षगांठ मना रहा है। इसी उपलक्ष्य में 19 नवंबर महारानी लक्ष्मी बाई जी के जन्म दिवस से अमृत महोत्सव का कार्यक्रम सभी वीरांगनाओं, सेनानियों और शहीदों के नाम मनाया जा रहा है l अब इस कार्यक्रम का समापन अमृत महोत्सव समिति मछलीशहर के नेतृत्व में 16 दिसंबर विजय दिवस के दिन इंटरमीडिएट कॉलेज मछलीशहर में दोपहर 12:00 बजे से प्रारम्भ होगा । इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता काशी प्रांत के प्रचारक श्री रमेश जी रहेंगे इस कार्यक्रम के संबंध में इसकी जानकारी अमृत महोत्सव…

जौनपुर में दिखा युवाओं में जोश

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर जिले में आगमन हुआ । यहां पर विजय यात्रा के तहत लगभग आधार्जन से अधिक सभाओं को संबोधित करेगें। अखिलेश यादव हेलीकाप्टर द्वारा सुबह के लगभग दस बजे पुलिस लाइन के मैदान पहुंचे । लागभग 2 बजे जफराबाद विधानसभा के धर्मापुर बाजार में एक जनसभा को सम्बोधित किया । कार्यकर्ताओं , द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया । जौनपुर के पछटिया चौराहे पर पहुंचने पर समाजवादी नेता उदयभान मौर्य द्वारा सोने का मुकुट…

जौनपुर: कब्रिस्तान पर स्टे के कारण नहीं दफन हो पा रहे जब्बार

खुटहन (जौनपुर ): खुटहन थाना क्षेत्र के सेठुआपारा गाँव निवासी 65 वर्षीय अब्दुल जब्बार गाँव की कब्रिस्तान में विवाद के चलते दूसरे दिन भी सुपुर्द ए खाक नहीं हो सके। परिजन स्थानीय प्रशासन से प्रदेश मुख्यालय तक न्याय की गुहार लगा रहे हैं। फिलहाल स्थानीय प्रशासन मामले का हल निकालने में लगा हुआ है।उक्त गांव की आबादी में कब्रिस्तान पर दो पक्षों के बीच विवाद है। मामला तरकीरकुन्निशां बनाम मो. मुस्तकीम दीवानी न्यायालय सिविल डिविजन कोर्ट में विचाराधीन है। जहां से कब्रिस्तान की जमीन पर स्थगन आदेश जारी है।मुस्तकीम पक्ष…

जौनपुर: शाहगंज रेलवे माल गोदाम से ट्रक चोरी

शाहगंज(जौनपुर) : स्थानीय रेलवे माल गोदाम परिसर से गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने ट्रक को पार कर दिया। भुक्तभोगी ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी है पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।क्षेत्र के कौड़िया गांव निवासी दिनेश कुमार पुत्र बाबूराम की ट्रक संख्या यूपी 45 टी 7537 को चालक ने गुरुवार की रात रेलवे माल गोदाम परिसर में खड़ी करके होटल पर खाना खाने गया लौटा तो देखा कि ट्रक गायब थी। मामले की जानकारी भुक्तभोगी ने कोतवाली पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस…

जौनपुर: युवक को पीटने वाले सात मनबढ़ों पर मुकदमा दर्ज

शाहगंज(जौनपुर) : कोतवाली क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव में युवक को मारपीट कर घायल करने वाले सात मनबढ़ युवकों पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है।उक्त गांव निवासी सुधाकर (21) पुत्र सुभाष चंद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह शुक्रवार की सुबह गांव के प्राथमिक विद्यालय की तरफ किसी काम से गया था। जहां पर पहले से ही मौजूद सात की संख्या में गांव के ही मनबढ़ युवकों ने उसे लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया।…

जौनपुर : नयी सब्जी मंडी मछलीशहर का निरीक्षण करने पहुँचे मछलीशहर के नए प्रभारी निरीक्षक श्री अवनीश राय जी

आज सुबह 7:20am मछलीशहर के नए प्रभारी निरीक्षक श्री अवनीश राय जी मंडी का निरीक्षण करने पहुचे। जिससे किसानों और दुकानदारों के साथ जनता में भारी उत्साह है। और मछलीशहर के तहसील क्षेत्र को जाम से मुक्त करने और साथ ही किसान भाइयों की सबसे बड़ी समस्या अपने सौदे को बेचने के लिए कमीसन देना पड़ता था उस कमीसनखोरी से मुक्त करने का वादा किया है। इससे सभी जनता, किसान भाइयों और दुकानदार भाइयों ने उन्हें धन्यवाद दिया है।

