आजमगढ़ :: 1 फरवरी दिन रविवार को जनपद आजमगढ़ की तहसील बूढ़नपुर, के ग्राम पकड़ी बहेरा मूल निवासी और वरिष्ठ पत्रकार श्री रमेश सिंह जी पुत्र स्वर्गीय राजेन्द्र सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। यह एक अपूर्णीय क्षति प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मिडिया जगत के लिए है। लखनऊ में उपचार के दौरान आज उन्होंने अंतिम सांस ली।रमेश सिंह जी पिछले 25 वर्षों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से समाज की आवाज बुलंद कर रहे थे। उनका व्यवहार सभी के लिए अच्छा रहा। जनता के बीच उनकी एक अलग छाप…
Category: आज़मगढ़
आजमगढ़: टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर
बूढ़नपुर/आजमगढ़ केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2027 तक भारत को टीबी (ट्यूबरक्लोसिस) मुक्त करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आजमगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। बुधवार को एएनएम ट्रेनिंग सेंटर के सभागार में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान की समीक्षा की और टीबी उन्मूलन को एक ‘जन आंदोलन’ बनाने का आह्वान किया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…
आजमगढ़ : मंडलायुक्त का कठोर निर्देश, संदिग्धों और अचानक अमीर हुए व्यक्तियों पर रखी जाए पैनी नजर
आजमगढ़ :-मंडलायुक्त सभागार में मंडलायुक्त श्री विवेक की अध्यक्षता और पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री सुनील कुमार सिंह की उपस्थिति में मंडलीय कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अधिकारियों को बेहद सख्त निर्देश दिए गए।*संदिग्ध गतिविधियों और विदेशी दौरों की होगी जांच*मंडलायुक्त ने एलआईयू और खुफिया एजेंसियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों का तत्काल चिन्हीकरण किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से उन लोगों की जानकारी जुटाने को कहा जो अचानक अमीर हुए हैं या जिनके…
आजमगढ़ में यूजीसी को लेकर सड़कों पर स्वर्ण आर्मी भारत एवं रणवीर सेना का प्रदर्शन
आजमगढ़। यूजीसी के विरोध मे स्वर्ण आर्मी भारत एवं रणवीर सेना के संयुक्त तत्वधान में सड़कों पर उतरे स्वर्णों ने बड़ी संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। UGC के नये नियमों को लेकर रणवीर सेना ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, अनुच्छेद 14 के उल्लंघन का लगाया आरोप जिसके बाद जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार पाठक व प्रदेश सचिव ओंकार पाठक के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपकर यूजीसी के नए काले कानून को वापस लेने की मांग की। उनका कहना हैं कि जातिगत, धार्मिक, रंग-भेद, नस्लीय,…
आजमगढ़: पुलिस मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय जहरखुरानी व नकबजनी गिरोह का पर्दाफाश
आजमगढ़: आजमगढ़ जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कप्तानगंज पुलिस ने एक अंतर्जनपदीय जहरखुरानी और नकबजनी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान जवाबी फायरिंग में गिरोह का एक मुख्य सदस्य घायल हुआ है, जबकि दो अन्य को घेराबंदी कर पकड़ा गया।मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 28.01.2026 को थाना कप्तानगंज पुलिस की टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था और वांछित अपराधियों की तलाश में चेकिंग कर रही थी।…
आजमगढ़: बिलरियागंज में अवैध सोनोग्राफी सेंटर सीज, बिना लाइसेंस और डॉक्टर के हो रहा था संचालन
आजमगढ़। जनपद में अवैध और मानकविहीन स्वास्थ्य केंद्रों के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के आदेश पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बिलरियागंज क्षेत्र में संचालित एक अवैध सोनोग्राफी सेंटर को रंगे हाथों पकड़ते हुए तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया है।जानकारी के अनुसार, बिलरियागंज क्षेत्र में स्टेट बैंक के पास स्थित एक सोनोग्राफी सेंटर के खिलाफ गंभीर शिकायतें प्राप्त हुई थीं। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि यह सेंटर बिना किसी वैध लाइसेंस और पंजीकृत…
आजमगढ़:77 वां गणतंत्र दिवस कोयलसा और सिकहुला बुढनपुर में धूमधाम से मनाया गया
आजमगढ़: 77वें गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर आज कोयलसा ब्लॉक के पशु चिकित्सा केंद्र पर गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पशु उपचिकित्साधिकारी डॉ. सन्तोष कुमार ने अपने कार्यालय एवं चिकित्सा केंद्र परिसर में आन-बान और शान के साथ ध्वजारोहण किया।ध्वजारोहण के उपरांत डॉ. सन्तोष कुमार ने उपस्थित कर्मचारियों और क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र का असली अर्थ सेवा और कर्तव्यनिष्ठा है। उल्लेखनीय है कि डॉ. सन्तोष कुमार पर पूरे कोयलसा ब्लॉक के पशुपालकों के पशुओं के साथ-साथ अनाथ पशुशाला (गौशाला) के जानवरों…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश दिवस पर आजमगढ़ को बड़ी उपलब्धि, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में प्रदेश में दूसरा स्थान
