प्रयागराज:नगर पंचायत कोरांव मे भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष के द्वारा पांच मंडल अध्यक्ष को किया गया सम्मानित

प्रयागराज:आज नगर पंचायत कोरांव में विधानसभा कोरांव के पांचो मण्डल अध्यक्षों को हमारे जिले के माननीय जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री विभवनाथ भारतीय जी द्वारा सभी 5 मण्डल अध्यक्षों के तीन साल कार्यकाल पूरा होने पर सभी को सम्मनित किया ( 1 ) कोरांव मण्डल अध्यक्ष श्री संजय सिंह पटेल जी ( 2 ) अयोध्या मण्डल अध्यक्ष श्री रवि शंकर दुबे जी ( 3 ) बड़ोखर मण्डल अध्यक्ष श्री रेवती पाल जी ( 4 ) लेडियारी मण्डल अध्यक्ष श्री श्याम बाबू केशरी जी ( 5 ) कोहड़ार मण्डल अध्यक्ष श्री गोविन्द…

प्रयागराज-दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत शिक्षण संस्थान पात्र छात्र-छात्राओं के आवेदन पत्रों को 15 नवम्बर के अन्दर प्रत्येक दशा में आनलाइन अग्रसारित करना सुनिश्चित करें

प्रयागराज-दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत शिक्षण संस्थान पात्र छात्र-छात्राओं के आवेदन पत्रों को 15 नवम्बर के अन्दर प्रत्येक दशा में आॅनलाइन अग्रसारित करना सुनिश्चित करें प्रयागराज-जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी इन्द्रसेन सरोज ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि वर्ष 2022-23 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत छात्र/छात्राओं द्वारा आॅन-लाइन किये गये आवेदन पत्रों को शिक्षण संस्थाओं द्वारा अग्रसारित किये जाने की अन्तिम तिथि शासन द्वारा दिनांक 15 नवम्बर, 2022 निर्धारित की गयी है। उन्होंने जनपद के शिक्षण संस्थाओं को सूचित किया है कि पात्र छात्र-छात्राओं के आवेदन पत्रों को दिनांक 15…

प्रयागराज-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सामान्य निर्वाचन नगरीय निकाय को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न

प्रयागराज-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सामान्य निर्वाचन नगरीय निकाय को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न प्रयागराज-जिलाधिकारी ने प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों को सौंपे गये अपने-अपने दायित्वों को समय से सुनिश्चित करायें जाने के दिए निर्देश जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में सामान्य निर्वाचन नगरीय निकाय को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रभारी/सहायक प्रभारी…

गौतमबुद्ध नगर : ट्रेड फेयर में किया मुख्य सचिव ने यूपी पवेलियन का शुभारंभ, आई लव ग्रेटर नोएडा का सेल्फी प्वाइंट भी बनाया

गौतमबुद्ध नगर: कल ट्रेड फेयर में किया मुख्य सचिव ने यूपी पवेलियन का शुभारंभ, आई लव ग्रेटर नोएडा का सेल्फी प्वाइंट भी बनाया सोमवार को विश्व व्यापार मेले में नोएडा और ग्रेटर म डायरेक्टर ऑफ इंडस्ट्रीज (यूपी ) मयूर माहेश्वरी, नोएडा- ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी व यीडा के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह की मौजूदगी में यूपी पवेलियन का सोमवार को शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने नोएडा- ग्रेटर नोएडा के स्टॉल का जायजा लिया।  रितु माहेश्वरी ने दुर्गा शंकर मिश्र को दी जानकारीनोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की…

गौतमबुद्ध नगर : लॉन्च करने वाली है यमुना अथॉरिटी होटलों और इंडस्ट्री के लिए प्लॉट स्कीम

गौतमबुद्ध नगर : लॉन्च करने वाली है यमुना अथॉरिटी होटलों और इंडस्ट्री के लिए प्लॉट स्कीम यमुना अथॉरिटी YEIDA जल्दी ही इन प्रॉजेक्ट के लिए प्लाट स्कीम निकालने जा रही है। स्कीम निकलने के लिए जरूरी प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। इसके लिए ब्रोशर भी छापे जाएंगे। यह स्कीम ऑनलाइन लॉन्च होगी। मिक्स लैंड यूज स्कीम में दस-दस एकड़ के प्लॉट होंगे। इसमें इंडस्ट्री लगाने, वर्कर का घर बनाने और वाणिज्यिक सुविधाएं विकसित करने की छूट दी जाएगी। यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी से मिली जानकारी के मुताबिक जेवर…