जौनपुर: बसपा छोड़कर कांग्रेसी हुए विक्रम ,कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

शाहगंज(जौनपुर): बहुजन समाज पार्टी के जिला संयोजक रहे विक्रम सिंह विक्की ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के सामने सदस्यता ग्रहण की। विक्रम सिंह बसपा छोड़कर हाथ के साथ हो गए।बसपा में लंबे समय से सक्रिय जिले की राजनीति में शाहगंज के निवासी विक्रम सिंह विक्की ने वर्ष 2000 में बसपा की सदस्यता ग्रहण की थी बूथ स्तर से विधानसभा और फिर जिला स्तर पर पार्टी के विभिन्न पदों पर काम किया। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में वे पार्टी से टिकट…

जौनपुर : मछलीशहर के नगर प्रचारक को सुनियोजित योजना बना कर कुछ समुदाय विशेष के लोगो ने किया घायल

जौनपुर जिले के मछलीशहर कोतवाली के तहसील के पीछे स्थित सब्जी मंडी में आज दो समुदाय के दो व्यापारियों के बीच पार्किंग को लेकर विवाद चल रहा था। वहाँ से ऋषभ(26) जी जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर प्रचारक है कल हुई दुखद घटना को लेकर जिसमे भारत के प्रथम CDS जनरल बिपिन रावत शहीद हो गए थे उन्ही को श्रद्धांजलि देने को लेकर एक कैंडल मार्च की योजना के तहत लोगो से संपर्क करने के लिए जा रहे थे।जिन्हें पहले से घात लगाए अन्य समुदाय के लोगो ने घेर…

जौनपुर :बदलापुर कम्पनी द्वारा सड़क पर अवरोधक के रूप में रखे मिट्टी के ढूह से बाइक सवार घायल

जौनपुर । बक्शा थाना क्षेत्र के महिमापुर खुर्द गांव के समीप हाइवे पर निर्माण कम्पनी द्वारा रखें मिट्टी के ढुहे से टकराकर बाइक सवार एक युवक की जहां मौत हो गई वही दूसरा साथी अस्पताल में जीवन मृत्यु से जूझ रहा है।बदलापुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर कोटिला गांव निवासी 35 वर्षीय आशुतोष मिश्र पल्सर बाइक से रात्रि करीब 12 बजे बदलापुर से जौनपुर की तरफ आ रहे थे। बाइक के पीछे उसी गांव निवासी 32 वर्षीय विकास मिश्र भी बैठे थे। बाइक सवार थाना क्षेत्र के महिमापुर खुर्द गांव के…

जौनपुर: पेंशन शहीद डां राम आशीष सिंह को शिक्षक एवं कर्मचारी संघ ने दिया श्रद्धांजलि

जौनपुर/खुटहन: पेंशन शहीद डां राम आशीष सिंह को शिक्षक एवं कर्मचारी ने दिया श्रद्धांजलि जौनपुर-जिले के ग्राम विकास इण्टर कॉलेज खुटहन में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के आह्वान पर शहीद हुए डॉ0 राम आशीष सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये समस्त शिक्षक एवं कर्मचारियों ने यह निर्णय लिया कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती तब तक हमारा संघर्ष लगातार जारी रहेगा।इस दौरान जिलाध्यक्ष विनय वर्मा ने कहां की पुरानी पेंशन बुढ़ापे की लाठी है जब शिक्षक और कर्मचारी 60 से 62 साल की उम्र में…

जौनपुर:सरदार सेना ने डॉ भीम राव अंबेडकर की पुण्य तिथि पर पुष्प अर्पित कर उनके पदचिन्हों पर चलने का लिया प्रण

जौनपुर: बाबा साहब डां भीमराव अंबेडकर के बताये हुए रास्ते पर चलने की जरूरत:अरविन्द पटेल जौनपुर-जिले के सिरकोनी विकास क्षेत्र के कजगांव में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का महा परिनिर्वाण दिवस सरदार सेना के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल के नेतृत्व में मनाया गया!इस दौरान संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये गये और दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई इसके बाद जिलाध्यक्ष ने बताया कि समाज में फैल रही कुरीतियों का विरोध करते हुए आपसी भाईचारा व एकजुटता…

जौनपुर: लेखपाल ने कहा की घुस नही दिया तो आवास भूल जाओ यह मेरा रेट ही है..