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जनवरी 2026 आज “उत्तर प्रदेश दिवस” के शुभ अवसर पर लखनऊ में आयोजित भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जनपद आजमगढ़ को “मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान” के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदेश भर में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर जनपद को गृह मंत्री भारत सरकार एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के करकमलों से मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान जनपद आजमगढ़ द्वारा युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ने की दिशा में किए गए प्रभावी प्रयासों, योजनाओं के सफल…
आजमगढ़:-प्रतिभाओं के सम्मान से गौरवान्वित हुआ बूढ़नपुर: भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की संयुक्त गोष्ठी संपन्न
आजमगढ़: आजमगढ़ की बुढनपुर तहसील में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की आजमगढ़ एवं अम्बेडकर नगर इकाई के तत्वावधान में रविवार, 11 जनवरी को तहसील बूढ़नपुर स्थित ‘श्री श्याम पैलेस’ में एक भव्य अंतर्जनपदीय गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जहाँ पत्रकारिता की चुनौतियों पर विमर्श हुआ, वहीं समाज की विभिन्न विभूतियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित कर समाज में सकारात्मक संदेश दिया गया।समारोह के दौरान मंच पर उन प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने जिले और प्रदेश का मान बढ़ाया है। सम्मानित होने…
आजमगढ़ न्यूज़ : ग्राम पंचायत सचिवों का ऑनलाइन हाजिरी के खिलाफ प्रदर्शन
आजमगढ़ द दस्तक 24 न्यूज़ :: आजमगढ के पवई ब्लाक परिसर में आनलाइन हाजिरी के विरोध में ग्राम पंचायत सचिव एव ग्राम विकास अधिकारियों का विरोध-प्रदर्शन जारी रहा। कर्मचारी हाथ मे काली पट्टी बांध कर ग्राम पंचायत अधिकारी संघ पवई के अध्यक्ष सुशील कुमार यादव के अध्यक्षता में बैठक की। सुशील कुमार यादव ने कहा कि हम सभी कर्मचारियों के पास चार से पांच गांव की जिम्मेदारी है। हमे यात्रा भत्ता के नाम पर महज दो सौ रूपए ही दिया जाता है। ऐसे में कब हम मुख्यालय पहुंचकर हाजिरी लगाए,…
उत्तर प्रदेश: बिजली उपभोक्ताओं को बकाए पर ऐतिहासिक राहत!
*उत्तर प्रदेश: बिजली उपभोक्ताओं को बकाए पर ऐतिहासिक राहत!* *मूलधन में 25% तक और ब्याज पर 100% छूट* *ब्यूरो आजमगढ़:* दस्तक समाचार उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए 1 दिसंबर 2025 से एक विशेष ‘बिजली बिल राहत योजना’ शुरू की है। यह योजना 28 फरवरी 2026 तक चलेगी, जिसका उद्देश्य बकाया बिजली बिलों को निपटाने में उपभोक्ताओं की मदद करना और विभाग की राजस्व वसूली को बढ़ाना है।आज, बिजली विभाग के *एसडीओ (SDO) सिकहुला* सत्य कुमार व JE सुधाकर यादव* ने एक…
आज़मगढ़: ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के तहत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित, उपहार पाकर खिल उठे परिजन
आज़मगढ़:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 नवम्बर 2025 जनपद में मंगलवार को जिला महिला चिकित्सालय में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान डॉ. मौर्या ने नवजात बेटियों एवं उनके परिवारजनों को उपहार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि “बेटियों का जन्म केवल एक खुशी नहीं, बल्कि समाज के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है। हर बेटी सम्मान की हकदार है और उसका जन्म…
अखिलेश यादव पर भड़के निरहुआ, वायरल हो गई खबर
आजमगढ़ पहुंचे पूर्व सांसद और भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने सोमवार (17 नवंबर) को सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर करारा हमला बोला. उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में खेसारी लाल यादव का जैसा हश्र हुआ, वैसा ही हश्र उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव का भी होने वाला है. निरहुआ ने दावा किया कि जनता को मंदिर और सनातन पर टिप्पणी करने वाले नेता बिल्कुल पसंद नहीं आते. बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत को लेकर हो रहे विवादों पर भी निरहुआ ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा…
आजमगढ़ :हत्या की नियत से मारपीट करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार ?
