पीलीभीत : जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कस्बा पूरनपुर में मतगणना स्थल की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान कस्बा पूरनपुर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज व राजकीय बालिका इण्टर कालेज, पीलीभीत में बने मतगणना स्थल परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, जिसमें बनाये गये स्ट्रांग रूम, बैरिकेटिंग, आने-जाने के रास्ते, ट्रैफिक व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी पूरनपुर को आवश्यक दिशा निर्देश देकर मतगणना शांतिपूर्वक व सकुशल सम्पन्न कराने हेतु हिदायत दी।

रामपुर: आजम का किला हुआ ध्वस्त, स्वार विधानसभा उप चुनाव में अपना दल एस के प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी हुए विजयी

उत्तर प्रदेश की सियासत में अहम भूमिका निभाने वाले आजम खान को शनिवार को बड़ा झटका लगा. रामपुर की स्वार सीट पर उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा है. स्वार सीट पर भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन दल अपना दल एस के प्रत्याशी शफीक ने जीत दर्ज कर ली है. रामपुर :स्वार विधानसभा उपचुनाव में अपना दल प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी 8,824 मतों से जीत गए हैं. आज़म खान को उप चुनावो में तीसरी बड़ी हार का सामना करना पड़ा है. स्वार के लिए 10 मई को मतदान हुआ…

बरेली – काउंटिंग में गड़बड़ी ना हो इसीलिए 1 दिन पहले शाम को सपा प्रत्याशी ने स्ट्रांग रूम के बाहर डाला डेरा।

आंवला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष व सभासद पद के चुनाव के बाद स्ट्रांग रूम में रखी गई पेटियों पर निगरानी करने के लिए सपाइयों ने अपना डेरा जमा दिया है। सपा प्रत्याशी सैयद आबिद अली ने बैठने से पूर्व स्ट्रांग रूम के ताले पर लगी सील मोहर देखकर तसल्ली की। मतदान से 1 दिन पूर्व सपा प्रत्याशी सय्यद आबिद अली ने भाजपाइयों पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए आशंका व्यक्त की थी, वह चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए किसी भी स्तर पर जा सकते हैं। रिपोर्टर परशुराम…

बरेली – 11000 वोल्ट का हाईटेंशन तार अचानक टूट कर गिरा, चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी – फतेहगंज पश्चिमी, थाना क्षेत्र के गांव अगरास के बहारी साइड में लगे बिजली ट्रांसफार्मर पर जा रही 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार अचानक आज सुबह टूट कर रास्ते पर गिर पड़ा। उसी जगह गांव के कुछ बच्चे खेल रहे थे। टूट कर गिरे तार की चपेट में 11 साल की छात्रा सोफिया आ गई। जिससे मौके पर ही करंट लगने से जल कर उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया। छात्रा की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। छात्रा…

बरेली – सिरौली थाना क्षेत्र में आभूषणों की दुकान पर चोरी करते तीन महिलाएं पकड़ी गई माल बरामद।

बरेली/आंवला – सिरौली थाना सिरौली क्षेत्र के गांव शिवपुरी में तीन महिलाएं चोरी की फ्रॉक से घूम रही थी महिलाओं को सिरौली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया बता दें कि पहले भी इन महिलाओं ने चोरी की थी जिस पर थाना सिरौली में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी लेकिन वह महिलाएं 11 मई के दिन निकाय चुनाव को देखते हुए फिर से चोरी की फिराक में उन्हीं दुकानों पर जा पहुंची जिसकी भनक दुकानदारों को लगी तो दुकानदारों ने इसकी सूचना थाना सिरौली पुलिस को दे…

बांदा :पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे पीड़ित बच्चे को लेकर लगाई न्याय की गुहार