.जौनपुर। बदलापुर तहसील के हरिदास पट्टी गांव में तैनात हल्का लेखपाल सनन्दन भट्ट ने उक्त गांव निवासी ओम नारायण तिवारी पुत्र राम शिरोमणि तिवारी से प्रधानमंत्री आवास के लिए रिपोर्ट लगाने हेतु ₹8000 की रिश्वत लिया। इस के संदर्भ में वायरल वीडियो में लेखपाल यह कहते हुए देखा जा सकता है कि ₹8000 तो मेरा रेट ही है किसी से पूछ लो। 3000 दे दिए हो 5000 और दे देना तुम्हारा आवास बन जाएगा।जिस प्रधानमंत्री आवास के लिए केंद्र और राज्य सरकारें पारदर्शिता का दंभ भरते नहीं थकतीं, उसी प्रधानमंत्री…

जौनपुर: आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रम के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा

जौनपुर: आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में आज मछलीशहर के माधव बस्ती में तिरंगा शोभा यात्रा निकाला गया। जिसमें समाज के सभी लोगो ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। मातृ शक्तियों ने अपने देश के लिए दिये गए सर्वोच्च बलिदानों का स्मरण किया और उन्हें श्रद्धा पूर्वक श्रद्धांजली दी। और सभी लोगो ने भारत माता की आरती के पश्चात संगठित भारत, स्वच्छ भारत व भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए संकल्प लिया। इस दौरान उमराना मोहल्ले की गलियां अमर शहीदों के नारे व भारत माता की जयकरो से गूँजती रही। सवांददाता: कमल…

जौनपुर: तहसील परिसर से लेखपाल की बाइक चोरों ने की गायब

शाहगंज(जौनपुर): तहसील मुख्यालय परिसर से चोरो ने एक लेखपाल की बाइक को पार कर दी। भुक्तभोगी ने मामले की सूचना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।मंगलवार की शाम उपजिलाधिकारी नीतीश कुमार के नेतृत्व मेंसमीक्षा बैठक आयोजित किया गया था। जिसमें समीक्षा बैठक में आये मानीकला गांव निवासी लेखपाल सन्तोष कुमार बिन्द पुत्र शिवजोर बिन्द अपनी बाइक हीरो स्पलेंडर काले रंग की संख्या U P 62 BC 1361को खड़ी करके अंदर गये हुए थे ।जब शाम को वापस घर…

जौनपुर: नुक्कड़ नाटक द्वारा जल जीवन मिशन के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

आज दिनांक 01.12.2021 को भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वाधान से संचालित जल जीवन मिशन कार्यक्रम अंतर्गत आईएसए आयशा वेलफेयर सोसाइटी लखनऊ द्वारा राज्य पेयजल एवं स्वच्छता समिति उत्तर प्रदेश लखनऊ जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति व उत्तर प्रदेश जल निगम जौनपुर की देखरेख में विकास क्षेत्र सिरकोनी , धर्मापुर एवं मुफ्तीगंज के ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान की उपस्थिति में नुक्कड़ नाटक द्वारा स्वच्छ पेयजल आपूर्ति हेतु पाइप लाइन के माध्यम से हर घर जल की उपलब्धता जल संचयन जल संरक्षण जल संवर्धन, जल जनित बीमारियां,अंशदान…

जौनपुर: चोरी की पिकअप लेकर भाग रहे बदमाशों की वाहन पेड़ से टकराई परिचालक की मौत चालक फरार

शाहगंज(जौनपुर): मंगलवार की सुबह लगभग 6 बजे तेज़ रफ़्तार से पिकअप लेकर भाग रहे दो युवक की टक्कर इमरानगंज बाजार में सड़क किनारे पेड़ से हो गयी जिसमे खलासी अज्ञात 25 वर्ष की मौके पर मौत हो गई तथा चालक मौके देख अपने साथी व वाहन को छोड़ कर फरार हो गया।बताता जाता है क्षतिग्रस्त पिकअप जौनपुर के जलालपुर थाने में 3 दिन पूर्व पिकअप चोरी की कम्प्लेन दर्ज कराई गई थी पुलिस मामले की छानबीन ही कर रही थी कि उक्त चोरी गयी पिकअप शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के इमरानगंज…

जौनपुर : समस्त संसार एक परिवार की भावना से ही उन्नति संभव -सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज

जौनपुर : “परमात्मा यदि हमारा अपना है तो इसका रचा हुआ संसार भी हमारा अपना ही है। यह परमात्मा सबका आधार है। हर एक में ब्रह्मांड के कण-कण में इसी का वास है। ऐसा भाव जब हृदय में बस जाता है तब किसी अन्य वस्तु अथवा मनुष्य में फिर कोई फर्क नजर नहीं आता। अतः हम यह कह सकते हैं कि समस्त संसार एक परिवार की भावना जीवन में धारण करने से ही उन्नति संभव है।”यह जानकारी स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने वर्चुअल रूप में आयोजित तीन दिवसीय…