प्रयागराज : थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा अवैध अफीम की खेती करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार ?

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त हण्डिया के कुशल नेतृत्व में दिनांक-17.03.2025 को थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ढोकरी कछार में हौसला प्रसाद पटेल पुत्र स्व0 रामअभिसाल पटेल निवासी ग्राम ढोकरी उपरहार थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज व नीरज पटेल पुत्र हौसला प्रसाद पटेल निवासी ग्राम ढोकरी उपरहार थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा कृषि भूमि पर अन्य फसलों के साथ अफीम पोस्ता की…

प्रयागराज : ऋणऋण वितरण कैंप का आयोजन 19 मार्च को ?

माननीय कैबिनेट मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, उत्तर प्रदेश श्री राकेश सचान की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत ऋण वितरण कैंप का आयोजन कल दिनांक 19 मार्च, 2025 को अपराहन 1:00 बजे इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन सभागार(AMA) में किया गया है, जिसमें जनपद के विशिष्ट जनप्रतिनिधि माननीय सांसद/विधायकगण द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। वितरण कैंप का आयोजन 19 मार्च को माननीय कैबिनेट मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, उत्तर प्रदेश श्री राकेश सचान की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत ऋण वितरण कैंप का…

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान , रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), एम0जी0 मार्ग, सिविल लाइंस, प्रयागराज परिसर में दिनांक 21.03.2025 को प्रातः 10ः00 बजे से वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है । उक्त मेलों में निजी क्षेत्र की लगभग 15 कम्पनियों द्वारा लगभग 4500 रिक्त पदों पर चयन की कार्यवाही की जायेगी। रोजगार मेलों में हाईस्कूल/इण्टर/स्नातक/आई0टी0आई0/डिप्लोमा/बी0टेक0 /एम0बी0ए0/बी0एड0 उत्तीर्ण, आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in(Job seeker विकल्प) पर अपना पंजीयन करके अपने समस्त अंक-पत्र एवं जाति प्रमाण-पत्र की छायाप्रति के साथ प्रतिभाग कर…

रायबरेली: अपने मांगों को लेकर एनटीपीसी श्रमिक औऱ मजदूर यूनियन संघ के लोग धरने पर बैठ गए

रायबरेली: जिले के ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र में स्थित एनटीपीसी में आज दर्जनों की संख्या में श्रमिक औऱ मजदूर यूनियन संघ के लोग धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने एनटीपीसी के खिलाफ नारेबाजी शुरू की और अनिश्चित कालीन धरना देने की बात कही। मजदूर संघ यूनियन पदाधिकारी पवन मिश्रा ने कहा की आज हम कुछ मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे। जैसे ठेकेदार लोग यहां पर मजदूरों का आधा पैसा ले लेते हैं। यहां पर प्रति मजदूर को 526 रुपये खाते में भेजा जाता है लेकिन ठेकेदार सिर्फ 270…

प्रयागराज : महिला जनसुनवाई 19 मार्च को

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य श्रीमती गीता विश्वकर्मा जी दिनांक 19 मार्च, 2025 को पूर्वाहन 11:00 बजे सर्किट हाउस प्रयागराज में महिला जनसुनवाई एवं निरीक्षण करेंगी। यह जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री सर्वजीत सिंह ने दी है। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

प्रयागराज : थाना थरवई पुलिस टीम द्वारा 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त थरवई के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना थरवई पर पंजीकृत मु0अ0सं0-57/2025 धारा-191(2)/333/115(2)/352/351(3)/109(1)/3(5) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित 03 वांछित अभियुक्त 1. अनुराग यादव उर्फ भोत्थल पुत्र स्व0 गुलाब निवासी ग्राम ढोलबझवा थाना झूंसी कमिश्नरेट प्रयागराज हालपता ननिहाल ग्राम बलीपुर थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज 2. राम नरेश यादव पुत्र स्व0 केदारनाथ 3. शैलेन्द्र यादव पुत्र जगन्नाथ निवासीगण…

अखिलेश यादव और केशव प्रसाद मौर्य में फिर ठन गई

अखिलेश यादव और केशव प्रसाद मौर्य के रिश्ते पर तू डाल-डाल मैं पात-पात कहावत एकदम सटीक बैठती है. ऐसा इसलिए क्योंकि इन दोनों नेताओं का रिश्ता एकदम गजब का ही है. दोनों एक दूसरे को नीचा दिखाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं. केशव पहले बीजेपी के यूपी अध्यक्ष रहे. उसके बाद वह डिप्टी सीएम बने लेकिन अखिलेश यादव से हमेशा ही उनका छत्तीस का आंकड़ा रहा है. दोनों ही नेता ओबीसी समाज से आते हैं. हालांकि, एक बार फिर होली के मौके पर केशव प्रसाद मौर्य और अखिलेश…

महाकुम्भ-2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को पुलिस आयुक्त प्रयागराज श्री तरुण गाबा द्वारा सम्मानित करते हुये प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार प्रदान किया गया