बांदा – मामला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का है जहां पर -पीडित ने बताया किपीड़ित ग्राम गर्गन पुरवा (सदल सिंह का पुरवा) अतर्रा, थानाअतर्रा, जिला बांदा का एक गरीब व मजदूरी करने वाला व्यक्ति हैतथा पीड़ित दिनांक 01.05.2023 ई0 को शाम के समय करीब 7 बजे अतर्रा सब्जी मण्डी में संतोष गुप्ता के यहांपल्लेदारी का कार्य करने गया था तथा पल्लेदारी का कार्य करके दूसरे दिन दिनांक 02.05.पीड़ित की पत्नी2023 ई0 को दिन में समय करीब 1 बजे जब घर वापस आया तो घरश्रीमती सवित्री नहीं थी।पीड़ित ने अपने बच्चों प्रेम…

मैनपुरी : नाले में मिला लापता किसान का शव, सगे संबंधी ने लगाया हत्या का आरोप

बुधवार को लापता हुए किसान का शव गुरुवार सुबह आलीपुर खेड़ा के पास नाले में पड़ा मिला। स्वजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। वहीं पुलिस ने घटना को हादसा बताया है। इसके साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है। थाना बिछवां के गांव दूल्हापुर खिरिया निवासी किसान सुबोध कुमार लोधी भूसा खरीदने के लिए आलीपुर खेड़ा जाने की बात कहकर घर से निकले थे फिर लौटकर घर नहीं पहुंचे। देर शाम स्वजन ने उनको काफी तलाश किया, लेकिन पता नहीं चला। नाले में…

मैनपुरी ; सिरफिरे युवक ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला करके उसको किया घायल

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पत्नी पर शक के चलते बृहस्पतिवार को हाथरस का रहने वाला युवक अपनी ससुराल आ पहुंचा। पहले तो उसने अपना सिर मुंडवाया। इसके बाद ससुराल पहुंचकर पत्नी पर हमलावर हो गया। चाकू से उसके बाल काट दिए। खुद पर भी चाकू से प्रहार किया। इसके बाद खुद ही थाने जाकर सारी घटना बताई। मामला बिछवां थाना क्षेत्र के देवगंज गांव का है। दरअसल हाथरस के नवीपुर खुर्द मोहल्ला निवासी कैलाश सिंह की पहली शादी फिरोजाबाद निवासी उमा देवी के साथ हुई थी। एक बच्ची को…

मैनपुरी में कल खुलेगा प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा

मैनपुरी। निकाय चुनाव में चेयरमैन तथा सभासद पद के प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा शनिवार को खुलेगा। नगर पालिका सहित दस नगर पंचायतों में चेयरमैन पद पर 89 तथा सभासद पर 601 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतगणना का समय नजदीक आते ही प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ गई हैं।निकाय चुनाव की छह स्थानों पर 13 मई को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। ब्लॉक परिसर मैनपुरी में नगर पालिका, नगर पंचायत ज्योंती खुड़िया की मतगणना होगी। नेशनल महाविद्यालय भोगांव में नगर पंचायत भोगांव, बेवर की, रामसिंह महाविद्यालय किशनी में नगर…

मानदेय न बढ़ने से कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट, बीकेटी में धरना

बढ़ती महंगाई में कई वर्षों से मानदेय न बढ़ाए जाने को लेकर बीकेटी के इटौंजा मानपुर टोल प्लाजा पर संविदा कर्मियों ने प्रदर्शन किया। गुरुवार को इस प्रदर्शन में संविदा कर्मियों ने टोल प्लाजा की कार्यदाई संस्था पर कई महीनों से झूठे आश्वासन देकर मानदेय बढ़ाने के विरोध में कार्यालय के सामने सड़कों पर उतरे और नारेबाजी की।बख्शी का तालाब क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 24 लखनऊ-सीतापुर रोड पर स्थित मानपुर इटौंजा टोल प्लाजा से जुड़े संविदा कर्मचारियों ने मानदेय बढ़ाए जाने की मांग को लेकर गुरुवार को कार्यालय के सामने…

तसला चोरी के शक में एक कर्मचारी सुनील को बुरी तरह पीटा, पढ़िए रिपोर्ट

लखनऊ के कैंट इलाके में बिरयानी दुकानदार बादशाह खान ने लोहे का तसला चोरी के शक में एक कर्मचारी सुनील (32) में बुरी तरह से पीटा। उसके बाद चोरी कबूल कराने के लिए माचिस की तीली जलाकर उसके लोवर में आग लगा दी। जब तक पीड़ित लोवर उतार कर भागता तब तक उसके पैर बुरी तरह झुलस चुके थे। पुलिस पीड़ित की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको पकड़ कर पूछताछ कर रही है।निलमथा निवासी पीड़ित की मां सावित्री देवी ने बताया कि दुकानदार बादशाह…