उत्तराखंड के सितारगंज में बड़ा हादसा, बस में करीब 50 बच्चे सवार बता जा रहे हैं

उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर जिले में चिल्ड्रेंस डे मनाने किच्छा से नानकमत्ता आए स्कूल बस की ट्रक से टक्कर हो गई! हादसा इतना भयंक कर था कि स्कूल बस सड़क पलट गई। हादसे में छात्रा और एक स्टाफ की मौके पर ही मौत हो गई। बस में करीब 50 बच्चे सवार बता जा रहे हैं। कई बच्चों के हाथ पैर टूट गए हैं। स्थानीय लोगों ने घायल बच्चों को अपने वाहनों से अस्पताल में पहुंचया । मौके पर अफरा तफरी मची हुई है। वैद्य राम सुधी सिंह गर्ल्स स्कूल किच्छा की…

पीलीभीत:पूर्ति निरीक्षक से कार्ड धारको ने की शिकायतें

पूरनपुर के पूर्ति निरीक्षक ने ट्रांस क्षेत्र के गांवों में समस्याएं सुनी हैं ।‌ इस दौरान ग्रामीणों ने कोटेदारों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है ।‌ राशन कम देने और निर्धारित मूल्य से अधिक वसूलने समेत कई समस्याएं बतायी हैं । सोमवार को पूरनपुर के पूर्ति निरीक्षक बृजेश कुमार मिश्रा समेत कई प्रशासनिक अफसर गांवों में पहुंचकर समस्याएं सुन रहे हैं ।‌ इसी क्रम में नेपाल सीमावर्ती ग्राम पंचायत सिद्धनगर, बमनपुर भागीरथ, बैलह में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी है । कार्ड धारको ने पूर्ति निरीक्षक को…

पीलीभीत: एपीओ का स्थानांतरण के लिए प्रधानो ने भरी हुंकार

पूरनपुर। एपीओ मनरेगा पर कार्रवाई कराने और स्थानांतरण कराए जाने को लेकर अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने तालाबंदी कर ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। प्रधानों का कहना है कि घूसखोर एपीओ को नहीं हटाया गया तो धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।भाजपा विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर चार दिनों के अंदर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।इस पर प्रधानों ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।तीन दिन पहले ब्लॉक परिसर में गोमती के पेमेंट को लेकर टांडा ग्राम पंचायत के प्रधान पति धर्मपाल वर्मा बीपीओ मनरेगा आदर्श…

पीलीभीत :नाबार्ड की वित्तीय सहायता से जिला कारागार पीलीभीत की 30 महिला एवं 30 पुरुष बंदियों हेतु एक कौशल विकास कार्यक्रम का शुभारंभ

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कारागार परिसर में किया । कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी द्वारा बंदियों को किट प्रदान की गई। इस कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत जिला कारागार की 30 महिला बंदियों को जलकुंभी द्वारा बने हुए हस्त निर्मित उत्पादों को बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा । इसके अतिरिक्त जेल के 30 पुरुष बंदियों को एलईडी बल्ब बनाने की तथा एलईडी के उत्पादों की मरम्मत का प्रशिक्षण दिया जाएगा । दोनो ही प्रशिक्षण की अवधि 40 दिन (120 घंटे) रहेगी। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सभी को संबोधित करते…

पीलीभीत: जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन ग्राम बौनी के पास लघुसेतु का किया गया औचक निरीक्षण।

पीलीभीत जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बीसलपुर खुदागंज मार्ग पर निर्माणाधीन रपटुआ नाला ग्राम बौनी के पास लघु सेतु, पहुॅच मार्ग के कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था उ0प्र0 लोक निर्माण विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि निर्माणाधीन लघु सेतु की कुल लागत रू. 663.00 लाख है। कार्यदायी संस्था द्वारा अवगत कराया गया कि सेतु की लम्बाई 3×18 मीटर है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मैपलेआउट के माध्यम से भी लघु सेतु की जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रयोग की…

जौनपुर:खुद को भाजपा नेता बताने वाली महिला, अपने ही गांव के लोगो को पीने के पानी को तरसा रही