महाकुम्भ-2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को पुलिस आयुक्त प्रयागराज श्री तरुण गाबा द्वारा सम्मानित करते हुये प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार प्रदान किया गया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गयी। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त श्री अजय पाल शर्मा, जिलाधिकारी प्रयागराज श्री रविन्द्र मांदड़, पुलिस उपायुक्त गंगानगर/यमुना नगर/नगर/यातायात/मुख्यालय व अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

प्रयागराज नोडल जिले में आयोजित होगा युवा संसद का जिला स्तरीय कार्यक्रम I

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश– युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट-2025 (VBYP-25) के शुभारंभ की घोषणा की गई है। यह पहल विकसित भारत@2047 विज़न के अनुरूप है, जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रस्तुत किया था, जिसका उद्देश्य देश के युवाओं को नीति-निर्माण और नेतृत्व की ओर प्रेरित करना है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित किए जाने वाले विकसित भारत युवा संसद महोत्सव 2025 के तहत भारत के 301 नोडल जिला में प्रयागराज जिले को नोडल जिले के रूप में चुना…

प्रयागराज पतंग उड़ाने में प्रयोग किए जाने वाले चाइनीज मांझे का निर्माण, भण्डारण, क्रय-विक्रय एवं उपयोग पूर्णतः प्रतिबन्धित है

जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ ने कहा है कि पतंग उड़ाने में प्रयोग किए जाने वाले चाइनीज मांझे का निर्माण, भण्डारण, बिक्री एवं उपयोग पूर्णतया प्रतिबंधित है। ऐसा करने पर आपके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही हो सकती है। चाइनीज मांझे का प्रयोग न स्वयं करें और ना किसी अन्य को करने दे। अगर आपको किसी भी दुकान/प्रतिष्ठान पर चीनी मांझे का निर्माण, क्रय-विक्रय अथवा भंडारण किए जाने की जानकारी हो, तो इसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन अथवा स्थानीय पुलिस को दे, आपकी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। चाइनीज मांझा, नायलाॅन व मैटेलिक…

प्रयागराज : नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा पशु क्रुरता करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा दिनांक-12.03.2025 को पशु क्रुरता करने वाले 02 अभियुक्त 1.अब्दुल सफी पुत्र अब्दुल गनी निवासी ग्राम ननमई थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी 2. मो0 फिरोज पुत्र अब्दुल लैश निवासी ग्राम नासरीगंज थाना नासरीगंज जनपद रोहतास राज्य बिहार को थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत वाराणसी-कानपुर हॉइवे स्थित ग्राम…

प्रयागराज: मुक्त विश्वविद्यालय में बी एड एवं स्पेशल बी एड में प्रवेश के लिए होली के बाद करें आवेदन

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के प्रवेश सत्र 2025- 26 के लिए बी एड एवं बी एड विशिष्ट शिक्षा में प्रवेश प्रक्रिया होली के बाद प्रारंभ की जाएगी। प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम की प्रस्तावित तिथियों की घोषणा आज कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने की। बी एड एवं बी एड विशिष्ट शिक्षा प्रवेश आयोजन एवं संचालन समिति के समन्वयक प्रोफेसर पी के स्टालिन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण, आवेदन एवं शुल्क भुगतान होली पर्व के बाद 18 मार्च 2025 से प्रारंभ किया जाएगा। ऑनलाइन पंजीकरण, आवेदन एवं…

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश मंत्री राकेश सचान ने वित्तीय स्वीकृतियों एवं व्यय की प्रगति की समीक्षा की

प्रदेश के रेशम उद्योग, खादी एवं ग्रामोद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग मंत्री राकेश सचान ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत खादी एवं ग्रामोद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग से संबंधित वित्तीय स्वीकृतियों एवं व्यय की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में विभागीय कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई, जिसमें अब तक के बजट आवंटन, व्यय की स्थिति और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई। यह समीक्षा बैठक उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड मुख्यालय, तिलक मार्ग, लखनऊ के सभागार में आयोजित हुई। अधिकारियों ने…

प्रयागराज : निर्वाचन आयोग ने कानूनी ढांचे के भीतर चुनावी प्रक्रियाओं को और मजबूत करने के लिए राजनीतिक दलों के अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं को बातचीत के लिए आमंत्रित किया

भारत निर्वाचन आयोग ने सभी राष्ट्रीय और राज्यीय राजनीतिक दलों से 30 अप्रैल, 2025 तक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ), जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) या मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ), जैसा भी मामला हो, के स्तर पर किसी भी अनसुलझे मुद्दे के लिए सुझाव आमंत्रित किए हैं। आज राजनीतिक दलों को जारी एक व्यक्तिगत पत्र में, आयोग स्थापित कानून के अनुसार चुनावी प्रक्रियाओं को और मजबूत करने के लिए आपसी सहमति से निर्धारित सुविधाजनक समय पर राजनीतिक दलों के अध्यक्षों और वरिष्ठ सदस्यों के साथ बातचीत करने पर भी विचार कर रहा…