जौनपुर : मांगलिक कार्यक्रम के बीच अचानक पानी में उतरा करंट, बर्तन धो रहे युवक की दर्दनाक मौत

शाहगंज : क्षेत्र के कोरवलिया गांव में चल रहे मांगलिक कार्यक्रम के दौरान बर्तन धोते समय पानी में पंखा गिरने से अचानक पानी में उतरे करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने से (23) वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार मृतक दीपांशु तिवारी (23) पुत्र विश्वामित्र तिवारी बिहार प्रांत के शिवान जनपद के पचरुखी थाना क्षेत्र के मटू छपरा गांव निवासी था। शाहगंज में कछरा रोड सुरिस में किराए के मकान में रहकर नौकरी कर अपने परिवार का भरण…

गाजीपुर : मौर्य वंशियो का बुद्ध जयंती पर जमावड़ा इतिहासिक , पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा

रामप्रसाद कुशवाहा स्मारक इण्टर कालेज छावनी लाइन गाजीपुर परिसर मे तथागत गौतम बुद्ध जयन्ती समारोह 21 म ई रविवार को दिन मे 11 बजे से रांत्री 6 बजे के बीच आयोजित हॆ जिसमे वर्तमान भारत मे तथागत गॊतम बुध्द के धम्म की प्रासंगिता विषय पर परिचर्चा आयोजित हॆ।यह जानकारी कार्यक्रम के आयोजक पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा व अजय कुशवाहा ने संयुक्त रुप से दी हॆ। द्वय नेताओ ने बताया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप मे पूर्व मंत्री विधान परिषद सदस्य व सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मॊर्य,विशिष्ठ अतिथि…

प्रयागराज-15 मई से शुरू होगा विशेष टीबी रोगी चिन्हीकरण अभियान सीएचओ को किया जा रहा है प्रशिक्षित टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट से होगा क्षय रोग का उन्मूलन

प्रयागराज 11 मई 2023। वर्ष 2025 तक देश को क्षय रोग मुक्त बनाने और टीबी उन्मूलन कार्यक्रम को और गति देने लिए नियमित प्रयास किया जा रहा हैं। इसी क्रम में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर 15 मई से 21 कार्य दिवसों तक विशेष अभियान चलाकर क्षय रोगी खोजे जाएंगे। इसके लिए सभी सीएचओ को मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार में प्रशिक्षित किया जा रहा है। यह जानकारी जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ अरुण कुमार तिवारी ने दी।जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर…

बरेली – बिशारतगंज नगर पंचायत में सपा प्रत्याशी रियाज अंसारी व वार्ड नंबर 8 से प्रत्याशी एहसान मोहम्मद ने बड़े पैमाने पर बीएलओ पर लगाये धांधली के आरोप।

आंवला – बिशारतगंज नगर पंचायत बिशारतगंज के वार्ड 8 की वोटर लिस्ट से क़रीब दो सौ लोगों के नाम कट जाने से गुस्साई भीड़ ने लाइन पार मतदान केंद्र के सामने हंगामा खड़ा कर दिया गुस्साए लोगों ने वार्ड के दोनों धांधली के चलते एक प्रत्याशी को सीधा फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया भीड़ का आक्रमक रुख देख दोनों बीएलओ मतदान स्थल से चले गए। कई प्रत्याशियों ने उक्त संदर्भ में एसडीम आंवला से फोन पर शिकायत की। गुड्डू नाजिम इमरान सबीना बेगम, साहीन गोस्वामी, वीरेश गोस्वा सत्तार सहित दर्जनों…

बरेली – सिरौली नगर पंचायत में बूथ नंबर दो पर महिला कर्मचारी द्वारा पक्षपात करने को लेकर जमकर हुआ हंगामा।