आजमगढ़ बरदह थाना क्षेत्र में हत्या की नियत से मारपीट करने वाले तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बरदह पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई।वादी विपिन पुत्र स्व0 स्वामीनाथ निवासी ग्राम हदिसा दयालपुर द्वारा थाना बरदह को सूचना दी गई कि दिनांक 03.11.2025 को समय करीब 08.00 बजे रात्रि में गांव के प्रभु राजभर, विशाल राजभर, धर्मेन्द्र राजभर एवं अन्य साथियों ने पुरानी रंजिश में लाठी-डण्डे से…
गौशाला निरीक्षण: आजमगढ़ जिलाधिकारी ने व्यवस्थाएं जांची, दिए सुधार के निर्देश
दस्तक न्यूज़ ब्यूरो आजमगढ़: ज़िले में गौ संरक्षण की व्यवस्थाओं को परखते हुए जिलाधिकारी (DM) श्री रविंद्र कुमार ने आज (01 नवम्बर) तहसील बुढ़नपुर के ब्लॉक कोयलसा अंतर्गत हुंसेपुर सनूप ग्राम स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने गौशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। पर्याप्त भूसा और चारा, फिर भी सफाई पर जोरनिरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि गौशाला में कुल 66 गोवंश संरक्षित हैं। उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि गौशाला में पानी और भूसा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध…
आजमगढ़ :छठ पूजा के दिन दर्दनाक हादसा,पोखरी में डूबने से युवक की मौत
आजमगढ़। छठ पूजा के पावन अवसर पर अतरौलिया थाना क्षेत्र में एक बहुत हीं दिल झकझोर देने वाला दर्दनाक हादसा हो गया। पवित्र स्थान पौहारी की सरैया स्थित एक पोखरी में नहाते समय 18 वर्षीय युवक शुभम सिंह की डूबकर मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, कबीरुद्दीनपुर गांव निवासी शुभम सिंह (18) अपने परिजनों के साथ बाबा पौहारी जी के स्थल पर मान्यता के अनुसार कड़ाही चढ़ाने गया था। सुबह लगभग 10 बजे जब परिवार के सदस्य पूजा-पाठ आदि कार्यक्रम में व्यस्त थे, तभी शुभम 18 वर्षीय स्नान करने के लिए…
आज़मगढ़ : छठ पूजा की धूम, 925 घाटों पर श्रद्धालुओं ने दिखाई आस्था, डीएम ने की शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील
आज़मगढ़। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि जनपद में कुल 925 स्थानों पर लोक आस्था का महापर्व छठ श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है उन्होंने कहा कि यह पर्व सूर्य उपासना और आस्था का प्रतीक है, जिसे लोग अत्यंत उत्साह और अनुशासन के साथ मना रहे हैं।डीएम ने बताया कि मंगलवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठ महापर्व का विधिवत समापन किया जाएगा। प्रशासन द्वारा सभी घाटों पर सुरक्षा और स्वच्छता की व्यापक व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी…
आजमगढ़:गणेश शंकर विद्यार्थी जयंती पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने के.सी.एम. जूनियर हाई स्कूल कंधरापुर में की संगोष्ठी
आजमगढ़ ::-आजमगढ़ के कंधरापुर थाना के पास भारत की स्वतंत्रता में अहम योगदान निभाने वाले व अपनी लेखनी के द्वारा पत्रकार जगत को नई दिशा देने वाले गणेश शंकर विद्यार्थी के जयंती पर के.सी.एम. जूनियर हाई स्कूल कंधरापुर में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्देशन पर आजमगढ़ जिला कार्यकारिणी ने संगोष्ठी का आयोजन किया । गणेश शंकर विद्यार्थी का जीवन संघर्ष भरा रहा और वह आजादी की लड़ाई में भगत सिंह चंद्रशेखर आजाद के साथ काम करते हुए अपनी लेखनी के द्वारा क्रांति की अलख को लगातार…
आजमगढ में दीपावली पर मानवता का संदेश: रविन्द्र कुमार ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुज़ुर्गों संग मनाई खुशियाँ
आज़मगढ़:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अक्टूबर 2025 दीपावली के पावन पर्व पर जहाँ लोग अपने परिवार के साथ खुशियाँ मना रहे हैं, वहीं आजमगढ़ के बघौरा इनामपुर, तहसील निज़ामाबाद स्थित वृद्धाश्रम में एक संवेदनशील दृश्य देखने को मिला। समाजसेवी रविन्द्र कुमार ने यहाँ पहुँचकर वृद्धजनों के साथ समय बिताया और उन्हें त्योहार की खुशियों में शामिल किया। रविन्द्र कुमार ने आगामी सर्दी को देखते हुए वृद्धाश्रम के सभी निवासियों को गर्म कपड़े, बेडशीट, फल और मिठाई वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने वृद्धजनों से आत्मीय संवाद किया तथा उनके ख़ान-पान,…
आजमगढ़:समाजवादी छात्र सभा आज़मगढ़ द्वारा भव्य पीडीए महापंचायत का आयोजन
आज़मगढ़:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अक्टूबर 2025 आज आज़मगढ़ में समाजवादी छात्र सभा के तत्वावधान में एक भव्य पीडीए (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) महापंचायत का आयोजन किया गया। इस आयोजन में हजारों की संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता, छात्र और युवाओं ने भाग लेकर समाजवादी आंदोलन के प्रति अपनी निष्ठा और एकजुटता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाबू सिंह कुशवाहा सांसद, जौनपुर एवं धर्मेन्द्र यादव सांसद आज़मगढ़, विनीत कुशवाहा समाजवादी छात्र सभा प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ नवल किशोर शाक्य पूर्व प्रत्याशी फर्रुखाबाद तथा…