प्रयागराज : मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता तथा मंडल के सभी जिलाधिकारियों एवं सम्बन्धित अधिकारियों की उपस्थिति में मंडलीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई

सर्वप्रथम स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आवश्यक जानकारी ली गई तथा सभी जनपदों में चाइल्ड डेथ को रोकने के दृष्टिगत उनके कारणों को समझने तथा उनके निराकरण हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। मण्डलायुक्त ने सभी सम्बंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को टीकाकरण एवं किसी भी सीएचसी अथवा पीएचसी में दवाओं की आपूर्ति में कमी न होने पाए यह सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। शासन की मंशा के अनुरूप सरकारी डॉक्टरों को प्राइवेट प्रैक्टिस करने से रोकने हेतु सभी…

प्रयागराज: पुष्प प्रदर्शनी का सर्वोत्तम पुरस्कार मोतीलाल उद्यान इकाई को मिला

मंडली फल शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का समापन सोमवार को हुआ पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में 26 वर्गों में विभक्त प्रदर्शनी के विजेताओं को पुरस्कार दिया गया संपूर्ण प्रदर्शनी का प्रथम पुरस्कार प्रभारी मोतीलाल उद्यान इकाई प्रयागराज को 21000 का चेक एवं 1949 से चल रही परंपरा के अनुसार अब्दुल कादिर कप प्रदान किया गया प्रदर्शनी का द्वितीय पुरस्कार बैंड स्टैंड इकाई को चलित शील्ड एवं 11000 का नगद धनराशि दी गई तृतीय पुरस्कार के रूप में अमित पाल हेस्टिंग रोड प्रयागराज को 5100 की नगद धनराशि दी गई पुरस्कार वितरण…

प्रयागराज : पतंग उड़ाने में प्रयोग किए जाने वाले चाइनीज मांझे का निर्माण, भण्डारण, क्रय-विक्रय एवं उपयोग पूर्णतः प्रतिबन्धित है

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ ने कहा है कि पतंग उड़ाने में प्रयोग किए जाने वाले चाइनीज मांझे का निर्माण, भण्डारण, बिक्री एवं उपयोग पूर्णतया प्रतिबंधित है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा-163 के तहत चाइनीज मांझे का निर्माण, भण्डारण, क्रय-विक्रय एवं उपयोग पूर्णतः प्रतिबन्धित है। उन्होंने कहा है कि पर्यावरण संरक्षण अधिनियम-1986, भारतीय न्याय संहिता की धारा-188 तथा पशु क्रूूरता निवारण अधिनियम-1960 के तहत चाइनीज मांझे का निर्माण, भण्डारण, क्रय-विक्रय, उपयोग करने वालो के विरूद्ध सजा व आर्थिक जुर्माने का प्रावधान है। ऐसा करने वालो के विरूद्ध निर्धारित प्रावधानों के…

उत्तर प्रदेश प्रयागराज अटल आवासीय विद्यालय बेलहट कोरांव, प्रयागराज में शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु आयोजित प्रवेश परीक्षा

उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों एवं कोविड काल में निराश्रित हुए बच्चो तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के लिये पात्र बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़े जाने हेतु उनके बौद्धिक एवं शारीरिक विकास के दृष्टिगत अटल आवासीय विद्यालय में चयनित बालक एवं बालिका को हाॅस्टल सुविधा, उच्च तकनीकी शिक्षा, भोजन, पाठ्य पस्तके, यूनिफार्म तथा खेल-कूद, स्मार्ट क्लास की सुविधाएं निःशुल्क प्रदान की जाती है। माननीय मुख्यमंत्री जी के ’’महत्वाकांक्षी योजना’’ के तहत उनकी पे्ररणा से उ0प्र0 शासन…

उतरांव पुलिस टीम द्वारा 03 घण्टे के अन्दर गुमशुदा सकुशल बरामद, परिजनों को किया गया सुपुर्द

थाना उतरांव क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चकिया चांदोपारा से आज दिनांक-09.03.2025 को 01 व्यक्ति के गुमशुदा होने की सूचना पर श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में व श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त हण्डिया के कुशल नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना उतरांव पुलिस टीम द्वारा आपरेशन त्रिनेत्र के दृष्टिगत लगाये गये सी0सी0टी0वी0 कैमरों व अन्य तकनीकी माध्यमों का प्रयोग करके गुमशुदा व्यक्ति को 03 घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद किया गया । गुमशुदा व्यक्ति के सकुशल बरामदगी के उपरान्त…

प्रयागराज : पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित कर त्योहारों को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गयी ।

दिनांक-08.03.2025 को पुलिस उपायुक्त गंगानगर व सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव द्वारा आगामी त्योहार होली पर्व व रमजान माह के दृष्टिगत थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत लालगोपालगंज चौकी में विभिन्न ग्राम प्रधान, पार्षद, सभासद एवं सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित कर त्योहारों को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गयी । द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858