आंवला – सिरौली नगर के प्राइमरी स्कूल संख्या दो में तैनात महिला कर्मचारी द्वारा फर्जी वोट डलवाने को लेकर शाम के समय भारी माहौल बिगड़ते- बिगड़ते बचा ।जानकारी के मुताबिक नगर में प्राइमरी स्कूल द्वितीय में बनाए गए बूथ पर नकाबपोश वोट डालने को लेकर हंगामा हो गया। जिसकी सूचना पर भाजपा प्रत्याशी निशा शर्मा मौके पर पहुंची और सूचना सही पाए जाने पर उन्होंने पीठासीन अधिकारी की जमकर क्लास ली । जिसके बाद सूचना पर दूसरा पक्ष पहुंच गया इधर निशा से तकरार की खबर भाजपाइयों को चली तब…

हरदोई: सांडी थाना क्षेत्र के मुरौली कठेरियान गांव में तेंदुआ का बड़ा आतंक 2 लोगों को किया घायल

हरदोई:- सांडी थाना क्षेत्र के मुरौली कठेरियान गांव में तेंदुआ का बड़ा आतंक 2 लोगों को किया घायल प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवान शरण अपने खेत से चारा लेकर आ रहे थे तभी तेंदुए के हमले से बुरी तरह घायल हो गए तेंदुआ का आतंक के बाद तेंदुए ने किया एक और हमला गोविंद पुत्र रामप्रसाद को घायल गांव में दहशत का माहौल घायल करने के बाद तेंदुआ एक मकान में घुसा मौके पर भारी भीड़

पीलीभीत:कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मतदान, जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा।

पूरनपुर /पीलीभीत।नगर निकाय चुनाव पुलिस और एसएसबी फोर्स की कड़ी सुरक्षा इंतजाम के चलते शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया। वहीं नगर निकाय चुनाव में उम्मीदवार अपने अपने पोलिंग बूथों पर दौड़भाग करते नजर आए और उनके कार्यकर्ता व समर्थक बिकलांग व बुजुर्ग वोटरों को मतदान स्थल तक साधनों से भेजते रहे। नगर क्षेत्र के सभासद उम्मीदवारों ने इसको लेकर अहम भूमिका निभाई तो वहीं अंदरखाने सभासद उम्मीदवार जनता के बीच खूब कानाफूसी करते नजर आए। मौसम में पड़ रही तेज धूप और गर्मी के चलते सुबह मतदान स्थलों पर…

पीलीभीत:नगर निकाय चुनाव में अधिकारियों कर्मचारियों के ब्यस्तता के चलते खनन माफियाओं के हौसले बुलंद

पूरनपुर / पीलीभीत।प्रदेश की भाजपा सरकार में लाख सख्ती के बाद भी अबैध कार्यों पर बिराम नहीं लग पा रहा है। जहां इसी के चलते छुटपुट खनन माफिया अधिकारियों के संरक्षण से बड़े बड़े अबैध कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। वही प्रदेश की सख्त सरकार की लुटिया डुबाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं तहसील क्षेत्र में मानक बिपरीत अबैध मिट्टी और रेत खनन लगातार अंधाधुंध जारी है।बृहस्पतिवार को नगर निकाय चुनाव में अधिकारियों कर्मचारियों के ब्यस्तता के चलते ग्राम पूरनपुर देहात और क्षेत्र ढका ज.…

21मई को गाज़ीपुर में आएंगे स्वामी प्रसाद मौर्य

गाजीपुर। रामप्रसाद कुशवाहा स्मारक इण्टर कालेज छावनी लाइन गाजीपुर परिसर मे तथागत गौतम बुद्ध जयन्ती समारोह 21 म ई रविवार को दिन मे 11 बजे से रांत्री 6 बजे के बीच आयोजित हॆ जिसमे वर्तमान भारत मे तथागत गॊतम बुध्द के धम्म की प्रासंगिता विषय पर परिचर्चा आयोजित हॆ।यह जानकारी कार्यक्रम के आयोजक पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा व अजय कुशवाहा ने संयुक्त रुप से दी हॆ। द्वय नेताओ ने बताया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप मे पूर्व मंत्री विधान परिषद सदस्य व सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मॊर्य,विशिष्ठ…