फर्रुखाबाद में भारत स्काउट एवं गाइड की जिला कार्यकारिणी बैठक आयोजित, संगठनात्मक गतिविधियों पर हुई चर्चा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अगस्त 2026 भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश, जनपद फर्रुखाबाद मंडल कानपुर की जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन की गतिविधियों, कार्ययोजना एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) सहित मयंक शर्मा, अनिल सिंह गहरवार, दिनेश वर्मा तथा जनपद के विभिन्न विद्यालयों के सम्मानित प्रधानाचार्य एवं प्रधानाचार्या और भारत स्काउट एवं गाइड के पदाधिकारी उपस्थित रहे। उपस्थित पदाधिकारियों ने स्काउटिंग एवं गाइडिंग गतिविधियों को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने तथा विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा, नेतृत्व एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम का संचालन वैभव सोमवंशी, ब्लॉक स्काउट मास्टर राजेपुर द्वारा किया गया। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया।

बैठक के दौरान स्काउट एवं गाइड संगठन की आगामी गतिविधियों और कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश एवं सुझाव भी साझा किए गए। बैठक में विद्यालयों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा छात्र-छात्राओं को स्काउटिंग की गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Comment