राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गाजीपुर में डॉक्टर श्रीनिवास मेमोरियल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित एमएसपी स्कूल जंगीपुर कक्षा 6 की छात्रा अंशिका द्वारा वंदे मातरम पर प्रस्तुति तदुपरांत प्रशस्ति प्राप्त करते हुए lकार्यक्रम में एम एस पी स्कूल की प्रिंसिपल शब्या तिवारी ,माधव कृष्ण जी पूजा श्रीवास्तव, वंशिका श्रीवास्तव, पारसनाथ जी इत्यादि अंशिका ने पूरे विद्यालय परिवार का नाम रौशन किया है
Category: उत्तर प्रदेश
प्रयागराज :मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व0 श्री केसरीनाथ त्रिपाठी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की
प्रयागराज मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी रविवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व0 श्री केशरीनाथ त्रिपाठी जी के आवास पर पहुंचकर उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किये तथा उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी, तथा ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की एवं शोक संतृप्त परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। मा0 मुख्यमंत्री जी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि स्व0 श्री केशरीनाथ त्रिपाठी जी भारतीय जनता पार्टी के…
पीलीभीत : थाना सुनगढी पुलिस द्वारा चोरी किये गये सामान (बर्तन) सहित दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार ।
पीलीभीत : दिनांक 18.11.2022 को वादी राहत जमाल प्रधानाध्यापिका पत्नी बदरुद्दीन नि0 पकडिया थाना कोतवाली पीलीभीत ने अज्ञात चोरों द्वारा उच्च प्राथमिक विधालय ग्राम रुपपुर कमालू थाना सुनगढी पीलीभीत की रसोईघऱ से रात्रि मे ताला तोडकर रसोई का सामान चोरी हो जाने के सम्बन्ध में मु0अ0स0 608/22 धारा 457/380/411 भादवि पंजीकृत कराया था । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में मुकदमे के शीघ्र अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना सुनगढी द्वारा विवेचक मुकदमा उ0नि0 प्रदयुम्न सिंह व का0 परमजीत व का0…
पीलीभीत : पीलीभीत के चार शिक्षक राष्ट्रीय शैक्षिक कार्यशाला में हुए सम्मानित ।
पीलीभीत : नवोदय क्रांति परिवार की ओर से राष्ट्रीय शैक्षिक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें कुरुक्षेत्र में 1 से 3 जनवरी तक कार्यशाला चला कार्यशाला का शुभारंभ ओम वर्मा ने अमेरिका से भरपूर माध्यम से किया कार्यशाला में देश के 15 राज्यों से लगभग 130 शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री के मुख्य मीडिया कोआर्डिनेटर दीपकमल सहारन एडवोकेट पवन मलिक पवन शर्मा पहलवान ओमपाल दया सिंह स्वामी देवीलाल बाला राकेश भारद्वाज सुखदेव आदि शामिल हुए इस कार्यशाला में उत्तर प्रदेश हरियाणा पंजाब तेलंगाना केरल…
फर्रुखाबाद:आम आदमी पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ का हुआ गठन प्रदेश कोषाध्यक्ष और वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहे मौजूद
फर्रुखाबाद, 8 जनवरी 2023 को जिला कार्यालय आलू मंडी रोड स्थित पर शिक्षक प्रकोष्ठ का गठन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नीरज प्रताप शाक्य ने की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदेश शैलेंद्र सिंह राठौर ने की , डॉक्टर मुकेश यादव प्रदेश कोषाध्यक्ष विशिष्ट अतिथि रहे l सर्व सम्मति से वरिष्ठ समाजसेवी शिक्षक दिनेश चंद को जिलाध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ , कृष्ण मोहन को जिला महासचिव और अनुज शाक्य आईआईएचएसएसटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के प्रमुख को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर मनजीत सिंह, अजीत सिंह,…