जौनपुर/भंडारी वार्ड: भंडारी वार्ड के कुरचनपुर गांव में ग्रामीणों का आरोप है कि पूनम विश्वकर्मा जो खुद को भाजपा कि नेता कहती फिरती है, अपने ही गांव के लोगो को पीने के पानी को तरसा रही हैं।बता दे कुचनपुर गांव में पानी की काफी समस्या थी जिसे देखते हुए विभाग द्वारा गांव में एक मिनी ट्यूबेल लगाने का निर्णय लिया गया,और एक मिनी ट्यूबल पूनम विश्वकर्मा जी की सहमति से उनके खेत के पास सड़क किनारे लगा दिया जिसका स्टार्टर उनके खेत के पास बने कमरे में लगा दिया गया।कुछ…

पीलीभीत : थाना गजरौला पुलिस ने महज 48 घंटे में चोरी के माल को शत प्रतिशत बरामद कर अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।

पीलीभीत : दिनांक 14.11.22 को शासन द्वारा वाँछित अपराधियों तथा चोरी करने वाले अभियुक्तों व गिरोहों की धरपकड को लेकर चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना गजरौला व उ0नि0 अनूप सिंह द्वारा मय हमराहीयानो के मु0अ0सं0 441/22 धारा 380/457 भादवि थाना गजरौला जनपद पीलीभीत में संजय गाँधी मैमोरियल उ0मा0 विद्यालय माला बाजार इन्वर्टर, बैटरा तथा 400 रुपये की धनराशि चोरी करने वाले अभियुक्त कृष्णा मिस्त्री पुत्र माकम मिस्त्री नि0 गाँधीनगर कंजा…

फर्रुखाबाद:सीडीओ ने मार्शल आर्ट विजेताओं को किया सम्मानित

फर्रुखाबाद ,14 नवम्बर 2022 बाल दिवस के अवसर पर सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी एम अरुणमोली द्वारा ऑफीसर्स क्लब में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत निशुल्क मार्शल आर्ट प्राप्त कर रही बालिकाओं द्वारा यूपी ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में पदक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया उनको मेडल, माला पहनाकर और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया l इसके साथ ही स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली बालिका को उपहार के साथ ही मार्शल आर्ट की किट भी प्रदान की गई lइस दौरान सीडीओ ने कहा कि आज बेटियां किसी…

पीलीभीत : लाल बहादुर शास्त्री शिक्षा निकेतन में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस कार्यक्रम ।

पीलीभीत : आज बाल दिवस के उपलक्ष्य में लाल बहादुर शास्त्री शिक्षा निकेतन राजीव कालोनी में खेल प्रतियोगिताएँ ( खो खो , मेंढक कूद , जलेबी खाओ, म्यूजिकल चेयर ) आदि कराई गई जिसमें क्रमशः अनुज, निदा, रोहित, विष्णु, अर्जुन, आदि छात्र छात्राएं विजेता घोषित हुए तथा साथ ही साथ बच्चों के लिए डांस, सिंगिंग, आदि कार्यक्रम भी कराये गए जिसमें अनाया, मांसी, प्रियल, स्वाती, आदि कई बच्चों ने प्रदर्शन किया ।कार्यक्रम का सफल संचालन शिवांग गंगवार ने किया । विद्यालय के प्रबंधक राकेश जायसवाल ने बच्चों का मार्गदर्शन किया…

पीलीभीत : थाना बीसलपुर पुलिस द्वारा 80 लीटर अवैध शराब व शराब बनाने के उपकरण सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

पीलीभीत : दिनांक 14.11.2022 को थाना बीसलपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त लालाराम पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम जसौली दिवाली थाना बीसलपुर जनपद पीलीभीत को मय 2 प्लास्टिक की जरी कैन 80 लीटर अवैध कच्ची शराब खाम व शराब बनाने के उपकरण के ग्राम दिवाली में सरकारी स्कूल के पास ईख के खेत से दिनांक 13.11.2022 समय 22.10 बजे गिरफ्तार किया गया। जिसके विरुद् थाना हाजा पर मु0अ0सं0 675/22 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है। जिसके विरुद्द विधिक कार्यवाही की जा रही है ।अभियुक्त का नाम व पतालालाराम पुत्र बाबूराम निवासी…

फर्रुखाबाद:जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मनाया गया मधुमेह दिवस शुगर, बीपी की हुई जांच दी गई सलाह और दवा

