पीलीभीत:कछला से जल भर कर ला रहे 12 वर्षीय श्रृद्धालु की मौत।

पीलीभीत/बीसलपुर: बीसलपुर के गांव बसारा के रहने वाले वीरपाल के 12 वर्षीय पुत्र ललित की सड़क हादसे में मौत हो गई।
बताया जाता है कि ललित अपने पिता वीरपाल व गांव के श्रृद्धालुओं के साथ कछला जल भरने गया था। जल भर कर वापस आ रहे थे । बरेली-बीसलपुर रोड तैयदपुर के पास ललित का ट्राली से उतरते समय उसका पैर फिसल गया और वह पहिये के नीचे आ गया।
जिससे उसकी मौत हो गई। सभी कांवड़ियों में शोक छाया हुआ है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
इस दर्दनाक मौत से परिवार व गांव शोकाकुल है।

Leave a Comment