फर्रुखाबाद:जिला कारागार में मां वैष्णो देवी पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट फतेहगढ़ फर्रुखाबाद द्वारा बृहद चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन
फर्रुखाबाद,आज 8 जनवरी 2023 को जिला कारागार फतेहगढ़ में मां वैष्णो देवी पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट फतेहगढ़ फर्रुखाबाद द्वारा बृहद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सा शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ, फिजीशियन, यूरोलॉजिस्ट, स्त्री रोग विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ तथा आयुष चिकित्सक एवं फिजियोथैरेपिस्ट ने बंदियों के के स्वास्थ्य का परीक्षण कर मुफ्त दवा का वितरण किया। उक्त चिकित्सा शिविर में लगभग 600 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सा शिविर में डॉ आकाश ,डॉ राकेश तिवारी, रोहित तिवारी ,डॉ आकांक्षा तिवारी, डॉ आशुतोष मिश्रा ,डॉक्टर चतुर्वेदी ,डॉक्टर साक्षी गुप्ता…
मैनपुरी : रेलवे मैदान ग्राम रठेरा में खेली जा रही स्वर्गी श्री दीपू यादव स्मृति टूर्नामेंट में बीपी यादव क्रिकेट क्लब ने जीता मैच
रठेरा। रेलवे मैदान रठेरा पर खेली जा रही दीपू यादव जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को grc united क्रिकेट क्लब रठेरा और बीपी क्रिकेट क्लब रठेरा मध्य मैच खेला गया। इसमें grc क्रिकेट क्लब के कप्तान प्रतीक यादव ने टॉस जीत कर पहले बोलिंग करने का निर्णयन लिया । बैटिंग करने उतरी बीपी क्रिकेट क्लब ने 16ओवर में 143 रन बनाए। जिसमे बीपी क्रिकेट क्लब के सलामी बल्लेबाज विपिन यादव टीम की तरफ से सबसे अधिक 60 रन बनाए। और grc united क्रिकेट क्लब की तरफ से शिवम ने सबसे…
लखनऊ : अभिषेक खरे अध्यक्ष व्यपार प्रकोष्ठ भाजपा से मिले शरद श्रीवास्तव ,हुई चर्चा
आज दिनाँक 08/01/23 अभिषेक खरे अध्यक्ष व्यपार प्रकोष्ठ भाजपा से नववर्ष के उपलक्ष्य में जानकीपुरम तृतीय के शरद श्रीवास्तव संयोजक, सह-संयोजक पुनीत श्रीवास्तव ,आदित्य सिंह एवं विमल कुमार सिंह की शिष्टाचार मुलाकात हुई। जिसमे 5 फरवरी को खिचड़ी भोज के आयोजन एवं व्यापार प्रकोष्ठ का सदस्यता अभियान पर चर्चा हुई। इसी के साथ ही काफी देर तक राजनैतिक चर्चा भी हुईं ।
फर्रूखाबाद:- पत्रकार पर जानलेवा हमला,मुख्यमंत्री योगी से लगाई गुहार ।
फर्रुखाबादयोगी जी मेरी मदद करिए मेरी जान खतरे में हैजहां एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार पत्रकारों को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करने का वादा करती है .वहीं दूसरी तरफ दबंग पत्रकार पर जान माल का हमला कर दे रहे है.पूरा मामला थाना क्षेत्र फतेहगढ़ के अंतर्गत आने वाला जिला मुख्यालय के सामने का है. शिवम वर्मा पुत्र अवनेश कुमार वर्मा निवासी कुइंयाबुत ,थाना मऊदरवाजा जिला फर्रुखाबाद पत्रकार जहां पर कल दोपहर 1:00 बजे अपने मुकदमे से संबंधित जनपद न्यायालय फतेहगढ़ के मुख्य द्वार से निकाल कर बाहर आ रहा था .…
कासगंज में कोहरे के कारण पेड़ से टकराई कार, पति-पत्नी, बेटे सहित चार की मौत
जिले के अतरौली थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। कार सवार लोग दिल्ली से वापस अपने गांव आ रहे थे। हादसा देख मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस सभी को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने चार को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायलों का उपचार चिकित्सालय में चल रहा है। घायलों के भी गंभीर चोटें हैं। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी घटना की…
लखनऊ:समाज सेवा से जुड़े अनिल कुमार रावत ने ठंडी में कंबल बाटकर दिखाई इंसानियत, पढ़िए खबर