फर्रुखाबाद ,14 नवंबर 2022 जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर सोमवार को मधुमेह दिवस मनाया गया इस दौरान लोगों के शुगर की जांच के साथ ही ब्लड प्रेशर की भी जांच की गई और शुगर से पीड़ित मरीजों को दवा और उचित परामर्श दिया गया lइसी क्रम में सिविल अस्पताल लिंजीगंज और सीएचसी कायमगंज में लोगों के शुगर की जांच कर दवा दी गई lअपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और एनसीडी के नोडल डॉ दलवीर सिंह ने बताया कि आजकल के इस भागदौड़ भरे युग में अनियमित जीवनशैली के चलते जो…

पीलीभीत :भट्टा मालिक द्वारा खोदा गया गड्ढा बना 3 मासूमों की मौत का कारण

थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव पटिहन न के रहने वाले 9 वर्षीय मासूम सचिन पुत्र अवनीश,10 वर्षीय लोकेंद्र पुत्र श्रीदेव एवं 9 वर्षीय सपनिल पुत्र विपिन ए तीनों मासूम विद्यालयों में रविवार की छुट्टी होने के कारण सुबह दस बजे धान का शीला बीनने के लिए घर से निकले थे। पटिहन गांव के पश्चिम दिशा में स्थित गगन ब्रिकफील्ड भट्टे के द्वारा अवैध रूप से लगभग 8 फीट गहरे खोदे गए गड्ढे में बरसात का पानी भरा था पानी भरा देखकर इन बच्चों के मन में पानी में नहाने…

पीलीभीत :पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एआरटीओ एवं टीएसआई द्वारा ओवरलोड, ओवरहाइट गन्ना वाहनों के विरूद्ध अभियान चलाकर 14 वाहनों के किए चालान

पीलीभीत पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी के निर्देशन में एआरटीओ वीरेन्द्र सिंह एवं यातायात उपनिरीक्षक निर्देश चौहान द्वारा ओवरहाइट एवं ओवरलोड गन्ना परिवहन करने वाले भारी वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया गया l जिसमें 14 ऐसे वाहनों का चालान किया गया जो ओवरलोड एवं ओवर हाइट गन्ना भर कर चल रहे थे। इसके साथ ही मार्गकर बकाया, फिटनेस समाप्त में संचालित हो रहे पांच अन्य वाहनों का भी चालान किया गया, एक वाहन जिसकी फिटनेस समाप्त पाई गई तथा ओवरलोड, ओवरहाइट गन्ना संचालन करते पाया गया इसे थाना सुनगढ़ी की…

पीलीभीत :तस्करी कर ले जाई जा रही खाद बार्डर पर बरामद

नेपाल बॉर्डर पर लगातार कई दिनों से मादक पदार्थ की तस्करी के बाद एसएसबी कमांडेंट गोविन्द सिंह भंडारी ने तस्करी रोकने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बार शनिवार को एसएसबी चौकी बसही कैम्प प्रभारी निरीक्षक गोपाल लाल खटीक ने बताया है । बड़ा मझरा की सयुक्त टीम के साथ अंतर्राष्ट्रीय पिलर संख्या 770/3 पर गश्त कर किसानों की सब्सिडी वाली भारतीय खाद की 49 बोरी यूरिया, सुपर तथा 7 के साथ साइकिलों की खेप बरामद की है । इस दौरान तीन नेपाली तस्करों को दबोच लिया है ।‌…

गाजीपुर : बौद्ध इंटर कॉलेज सरदरपुर क्यामपुर बद्धुपुर में धूमधाम से मनाया गया ‘बाल दिवस’

बौद्ध इंटर कॉलेज सरदरपुर क्यामपुर बद्धुपुर गाजीपुर के द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु जी के जन्मदिन पर प्रत्येक वर्ष मनाया जाने वाला ‘बाल दिवस’ बड़े उत्साह से आयोजित किया गया I विद्यालय में छोटे बच्चों के द्वारा मनमोहक मेले का आयोजन किया गया वहीं जूनियर के छात्रों द्वारा खो-खो , कबड्डी आदि खेल का आयोजन रहा तथा इंटरमीडिएट के बच्चों ने खूबसूरत रंगोली सांस्कृतिक संगीत से चाचा नेहरू जी को याद किया I कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के संस्थापक जनार्दन सिंह कुशवाहा ने रिबन काटकर किए तथा…