लखनऊ के वार्ड नंबर 12, खरगापुर, सरसवां से उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में बीजेपी से पार्षद उम्मीदवार अनिल कुमार रावत ने घर,घर जाकर गरीब, मजदूरों और महिलाओं को कंबल वितरित किया। चूंकि सीटों के आरक्षण की प्रक्रिया में सुप्रीम कोर्ट द्वारा चुनाव में अटकलें पड़ गई हैं जिससे चुनाव की तारीखों का ऐलान होना बाकी है।फिर भी सभी पार्टियों के प्रत्याशी अपनी अपनी सीटों में लगातार जन संपर्क कर रहे हैं। दस्तक 24 की टीम ने बात किया तो लोगों ने बताया कि अनिल कुमार रावत लगातार कई सालों से…
प्रयागराज-आकांक्षात्मक ब्लाॅक के गोस्वामी तुलसी दास इ0का0 परिसर कोरांव में रोजगार मेले का आयोजन होगा
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज द्वारा दिनांक 09.01.2023 को आकांक्षात्मक ब्लाॅक के गोस्वामी तुलसी दास इ0का0 परिसर कोरांव में प्रातः 10ः00 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है । इस मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनियां ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल्स एण्ड आयुर्वेदिक प्रा0लि0, डस्की स्टेलिन कन्सलटेंसी सर्विस प्रा0लि0, कैरियर ब्रीज स्किल साल्यूशन, जी0 4 एस0 सिक्योर साल्यूशन इण्डिया, पीपल ट्री आनलाइन एवं गोल्डेन फार्मर एग्रीकल्चर प्रा0लि0 आदि द्वारा विभिन्न पदों पर चयन की कार्यवाही की जायेगी । इस मेले में हाई-स्कूल/इण्टर/ स्नातक/आई0टी0आई0 उत्तीर्ण, आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के…
हरदोई-दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया जाए:- जिलाधिकारी
हरदोई :- जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा माह के संबंध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने एवं चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया जाए। सभी अधिकारी स्वयं से इसकी शुरुआत करें। स्कूली वाहनों में सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराया जाए। स्थानीय थानों में बसों की सूची उपलब्ध करा दी जाए। वाहन चालकों का चरित्र सत्यापन स्थानीय थाने से करा लिया जाए। यातायात व्यवस्था में बाधक बनने वाले बिजली व टेलीफोन…
आगरा: माता भगवती देवी राजकीय महिला महाविद्यालय में रंगोली के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा जागरूकता संदेश
आँवलखेड़ा (आगरा) । माता भगवती देवी राजकीय महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों के अन्तर्गत सड़क सुरक्षा हेतु जागरूकता लाने हेतु एक रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. उमेश कुमार शाक्य, कार्यक्रम अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने रंगों की अभिव्यक्ति के द्वारा सड़क सुरक्षा हेतु जागरूकता संदेश प्रदर्शित किया | महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. यशोधरा शर्मा ने रंगोली का निरीक्षण कर उनकी सराहना की तथा सड़क सुरक्षा हेतु अन्य लोगों/ग्रामवासियों को भी जागरूक करते हेतु स्वयंसेविकाओं का आहवान…
प्रयागराज : पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न
प्रयागराज पुलिस आयुक्त श्री रमित शर्मा एवं जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में शनिवार को संगम सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में पुलिस आयुक्त श्री रमित शर्मा ने कहा कि सभी विभाग जागरूकता कार्यक्रम चलायेंगे, जिससे कि आमजनमानस को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में जानकारी हो और वाहन चलाते समय नियमों का पालन करते हुए सावधानी बरते। उन्होंने सड़क सुरक्षा के निमयों के बारे में लोगो को जानकारी दिए जाने हेतु होर्डिंग लगाये जाने सहित अन्य जागरूक अभियान चलाये…
गाजीपुर:बौद्ध कल्याणकारी महिला उत्थान ट्रस्ट के द्वारा मुफ्त नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया
आज मरदह गोबिंदपुर बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर पार्क में बौद्ध कल्याणकारी महिला उत्थान ट्रस्ट के द्वारा मुफ्त नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया शिविर का उद्घाटन पुर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा ने किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिनव सिन्हा (जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मा० मनोज सिन्हा ) के पुत्र एवं विशिष्ट अतिथि पुर्व विधानसभा प्रत्याशी रामनरेश कुशवाहा, श्रीमती सरोज कुशवाहा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र, श्रीमती किरण सिंह प्रबंधक अवध पब्लिक स्कूल, मुनेश्वर सागर झारखंड प्रभारी बसपा रहे और जिला चिकित्सालय गाजीपुर से नेत्र चिकित्सा डॉक्टरों की टीम डॉ.…
फर्रुखाबाद:बच्चों को मीजल्स-रूबेला से बचाने के लिए सोमवार से शुरू होगा विशेष टीकाकरण पखवाड़ा
फर्रुखाबाद, 7 जनवरी 2023 बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए नियमित टीकाकरण अत्यंत प्रभावी होता है इसी क्रम में खसरा और रूबेला (एमआर) से बचाव के लिए विशेष टीकाकरण पखवाड़ा तीन चरणों में चलाया जाएगा यह कहना है जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ प्रभात वर्मा का।डीआईओ ने बताया कि 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को विशेष टीकाकरण अभियान के तहत पहला चरण 9 जनवरी से 20 जनवरी तक और दूसरा चरण 13 फरवरी से 24 फरवरी तक, तीसरा चरण 13 मार्च से 24 मार्च तक संपन्न होगा। मीजल्स-रूबेला…
फर्रुखाबाद: जरूरतमदों को वितरित की गई सिलाई मशीन
स्वरोजगाियों को बढ़ावाजरूरतमदों की सहायता फर्रुखबाद: जिले के ब्लाक के गांव रसीदपुर में रोहन सिंह की अध्यक्षता में मैनकाइंड फिन सिस्टम ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद महिलाओं व लड़कियों को सिलाई मशीनें वितरित की गई तथा जिलाध्यक्ष रजनी शाक्य ने बताया निरंतर जरूरतमंदो की सहायता की जाएगी जिस अवसर परपूज्य भंते चेतसिक बोधि, भंते मंगल वर्धन, रजनी शाक्य, जिला अध्यक्ष फर्रुखाबाद राहुल शाक्य,शिवकुमार शाक्य, अनुज शाक्य, शिवराज, सुनील शाक्य, आदेश शाक्य, दाताराम शाक्य, अजीत शाक्य, रवि शाक्य, बंटु शाक्य आदि ग्रामवासी मौजूद रहे ,,,,,,,,,,,
प्रयागराज-दिनांक 6 जनवरी 2023 को माघ मेले के प्रथम स्थान पर्व पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर लगभग 5 लाख 10 हजार लोगों ने मेला क्षेत्र में बनाए गए 14 घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई,
प्रयागराज-दिनांक 6 जनवरी 2023 को माघ मेले के प्रथम स्थान पर्व पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर लगभग 5 लाख 10 हजार लोगों ने मेला क्षेत्र में बनाए गए 14 घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई, इस अवसर पर श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसके दृष्टिगत सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने देर रात से ही मेला क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराईं। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री, मेला अधिकारी अरविंद कुमार चौहान, अपर मेला अधिकारी विवेक चतुर्वेदी एवं श्री दयानंद प्रसाद…
लॉ फैकल्टी के 8 स्टूडेंट्स बने असिस्टेंट प्रोफेसर, इंजीनियरिंग के 11 स्टूडेंट्स का सेलेक्शन
उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा सेवा आयोग के सहायक प्रोफेसर के घोषित परिणामों में लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय के छात्रों ने सफलता अर्जित की है। विधि संकाय के अजीत कुमार, अरिजिता वर्मा, प्रीति रावत, सचिन सिंह यादव, वीना गंगवार, अनुज यादव, निखिल विश्वकर्मा, कंचन पाठक का चयन असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए हुआ है।उच्च शिक्षा आयोग में लखनऊ विश्वविद्यालय के अन्य संकाय के छात्र भी सफलता अर्जित कर चुके हैं।अधिष्ठाता, छात्र कल्याण प्रोफेसर पूनम टंडन ने बताया कि सफल छात्र छात्राओं के अनुभव और उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन से कनिष्ठ छात्रों को…
